https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education 12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें?

12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें?

 

12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें?


12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें?


परिचय 

        अगर आपकी रुचि आर्ट और टेक्नोलॉजी में है, और आप रचनात्मक सोच रखते हैं तो यह आपके केरियर का एक अच्छा विकल्प है l 12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें इस लेख में आपको विस्तार से इस कोर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी l ग्राफिक डिजाइनर की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसमे लोगो बनाना, वेबसाइट डिजाइन बनाना और सोशल मीडिया पोस्ट को डिजाइन करना शामिल है l इस कोर्स से डिजाइनिंग टूल्स, विजुअल कम्यूनिकेशन, कलर थ्योरी, और टाइपोग्राफी जैसे कौशल विकसित होते हैं l इस लेख में यह भी बताया जाएगा कि इस कोर्स को कैसे किया जाता है, और इसको करने से कौन कौन से केरियर विकल्प की क्या संभावनाएं हैं l 

क्या है ? ग्राफिक डिजाइनर कोर्स 

       ग्राफिक डिजाइनिंग एक विज़ुअल कम्युनिकेशन प्रोसेस है जिसमें टेक्स्ट, इमेज, कलर और आइडिया को मिलाकर एक प्रभावशाली डिजाइन तैयार करते हैं,ग्राफिक डिजाइनर कोर्स के जरिए छात्र को इन सभी स्किल्स में ट्रेनिंग दी जाती है—जैसे Adobe Photoshop, Illustrator, InDesign, Corel DRAW, और Canva आदि । 

12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें

कोर्स करने की योग्यता

    इस कोर्स को करने के लिए न्यूनतम योग्यता: 10 वीं या 12 वीं पास है l इसके अलावा कुछ संस्थान इंटरव्यू या एंट्रेंस टेस्ट के जरिए एडमिशन लेते हैं l और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और क्रिएटिव माइंड जरूरी है l 

कोर्स की अवधि और फीस

     ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स की अवधि अलग-अलग हो सकती है,सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए 3 से 6 महीने और डिप्लोमा कोर्स 1 साल का होता है l डिग्री कोर्स: 3 साल (BA/BSc in Graphic Design) 

फीस संस्थान और कोर्स के आधार पर ₹10,000 से ₹2,00,000 तक हो सकती है। 

ऑनलाइन विकल्प 

    अगर आप घर बैठे इस कोर्स को सीखना चाहते हैं, तो कई ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म फ्री और पेड कोर्स उपलब्ध कराते हैं , जिनमें Coursera,Udemy,Google Skill shop,Canva Design School मुख्य हैं l 

और पढ़े ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें

करियर विकल्प 

इस कोर्स को करने के बाद ग्राफिक डिजाइनिंग में करियर की संभावनाएं बहुत अधिक हैं, जो निम्नलिखित हैं:-

  • वेब डिजाइनर
  • UI/UX डिजाइनर
  • ब्रांड डिजाइनर
  • सोशल मीडिया डिजाइनर
  • वीडियो एडिटर
  • एनिमेशन आर्टिस्ट            

सैलरी और ग्रोथ 

  • शुरुआती सैलरी ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह हो सकती है। अनुभव के साथ यह ₹50,000+ या फ्रीलांसिंग में लाखों तक पहुंच सकती है।
  • फ्रीलांसिंग और घर से काम
अगर आप फुल-टाइम जॉब नहीं करना चाहते, तो ग्राफिक डिजाइनिंग में फ्रीलांसिंग का भी बेहतरीन विकल्प है। Fiverr, Up work, Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों लोग घर बैठे काम कर रहे हैं।     

निष्कर्ष 

     ये कोर्स उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो समझ नहीं पाते कि 12 वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें जो कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहते हैं यह कोर्स उनके लिए है सही कोर्स और निरंतर अभ्यास के साथ आप इस क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं। चाहे फ्रीलांसिंग हो या बड़ी कंपनी में नौकरी,यह स्किल आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। सही ट्रेनिंग, नियमित अभ्यास, और अपडेट स्किल से आप एक अच्छी सैलरी और पहचान बना सकते हैं l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आज ही शुरुआत करें, और अपनी पहचान बनाएं l इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें l 




Post a Comment

और नया पुराने