CUET परीक्षा की तैयारी कैसे करें टिप्स
परिचय
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) उन छात्रों के लिए है जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं l CUET परीक्षा की तैयारी कैसे करें इसका मानसिक दबाव रहता है, इसकी तैयारी करनी पड़ती है l यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है l और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में होती है l इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों में मेरिट आधारित और निष्पक्ष प्रवेश ले सकते हैं l भारत की शैक्षिक प्रणाली में प्रवेश परीक्षाओं में असमानता एक बड़ी चुनौती रही है। इसी असमानता को दूर करने के लिए CUET परीक्षा की शुरुआत की गई। यह परीक्षा सभी को एक समान प्लेटफॉर्म प्रदान करती है, जिससे छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं और अत्यधिक उच्च कटऑफ अंकों की समस्या से राहत मिलती है। अब हर छात्र को समान अवसर मिलता है।
CUET परीक्षा की तैयारी कैसे करें टिप्स
CUET परीक्षा का प्रारूप
CUET एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जो छात्रों की विभिन्न क्षमताओं को परखने के लिए डिजाइन की गई है। यह परीक्षा तीन भागों में विभाजित होती है:
1. भाषा कौशल
इस भाग में छात्र की हिंदी, अंग्रेजी या अन्य किसी भाषा में समझ और ज्ञान को परखा जाता है।
कवर किए जाने वाले विषय: गद्यांश (Passage) पढ़कर प्रश्नों के उत्तर देना। व्याकरण (Grammar) से जुड़े प्रश्न। शब्दावली (Vocabulary) – समानार्थी विलोम शब्द वाक्य सुधार (Sentence Correction) मुहावरे और लोकोक्तियाँ
टिप: रोज़ अखबार पढ़ें और व्याकरण की बुनियादी जानकारी मजबूत करें।
2. विषय-विशेष अनुभाग (Domain-Specific Subjects)
यह भाग उन विषयों पर आधारित होता है, जिन्हें छात्र 12 वीं कक्षा में पढ़ चुके हैं। छात्र अपनी पसंद और कोर्स की जरूरत के अनुसार 27 अलग-अलग विषयों में से अधिकतम 6 विषय चुन सकते हैं।
मुख्य विषय:
गणित (Mathematics) भौतिकी (Physics) रसायन विज्ञान (Chemistry) जीवविज्ञान (Biology)लेखा (Accountancy) अर्थशास्त्र (Economics) राजनीति विज्ञान (Political Science इतिहास (History) भूगोल (Geography) कंप्यूटर साइंस (Computer Science) मनोविज्ञान (Psychology)
टिप: NCERT की किताबों को अच्छे से पढ़ें और प्रैक्टिस सेट हल करें।
3. सामान्य परीक्षा (General Test)
यह अनुभाग छात्र की तार्किक क्षमता (Logical Reasoning), गणितीय योग्यता (Mathematical Ability) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की जांच करता है।
मुख्य विषय:
अंकगणित (Arithmetic) – प्रतिशत, अनुपात, औसत, समय और दूरी
तार्किक विचार (Logical Reasoning) – आंकड़ों की व्याख्या, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान
सामान्य ज्ञान (GK) – करंट अफेयर्स, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation) – ग्राफ और चार्ट पढ़कर निष्कर्ष निकालना
टिप: गणित के लिए शॉर्टकट ट्रिक्स सीखें और रोज़ समाचार पढ़ें।
CUET परीक्षा की तैयारी कैसे करें
- परीक्षा पाठ्यक्रम को गहराई से समझना चाहिए।
- अध्ययन का एक प्रभावी योजना बनानी चाहिए।
- नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट देना चाहिए।
- विशेषज्ञ मार्गदर्शन और ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें