12th पास होटल मैनेजमेंट कोर्स करे ? पूरी जानकारी
अगर आपको लोगों से बात करना अच्छा लगता है ,लोगों से मिलना जुलना इसमें आपकी रूचि है ,आपको प्रोफेसनल माहौल पसंद है फिर यह कोर्स आपके लिए उपयुक्त है | आज के समय मे होटल मेनेजमेंट का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है , होटल मैनजमेंट का कोर्स कैसे करें आपको इसके आवश्यक स्किल, केरियर ऑप्शन,सैलरी ग्रोथ की संभावनाएं सभी की जानकारी होनी चाहिए, इस लेख में हम इन सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे l आज के समय में यह एक उभरता हुआ केरियर विकल्प है l होटल इंडस्ट्री एक ग्लोबल इंडस्ट्री है, जिसमें विदेशों में करियर बनाने की भी अपार संभावनाएं हैं। UAE, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर जैसे देशों में भारतीय प्रोफेशनल्स की अच्छी मांग रहती है।
होटल मैनेजमेंट क्या है?
होटल मैनजमेंट में रेस्टोरेंट,होटल, कैटरिंग, ट्रैवल, एयरलाइन, क्रूज, इवेंट मैनेजमेंट ग्राहक सेवा, हाउस कीपिंग, किचन ऑपरेशंस, स्टाफ मैनेजमेंट, ये सभी जिम्मेदारियां होती हैं l
होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए आवश्यक योग्यताएं
शैक्षणिक योग्यता
- 12 वीं पास छात्र (किसी भी स्ट्रीम से) न्यूनतम 50% अंकों की आवश्यकता होती है (कुछ कॉलेज में प्रवेश परीक्षा भी होती है)।
महत्वपूर्ण कौशल
- कम्युनिकेशन स्किल
- टीम वर्क और लीडरशिप क्वालिटी
- समय प्रबंधन
- प्रेज़ेंटेशन स्किल्स
- समस्या सुलझाने की क्षमता
- मल्टीटास्किंग और विनम्र स्वभाव
एडमिशन प्रक्रिया
अधिकतर सरकारी IHM कॉलेजों में एडमिशन NCHM JEE (National Council of Hotel Management Joint Entrance Examination) के जरिए होता है।
प्राइवेट संस्थान अपने स्तर पर भी एंट्रेंस या डायरेक्ट एडमिशन देते हैं।
होटल मैनेजमेंट के प्रमुख कोर्स
होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए आप विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं:
- डिग्री कोर्स: B.Sc in Hospitality & Hotel Administration, BBA in Hotel Management, Bachelor in Tourism Studies
- डिप्लोमा कोर्स Diploma in Food & Beverage Services, Diploma in Front Office, Diploma in Housekeeping
- सर्टिफिकेट कोर्स Short-term courses in Culinary Arts, Bakery & Confectionery, Bartending
टॉप कॉलेज और संस्थान
भारत में कई प्रमुख होटल मैनेजमेंट संस्थान हैं जो बेहतरीन शिक्षा प्रदान करते हैं :-
- IHM (Institute of Hotel Management), दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर
- Welcomgroup Graduate School of Hotel Administration (WGSHA)
- Oberoi Centre of Learning and Development
- AIHM – Army Institute of Hotel Management
- NSHM School of Hotel Management, Kolkata।
सैलरी और ग्रोथ
शुरुआती स्तर पर होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल की मासिक सैलरी ₹15,000 से ₹25,000 तक हो सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ-साथ यह ₹50,000 से ₹1 लाख प्रतिमाह या उससे ज्यादा भी हो सकती है, खासकर यदि आप फाइव स्टार होटल, इंटरनेशनल चैन या क्रूज लाइन में कार्यरत हों। इंडस्ट्री में अनुभव और स्किल के आधार पर मैनेजर से लेकर जनरल मैनेजर, ऑपरेशंस हेड, या CEO जैसे पद तक पहुंचा जा सकता है।
FAQs
Q1: क्या आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र होटल मैनेजमेंट कर सकते हैं?
उत्तर हाँ, कोई भी छात्र जिसने 12वीं पास की हो (किसी भी स्ट्रीम से), वह होटल मैनेजमेंट कोर्स कर सकता है।
Q2: क्या होटल मैनेजमेंट में सरकारी नौकरी मिल सकती है?
उत्तर कुछ संस्थानों, टूरिज्म डिपार्टमेंट और रेलवे कैटरिंग में सरकारी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
Q3: क्या होटल मैनेजमेंट में भविष्य है?
उत्तर जी हाँ, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे इसमें करियर की अच्छी संभावनाएं हैं।
Q4: होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?
उत्तर शेफ, फ्रंट ऑफिस मैनेजर, होटल मैनेजर, इवेंट मैनेजर, ट्रैवल कोऑर्डिनेटर जैसी कई भूमिकाएं उपलब्ध होती हैं।
Q5: होटल मैनेजमेंट में MBA करना फायदेमंद है?
उत्तर हाँ, अगर आप मैनेजमेंट लेवल की जॉब या इंटरनेशनल करियर चाहते हैं तो MBA करना लाभकारी होगा।
निष्कर्ष
होटल मैनेजमेंट एक आकर्षक करियर विकल्प है जो ग्लोबल लेवल पर अवसर प्रदान करता है। यदि आप हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में रुचि रखते हैं, तो एक अच्छी योजना और सही कोर्स से आप इस क्षेत्र में बेहतरीन करियर बना सकते हैं। होटल मैनजमेंट कोर्स कैसे करें विस्तार से ऊपर बताया गया है होटल मैनेजमेंट सिर्फ खाना परोसना या कमरा साफ रखना नहीं है, बल्कि एक पूरा प्रोफेशनल सिस्टम है जिसमें प्रबंधन, ग्राहक सेवा, तकनीक और संचार का सही समन्वय जरूरी होता है। अगर आप एक ऐसे करियर की तलाश में हैं जिसमें ग्लैमर, यात्रा, चुनौती और स्थायित्व हो, तो होटल मैनेजमेंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर भी करें l



एक टिप्पणी भेजें