पोमोडोरो तकनीक से परीक्षा की तैयारी कैसे करें
परिचय
आज मैं ऐसी तकनीक पर बात करूंगा जिसके द्वारा आप बिना थके लंबे समय तक किसी भी कार्य को कर सकते हो l पाठ्यक्रम का ज्यादा होना तैयारी के लिए समय कम होना, चुनौती यह होती है समय से पाठ्यक्रम को भी पूरा करना होगा l इसके लिए जो छात्र होशियार होते हैं वे सीमित समय का बेहतर प्रयोग करने के लिए तेजी से अध्ययन करने के लिए,पोमोडोरो तकनीक का उपयोग करते हैं l परीक्षा की तैयारी का सही तरीका क्या हो सकता है? लंबे समय तक पढ़ाई करने के बावजूद अगर दिमाग थक जाता है और चीजें याद नहीं रहतीं, तो शायद पढ़ाई का तरीका बदलने की जरूरत है। पोमोडोरो तकनीक एक ऐसी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पद्धति है, इसका उपयोग करने मस्तिष्क को आराम मिलता है जिससे न सिर्फ एकाग्रता बढ़ती है बल्कि याद रखने की क्षमता भी मजबूत होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि पोमोडोरो तकनीक से परीक्षा की तैयारी कैसे करें और इसका अधिकतम लाभ कैसे उठाया जाए। आइए चर्चा करते हैं l
क्या है पोमोडोरो तकनीक
इस तकनीक को 1999 में फ्रांसेस्को सिरीलो ने बनाया , पढ़ाई करने के लिए यह तरीका पिछले दो दशकों से अपनाया जा रहा है l इस तकनीक का नाम टमाटर के लिए इतालवी नाम पोमोडोरो से लिया गया है l पढाई करने के लिए सबसे अच्छा समय वह होता है जब आपका दिमाग विचलित होने से मुक्त हो और उचित आराम से तरोताजा हो जाता है। l लगातार पढ़ाई करने से आपका दिमाग तक जाता है ,25 मिनट अध्ययन चक्रों के बीच 5 मिनट का ब्रेक आपने जो पढ़ा है उसे समझने और याद करने में मदद करता है यह एक सरल और प्रभावी तकनीक है जो सौ प्रतिशत काम करती है क्योंकि इसे पहली बार एक टमाटर के आकार के किचन टाइमर से लागू किया गया था इसलिए इसे पोमोडोरो तकनीक नाम से जाना जाता है l
पोमोडोरो तकनीक के चरण
इस विधि को समझने के लिए आपको इसके चरण समझने होंगे जो कि इस प्रकार है, जिनका पालन करने से आपको सीखने में सफलता मिलेगी यह विधि आपको दैनिक जीवन में भी सीखने में मदद करेगी l हमारे दिमाग की एक लिमिट होती है l हमारा दिमाग 25 मिनट से ज्यादा एक जगह केंद्रित नहीं रह सकता l इसे केंद्रित कैसे करें यह तकनीक इस प्रकार काम करती है l
1. अपना लक्ष्य बनाए
सबसे पहले आप अपना लक्ष्य तय करें आप दिन में क्या करना चाहते हैं, इसके लिए आप पिछले दिन या अभी के दिन की शुरुआत से भी कर सकते हैं इसके लिए अनुमान लगाए कि आप कितने घंटे काम करना चाहते हैं या पढ़ाई करना चाहते हैं लक्ष्य निर्धारित करें और पढ़ाई का उद्देश्य जोड़ें l उस दिन के अध्ययन परिणामों पर ध्यान केंद्रित करें l जो आपको अगले चरण आगे बढ़ने में मदद करेगा l
2.पोमोडोरो टाइमर बनाए
आपको कितना समय काम करना है, पढ़ाई करनी है इसके लिए आप अपने लिए टाइम निर्धारित करें, जिसका पालन आपको करना है, किसी भी हाल में इसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए , अपने आप से वायदा करें l इसका परिणाम यह होगा कि आपका कार्य समय पर पूरा होगा l आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी l इसके लिए मैं अलार्म घड़ी में 25 मिनट का अलार्म सेट करता हूं, और काम शुरू कर देता हूं l वो इसलिए कि मेरा ध्यान भटके नहीं l और काम जो मैं कर रहा हूं लगन से कर सकूं l
3. विकर्षणों को कम करें
हमारा बंदर दिमाग किसी खास लक्ष्य का पालन करने के लिए प्रशिक्षित नहीं है यह इधर उधर उछलता रहता है और आसानी से विचलित हो जाता है l हमें यह यह सीखने की जरूरत है की ध्यान भटकने वाली चीजों से कैसे दूर रहे अपने फोन को एयरप्लेन मोड में रखें या दूर रखें बंद जगह में पढ़ाई करने का काम बेहतर होता है एक बार जब आप इस तकनीक का पालन करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो आप फोन कौन से विकसित नहीं होंगे आपका दिमाग उद्देश्य का पालन करने के लिए तैयार हो जाएगा l
4. कठिन टॉपिक को हिस्सों में बाटे
