बच्चों के गणित सीखने के लिए 7 आसान टिप्स
परिचय
बच्चों के लिए गणित शुरू से ही कठिन विषय माना गया है, इसका मुख्य कारण है कि रटने की पद्धति से पढ़ाया जाना, रटने और सीखने में बहुत अंतर है, गणित को मजेदार तरीके से सिखा भी जा सकता है, जिससे बच्चों में तार्किक सोच ध्यान केंद्रित करना, और समस्या समाधान कौशल का निर्माण होता है l इस लेख में हम बच्चों के गणित सीखने के लिए 7 आसान टिप्स जानेंगे जो न केवल व्यवहारिक हैं बल्कि रोचक और इंटरेक्टिव भी हैं l
बच्चों के गणित सीखने के लिए 7 आसान टिप्स
1. गणित को खेल में बदलें
बच्चों को खेल पसंद होते हैं जिनके द्वारा गणित को सिखाया जा सकता है बच्चों को बोर्ड गेम्स जैसे Sudoku, Math Bingo, या कार्ड गेम्स के ज़रिए जोड़, घटाव, गुणा और भाग सिखा सकते हैं, मनोपोली या लूडो, मेथ पजल्स दिमागी विकास में मदद करते हैं l इससे बच्चे खेलते खेलते सीखेंगे और बिना दबाव के सीखेंगे l स्टेशनरी की दुकान पर ऐसे बहुत से बच्चों के खेल मिलते जो पढ़ाई में सीखने में मदद करते हैं l
2. रोजमर्रा की चीजों में गणित जोड़ें
हमारे दैनिक जीवन में गणित सीखने को मिलता है जैसे एक कप आटा, एक चम्मच नमक, आलू, तोल, कीमत जोड़ना, छुट्टे पैसे, एक टमाटर 10 पैसे तीन टमाटर कितने पैसे, ऐसे बहुत सी गतिविधियों के द्वारा व्यवहारिक रूप से बच्चों को गणित सिखाया जा सकता है l
3. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें
वर्तमान समय में अधिकतर बच्चों को मोबाईल बहुत प्रिय हैं, आप टेक्नोलॉजी के द्वारा गणित सिखा सकते हैं पढ़ाई के लिए ऐप और वेबसाइट है जैसे Khan Academy Kids, Prodigy Math Game, और Cuemath जैसी ऐप्स इंटरैक्टिव तरीके से गणित सिखाती हैं।
4.कहानी और चित्रों के जरिए पढ़ाएं
बच्चों को कहानियां भी पसंद आती हैं, जिससे वे जल्दी जुड़ जाते हैं, इसके लिए एनिमेशन वीडियो, कॉमिक्स, एक बेहतर तरीका है, कहानी को कल्पना से जोड़ना आपके दोस्त के पास 6 केले थे उसने 2 खा लिए कितने बच्चे, या फिर दोस्त के पास 5 केले थे 3 और मिल गए कितने हुए l आदि रोचक सवाल किए जा सकते हैं l
5.रिवार्ड सिस्टम अपनाएं
जब भी बच्चे अपना टास्क पूरा करें उनका हमेशा हौसला बढ़ाते रहे, उनको स्टार, स्टिकर, या छोटे छोटे इनाम जरूर दें, मेथ चैंपियन अवॉर्ड देकर उत्साहित करें, इससे बच्चों में आत्मविश्वास और मोटिवेशन बढ़ेगा l बच्चों को उम्र और स्तर के अनुसार अभ्यास कराए l
6.रचनात्मक प्रोजेक्ट्स करवाएं
आप बच्चों से पोस्टर या चार्ट बनवा सकते हैं जिसमें जोड़ भाग, घटाव के उदाहरण हो,अपने घर का नक्शा जिसमें माप का उपयोग किया गया हो, इसके अलावा ज्यामितीय आकृतियां बनवा सकते हैं l उनको रंगो से आकर्षक बनवा सकते हैं l
7. धैर्य और सकारात्मक माहौल बनाएं
गणित को मजेदार बनाने में माता पिता का सहयोग आवश्यक है, गलती करने पर बच्चे को डांटे नहीं, उपलब्धि पर सराहना करें, सकारात्मक माहौल बनाएं, रोजाना 15 मिनट मेथ टाइम रखें, बच्चों के साथ मिलकर गणित की कोई मजेदार गतिविधि करें l इन सभी से आप देखेंगे कि आपका बच्चा गणित में न केवल रुचि लेगा बल्कि सीखेगा l
FAQ अधितर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या खेलों से बच्चे सच में गणित सीख सकते हैं?
हाँ, खेलों के जरिए बच्चे गिनती, जोड़-घटाव और तर्कशक्ति आसानी से सीखते हैं क्योंकि वे मजे-मजे में पढ़ाई करते हैं।
2. बच्चों के लिए सबसे अच्छे गणित ऐप्स कौन से हैं?
Khan Academy Kids, Prodigy Math Game और Cuemath बच्चों के लिए बेहतरीन ऐप्स हैं।
3. क्या रोजमर्रा की जिंदगी में गणित सिखाना असरदार है?
बिल्कुल, खरीदारी, खाना पकाने और यात्रा जैसे कामों में गणित सिखाने से बच्चे जल्दी समझते हैं।
4. अगर बच्चा गणित से डरता है तो क्या करें?
उसे आसान और मजेदार गतिविधियों से शुरुआत करवाएं, ताकि उसका आत्मविश्वास बढ़े।
5. क्या रिवार्ड सिस्टम से बच्चे ज्यादा सीखते हैं?
हाँ, छोटे इनाम और प्रशंसा से बच्चों का मोटिवेशन और ध्यान दोनों बढ़ता है।
निष्कर्ष
गणित को डर और तनाव से नहीं, बल्कि खेल, कहानियों और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सिखाना बच्चों के लिए सबसे अच्छा तरीका है। इस लेख में बच्चों के गणित सीखने के लिए 7 आसान टिप्स जाने जब बच्चा महसूस करता है कि गणित सिर्फ किताबों का बोझ नहीं, बल्कि जिंदगी का मजेदार हिस्सा है, तो वह खुद इसे सीखने के लिए प्रेरित होता है।इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l


एक टिप्पणी भेजें