कैसे बनते हैं संस्कारी बच्चे
परिचय
संस्कारों का निर्माण जन्म से लेकर इक्कीस वर्ष तक ही होता है, इसके बाद ये आदत बन जाते हैं, सहानुभूति, जिम्मेदारी की भावना , करुणा,चरित्र निर्माण, सही गलत का अंतर, ईमानदारी, ये सभी ऐसे गुण हैं जिनसे व्यक्ति के चरित्र का निर्माण होता है l हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों में बड़ों का सम्मान, सच्चाई, दूसरों की मदद करने की भावना जैसे नैतिक गुणों का विकास हो। इन सभी जीवन मूल्यों को विकसित करने के लिए सभी प्रयत्नशील रहते हैं l इस लेख में जानिए कैसे बनते हैं संस्कारी बच्चे आसान टिप्स वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों का क्षरण तेजी से हो रहा है, इस कारण संस्कारों की आवश्यकता और बढ़ गई है l बच्चों में संस्कार कैसे लाए आओ इस विषय पर चर्चा करते हैं l
कैसे बनते हैं संस्कारी बच्चे
संस्कार विकसित करने वाले कुछ सुझाव
1. नैतिक शिक्षा की कहानियां सुनाएं
बच्चों को बचपन में कहानियां सुनने का बहुत शौक होता है, इसलिए कहानी के माध्यम से हम बच्चों को पंचतंत्र की कहानी, जातक कथाएं, रामायण की कहानी, महाभारत की कहानी सुनाए, जिनसे बच्चों को प्रेरणा मिलती है l
2. आदर और विनम्रता सिखाए
अधिकतर बच्चे अपने से बड़ों का अनुसरण करते हैं, इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने से बड़ों का सम्मान करें, सभी के साथ विनम्रता से पेश आए, बच्चों से प्यार से बात करें, जिसका प्रभाव बच्चों पर अवश्य पड़ेगा l
3. सही गलत का भेद सिखाए
हमारे जीवन में रोजाना बहुत सारी घटनाएं होती हैं, जिनके माध्यम से आप बच्चों को यह समझा सकते हो कि क्या गलत होता है और क्या सही l
4. जिम्मेदारी और ईमानदारी विकसित करें
जीवन में ईमानदार होना आवश्यक होता है, जो भी कार्य करते हैं उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें, बच्चों को ये आदत बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे वह अपना कार्य जिम्मेदारी से करेगा l
5. धैर्य और सहनशीलता सिखाए
हर परिस्थिति में बच्चे शांत रहे, धैर्य रखें, और कठिन समय का सामना करते समय हिम्मत रखें, इसके लिए आपको ये सब बच्चों को सीखना पड़ेगा l उनका आत्मविश्वास, हौसला बढ़ाना होगा l
6. आभार प्रकट करना सिखाए
जो भी व्यक्ति आपकी मदद करता है उसको धन्यवाद देना चाहिए, ये संस्कार बच्चों में डालना चाहिए, उसके प्रति कृतज्ञ भाव होना आवश्यक है l हर छोटी से छोटी चीज के लिए धन्यवाद देना चाहिए l
जीवन में संस्कार का महत्व
1. संस्कार व्यक्ति के चरित्र और समाज को प्रभावित करते हैं, संस्कार से ही अच्छा इंसान बनता है जिससे जीवन सुखमय और सुगम होता है l
2. संस्कार से व्यक्ति में नैतिकता और संवेदनशीलता आती है, जिससे वह समाज का आदर्श नागरिक बनता है l इसलिए संस्कारों का होना आवश्यक है l
3. माता-पिता और परिवार संस्कारों की प्रथम पाठशाला होते हैं। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं, तो वे जीवनभर सही मार्ग पर चलते हैं। संयुक्त परिवारों में संस्कारों का आदान-प्रदान अधिक प्रभावी ढंग से होता है l
4 .नैतिकता और मानवीय मूल्यों की कमी के कारण समाज में अपराध और अनैतिक व्यवहार बढ़ रहे हैं। तकनीकी प्रगति के बावजूद, यदि व्यक्ति में नैतिकता न हो, तो वह समाज के लिए घातक होता है। शिक्षित लेकिन संस्कारहीन व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए समाज को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. बच्चों को केवल अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं, बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए। स्कूलों और कॉलेजों में नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए।साथ ही गुरुजनों की भूमिका केवल विषय पढ़ाने तक सीमित न होकर चरित्र निर्माण में भी होनी चाहिए
6. आधुनिक समय में धार्मिक और मूल्यों का संतुलन बनना चाहिए l साथ ही माता पिता को बच्चों के व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि संस्कारी व्यक्ति ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है l
निष्कर्ष
भारतीय संस्कृति में संस्कार केवल परंपरा और रिवाज नहीं है, बल्कि यह मानवता की भावना से जुड़ी हुई है। कैसे बनते हैं संस्कारी बच्चे आसान टिप्स इस लेख में आपने जाना इसकी विशेषताएँ जैसे आध्यात्मिकता, विविधता में एकता, सहिष्णुता, कला और साहित्य की समृद्धि, उत्सवों का मेल, और योग, सभी इसे एक अनूठी पहचान देते हैं। जो कि एक सकारात्मक समाज बनाते हैं आज के आधुनिक युग में भी भारतीय संस्कृति अपने मूल मानवीय सिद्धांतों पर टिकी हुई है और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बनी हुई है। संस्कार हमें यह सिखाते है कि प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता ही मानवता के सच्चे मूल्य हैं। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l आप अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं l इस लेख में आपको क्या अच्छा लगा कमेंट करें और अपने दोस्तों को शेयर करें l

.png)
एक टिप्पणी भेजें