https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर

कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर


 कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर

परिचय 

         क्या आप भी बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? क्या मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और खांसी आपको जकड़ लेती है? अगर हाँ, तो आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर जो न केवल किफायती हैं, बल्कि सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार भी होते हैं। आप इन्हें घर पर ही कम बजट में आसानी से बना सकते हैं इन नुस्खों को अपनाकर आप बीमारियों से तो बचेंगे ही साथ ही  हमेशा ताज़गी और ऊर्जा महसूस करेंगे।

कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर

इम्यूनिटी क्या है और इसे बूस्ट करना क्यों जरूरी?


      सबसे पहले जानते हैं कि इम्यूनिटी क्या होती है यह रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है जो जो हमारे शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने की ताकत देती है। अगर ये कमजोर हो जाए, तो छोटी-छोटी बीमारियां भी बड़ी समस्या बन सकती हैं। जब मौसम बदलता है और सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियां दस्तक देती हैं। अब सबसे अच्छी बात यह है कि आपको बाहर से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं इम्यूनिटी बूस्टर बनाने के लिए आप घर में मौजूद फल, सब्जियां, मसाले और हर्ब्स ही काफी हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर डाइट इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है l 

इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण और लक्षण 

        इम्युनिटी कमजोर होने के पीछे कुछ कारण हैं जिनको जानना आवश्यक है, अधिकतर लोग मीठे का सेवन अधिक करते हैं जिसका प्रभाव सेहत पर बुरा पड़ता है अधिक शुगर इम्यूनिटी को कमजोर करती है l ज्यादा ऑयली खाना खाने से आपकी इम्यूनिटी कम होती है, चाइनीज फूड भी आपकी इम्युनिटी कमजोर करता है l इन सभी के अलावा पर्याप्त नीद न लेना, स्मोकिंग अल्कोहल, अनहेल्दी लाईफ स्टाईल का आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है l इम्युनिटी कमजोर होने के लक्षण में बार बार सर्दी - जुकाम होना, थकान और कमजोरी महसूस होना, छोटी छोटी बीमारियों से जल्दी प्रभावित होना, किसी घाव या चोट का ठीक होने में अधिक समय लगना, अगर आपको ये सभी समस्याएं हैं तो आपको इम्यूनिटी बढ़ाने की आवश्यकता है l 

कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर

घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर


1. हल्दी-दूध (गोल्डन मिल्क)


     हल्दी में मौजूद करक्यूमिन प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ये क्लासिक इम्यूनिटी बूस्टर है, जो ठंड के दिनों में जादू की तरह काम करता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं। रात को सोने से पहले पीना बेस्ट है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है। ये कम बजट में घर पर बनाए जाने वाला इम्यूनिटी बूस्टर है जो हर घर में उपलब्ध है।

2. अदरक-शहद का मिश्रण

      अदरक और शहद, दोनों ही सर्दी-खांसी के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपचार हैं। अदरक में जिंजरोल और शहद में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण गले की खराश, खांसी और बंद नाक से तुरंत राहत दिलाते हैं।अदरक एंटी-बैक्टीरियल है जो गले की खराश और सर्दी-जुकाम से बचाता है और शहद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है। इसको बनाने के लिए एक कप पानी में 1 इंच अदरक को कद्दूकस करके या छोटा-छोटा काटकर डालें। इसे 5-7 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को छान लें और थोड़ा ठंडा होने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अदरक और शहद दोनों ही सस्ते और लंबे समय तक चलने वाले हैं। ये दोनों मिलकर इम्यून सिस्टम को सुपरचार्ज करते हैं।



 

 3. तुलसी लौंग और काली मिर्च,गिलोय का काढ़ा

      तुलसी को 'जड़ी-बूटियों की रानी' कहा जाता है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। लौंग और काली मिर्च भी अपने आप में बेहद शक्तिशाली हैं इसे बनाने के लिए तुलसी की 5-6 पत्तियां, गिलोय की डंडी, अदरक और काली मिर्च को पानी में उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। अब इसे छान लें ,स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा गुड़ या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। थोड़ा शहद मिलाकर गर्मागर्म पिएं। 

4. आंवला जूस या मुरब्बा: विटामिन सी का पावरहाउस

    आंवला विटामिन सी का सबसे बेहतरीन और सस्ता स्रोत है। विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जो संक्रमण से लड़ती हैं।संतरा, अमरूद, आंवला और नींबू जैसे विटामिन C से भरपूर फल खाएं। आंवले में संतरे से कई गुना ज़्यादा विटामिन सी होता है। आप सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच आंवले का रस मिलाकर पिएं। नींबू शरीर से टॉक्सिन निकालता है और खून साफ करता है। गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसे पी सकते हैं l रोज सुबह पीने से फायदा होगा।

5. दालचीनी और शहद की चाय, मीठा और सेहतमंद उपाय

      दालचीनी एक अद्भुत मसाला है जिसमें शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में भी मदद करती है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छी है। जब इसे शहद के साथ मिलाया जाता है, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी या आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और 5 मिनट तक उबालें। इसे छान लें और ठंडा होने पर एक चम्मच शहद मिलाएं। यह चाय दिन की शुरुआत करने का एक बहुत ही शानदार तरीक़ा है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. इम्यूनिटी बूस्टर्स को कब लेना चाहिए?

 आप इन ड्रिंक्स को रोज़ाना पी सकते हैं। हल्दी वाला दूध रात को सोने से पहले और बाकी के ड्रिंक्स सुबह या दिन के समय लेना सबसे अच्छा होता है।

2. क्या इन नुस्खों का कोई साइड इफ़ेक्ट है?

 ये सभी प्राकृतिक चीज़ें हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। लेकिन अगर आपको किसी भी चीज़ से एलर्जी है या कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

3. क्या बच्चे भी ये इम्यूनिटी बूस्टर ले सकते हैं?

 हाँ, बच्चे भी ये ले सकते हैं। लेकिन उन्हें कम मात्रा में दें और अगर किसी चीज़ से एलर्जी है तो ध्यान रखें। एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।

4. क्या सिर्फ़ इन ड्रिंक्स से ही इम्यूनिटी बढ़ जाएगी?

 ये ड्रिंक्स आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन इसके साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी बहुत ज़रूरी है।

5. क्या गिलोय का काढ़ा रोज़ पी सकते हैं?

हाँ, लेकिन सीमित मात्रा (एक कप) ही लें। ज़्यादा सेवन से शरीर पर असर पड़ सकता है।  

6. क्या ये घरेलू नुस्खे कोरोना जैसी बीमारियों से बचा सकते हैं?

ये नुस्खे इम्यूनिटी मजबूत करते हैं, लेकिन किसी भी बीमारी का इलाज नहीं हैं। डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।  

निष्कर्ष

    इन सभी घरेलू उपायों को अपनाना बहुत ही आसान है और इनमें लगने वाला खर्च भी बहुत कम है। इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता। हल्दी दूध, अदरक-शहद, गिलोय-तुलसी का काढ़ा, मौसमी फल और हरी सब्ज़ियां ,ये सब आपकी रसोई में मौजूद होते हैं कम बजट में घर पर बनाए जाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर आपकी सेहत को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इन देसी नुस्खों को अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिए। ये प्राकृतिक तरीके से आपको स्वस्थ रखेंगे l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l इनको इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें l आपको यह लेख कैसा लगा इसके बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l 









 






Post a Comment

और नया पुराने