किसी कार्य को करने के लिए चार से अधिक पोमोडोरो की आवश्यकता होती है , शुरुआत में आप 1 या 2 से शुरू कर सकते हो जैसे जैसे आप सहज हो सख्या बढ़ाए, काम को छोटे छोटे चरणों में विभाजित किया जाना चाहिए इस नियम का पालन करने से आपको अपनी परियोजनाओं पर स्पष्ट प्रगति करने में मदद मिलेगी l एक काम को दूसरे काम से जोड़ देना चाहिए l उससे काम सरल हो जाएगा और सफलता अवश्य प्राप्त होगी l मैं इसका उपयोग अधिकतर पढ़ने और लिखने के लिए करता हूं l
5. पोमोडोरो विधि की पुनरावृत्ति
पोमोडोरो विधि में 25 मिनट का अध्ययन क्षेत्र और 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक एक पोमोडोरो चक्र है ,इस चक्र को चार बार दोहराएं और फिर काम से कम 20 मिनट का बड़ा ब्रेक ले आप इन चक्रों को दोहराने का तरीका इस तरह कर सकते हैं कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और परिणाम की समीक्षा कर सकते हैं, इस जगह का उपयोग करने से आपका कार्य जल्दी सफल होगा
पोमोडोरो तकनीक करने का तरीका
अगर आप इसे पढ़ाई के क्षेत्र में प्रयोग करना चाहते हैं , पोमोडोरो तकनीक से परीक्षा की तैयारी कैसे करें , आइए जानते हैं तो सबसे पहले एक गोल सेट कीजिए , जिस कार्य को करना है उस पर ध्यान केंद्रित करें l 25 मिनट का टाइमर सेट करें, टाइमर बजने तक, बिना किसी रुकावट के कार्य पर ध्यान केंद्रित करें, टाइमर बजने के बाद 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें l मान लो आपको किसी सब्जेक्ट में चार चैप्टर तैयार करने हैं अब पहले 25 मिनट लगातार पढ़ने बैठ जाइए फिर 25 मिनट बाद 5 मिनट का ब्रेक लीजिए 25 मिनट पढ़ाई और 5 मिनट का एक सेशन को मिलाकर पोमोडोरो कहा जाता है आप इसी तरह लगातार तीन चार पोमोडोरो पूरा कीजिए तीन या चार पोमोडोरो पूरा करने के बाद एक लंबा ब्रेक 15 से 30 मिनट लीजिए इसके बाद फिर से पोमोडोरो शुरू कीजिए l पोमोडोरो तकनीक से दिमाग तरोताजा बना रहता है और पढ़ाई या कार्य करने पर फोकस रहने में आसानी होती है, इससे टालमटोल की प्रवृत्ति दूर होती है साथ ही मानसिक थकान नहीं होती l और आपका ध्यान केंद्रित होता है, तनाव कम होता है l ब्रेक लेने से आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं l ब्रेक के समय आप टहल सकते हैं, कुछ खा सकते हैं,
पोमोडोरो तकनीक के फायदे
इस तकनीक से आपका दिमाग फ्रेश रहता है l आप बिना थके लंबे समय तक काम कर सकते हैं , और काम को टालने की आदत दूर होती है l आपकी कार्यक्षमता बढ़ती है l आपके लक्ष्य पूरे होते हैं l अनुशासन पूर्वक काम करने की आदत हो जाती है जो जीवन में सफल बनाती है l इस विधि का उपयोग करने पर आपका दिमाग जनता है कि थोड़ी देर बाद उसे ब्रेक मिलेगा. अवचेतन मन में आने वाले ब्रेक का विचार दिमाग में डोपामिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे ध्यान नहीं भटकता है l इसकी मदद से कोई भी लक्ष्य पूरा होने के आसार बढ़ जाते हैं l आप इसे 2- 3 दिन प्रयोग करके देखें, आप खुद फर्क महसूस करेंगे l तो फिर देर क्यों, आज से ही इस तकनीक का उपयोग करें l परीक्षाएं चल रही हैं तैयारी के लिए लंबे समय तक बैठने की आवश्यकता नहीं, बिना थके आपका स्लैब्स चुटकियों में खत्म होगा l
निष्कर्ष
पोमोडोरो तकनीक सभी के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका है जो न केवल पढ़ाई में मदद करता है बल्कि जीवन के हर हिस्से में काम आता है इससे तनाव करके हम लोग सफलता की ओर जाते हैं,पोमोडोरो तकनीक परीक्षा की तैयारी के लिए एक बेहतरीन तरीका है, जो ध्यान केंद्रित करने, थकान कम करने और समय प्रबंधन में मदद करता है। अगर इसे सही तरीके से अपनाया जाए, तो न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि याददाश्त भी तेज होगी। मुझे लगता है कि यह तकनीक कम समय में बहुत कुछ पूरा करने में मदद करती है l पोमोडोरो तकनीक से परीक्षा की तैयारी कैसे करें ,इसका अपने साथियों को भी लाभ पहुंचाएं
अगर आप भी परीक्षा की तैयारी में संघर्ष कर रहे हैं, तो आज से ही पोमोडोरो तकनीक अपनाएं और अपनी पढ़ाई को ज्यादा प्रभावी बनाएं!


एक टिप्पणी भेजें