क्या है मानसिक तनाव के कारण और समाधान
परिचय
मानसिक तनाव हमारे शरीर की एक ऐसी प्रतिक्रिया है जब हम किसी नई या चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करते हैं। यह भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएँ है। जिससे तनाव उत्पन्न होता है तनाव के कारणों में नौकरी का दबाव, पढ़ाई का तनाव, स्वास्थ्य समस्याएँ और रिश्तों में तनाव शामिल हैं। तनाव जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन मानसिक तनाव को दूर कैसे करें ,यदि यह लंबे समय तक बना रहे, तो यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। सही रणनीतियों को अपनाकर मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। वर्तमान में यह समस्या किशोरावस्था में और भी जटिल हो जाती है इसमें किशोर अवसाद में चला जाता है जो उसको अंदर तक तोड़ देती है उसका आत्मविश्वास खत्म हो जाता है l इसलिए इसे समय रहते समझने और पहचानने की आवश्यकता है l
मानसिक तनाव के लक्षण
परिवार में अगर कोई सदस्य मानसिक तनाव में है तो उसको पहचानने के लिए इन बातों पर ध्यान दें,
भावनात्मक परिवर्तन: डर, गुस्सा, उदासी, चिंता, निराशा या सुन्न महसूस करना। व्यवहार में बदलाव: खाने-पीने की आदतों में परिवर्तन, ऊर्जा की कमी, रुचियों में कमी, ध्यान केंद्रित करने और निर्णय लेने में कठिनाई।शारीरिक प्रभाव: सिरदर्द, शरीर में दर्द, अपच, त्वचा पर चकत्ते और नींद संबंधी समस्याएँ। पहले से मौजूद बीमारियों का बढ़ना, नशे या शराब पर निर्भरता बढ़ जाना।
मानसिक तनाव के कारण
जैविक कारण:- अगर परिवार में किसी सदस्य को मानसिक विकार रहे हैं तो संभावना होती है कि अन्य लोग भी इससे प्रभावित होंगे l इसके साथ ही हमारे दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन भी अवसाद का कारण बनता है
पारिवारिक व सामाजिक दबाव:- परिवार और समाज जब आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखता है तो मानसिक तनाव होता है परिवारिक क्लेश असुरक्षा की भावना को बढ़ाता है, और अकेलेपन को जन्म देता है l
असफलता का भय:- परीक्षा में कम नंबर आना, परीक्षा में असफल होना, मेहनत के बाद भी अच्छा प्रदर्शन न कर पाना ये सब मन में अवसाद पैदा करते हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है l आप इसलिए अपनी तुलना दूसरों से न करें l
सोशल मीडिया का प्रभाव:- क्या आपको पता है वर्तमान में यह मानसिक तनाव का मुख्य कारण है, दूसरों को देखकर खुद को कम आंकते है, साइबरबुलिंग,ट्रोलिंग, अवसाद को बढ़ाता है, अधिकाश लोग देर रात तक फोन या कंप्यूटर में लगे रहते हैं जिससे नींद की कमी होती है जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है l
शारीरिक बदलाव:- किशोरावस्था में शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे भावनाएं प्रभावित होती हैं, शरीर की चिंता, कम आत्मसम्मान, यौन से जुड़ी उलझने अवसाद को बढ़ाती हैं l
मानसिक आघात:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना, आर्थिक तंगी, करीबी की मृत्यु होना, ये सब भी मानसिक अवसाद को जन्म देते हैं l
मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय
संबन्ध मजबूत करें
हर माता पिता को अपने परिवार से संवाद करना चाहिए तनाव के शुरुआती संकेतों को पहचानना, और उनकी भावनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए l दोस्तों और शिक्षकों को बात करके तनाव को कम किया जा सकता है l परिवार में सबको अपनी बात कहने की छूट देनी होगी, जिससे वह अपने को अकेला महसूस न करें l अधिक अवसाद होने पर योग्य मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से परामर्श लेना चाहिए l
सोशल मीडिया और जीवन शैली संतुलन
वर्तमान समय में लगभग हर परिवार में एक दूसरे के लिए समय नहीं है, सोशल मीडिया का इतना प्रभाव है कि अधिकतर समय स्क्रीन को दिया जा रहा है, जिससे रिश्तों में भी असर देखने को मिल रहा है l इसे कम करना होगा, संतुलित जीवन शैली अपनानी होगी जिसमें दौड़ना, योग, ध्यान, पर्याप्त नींद, लेना होगा l इसी के साथ प्रोटीनयुक्त आहार लेकर तनाव को कम कर सकते हैं l
सकारात्मक सोच रखना
सबके जीवन में कठिन समय आता है जो हमेशा नहीं रहता एक समय के बाद बीत जाता है, ऐसी सोच रखनी चाहिए जीवन में असफलता तो आएगी यह जीवन का हिस्सा है, इससे सीखकर आगे बढ़ना ही सकारात्मक सोच है l अपने छोटे छोटे लक्ष्य निर्धारित करें आत्म चिंतन करें, सफलता अवश्य मिलेगी l
गहरी सांस लें,(माइंड फुल नैश)
अपनी साँसों को नियंत्रित करके ध्यान केंद्रित करें खुद को केंद्रित करें। धीरे-धीरे नाक से गहरी सांस लें, महसूस करें कि आपका पेट फैल रहा है, फिर मुँह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। शरीर के बाकि हिस्सों पर अपना ध्यान केंद्रित करें यह प्रक्रिया आपके तेज़ भागते दिमाग को शांत कर सकती है और आपको सहज महसूस करा सकती है।
संगीत सुने,
मानसिक तनाव को दूर करने के लिए इनके साथ ही साथ आप पार्क में टहलना, शांत वातावरण में समय बिताना, संगीत सुनना आत्मा को सकून देता है l अपनी पसंद के गाने सुनने से चिंता कम होती है और तरोताजा महसूस करते हैं, इससे मानसिक तनाव में राहत मिलती है l
खुलकर हंसे
आपके हंसने से तनाव कम होता है,हँसी एंडॉर्फिन रिलीज़ करती है जो पूरे शरीर को आराम पहुँचाती है। कोई मज़ेदार फिल्म देखें, चुटकुले पढ़ें, कॉमेडी फिल्म देखें,या उन दोस्तों के साथ समय बिताएँ जो आपको हँसाते हैं। यह आपकी मानसिक स्थिति को तुरंत हल्का कर सकता है। और आप का मानसिक तनाव भी कम होगा l
निष्कर्ष
ऊपर दिए गए उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर आप तनाव से राहत मिलेगी, साथ ही मानसिक तनाव को कैसे दूर करें इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है इसके बाद भी अगर आपको लगता है कि तनाव बढ़ रहा है तो आप पेशेवर की मदद लेने में संकोच न करें l आपको मानसिक स्वास्थ्य को अधिक महत्व देना है, और संतुलित जीवन शैली अपनाए l आप अपने आप पर विश्वास रखें l

एक टिप्पणी भेजें