https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी

RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी

 

RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी

परिचय 
  •       अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो RRB Group D Recruitment 2026 आपके लिए एक बड़ी अवसर हो सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड एक बार फिर  बड़े पैमाने पर भर्तियों की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें न्यूनतम योग्यता पर स्थायी सरकारी नौकरी मिलती है। 2026 की भर्ती इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें हजारों पदों पर नियुक्ति की संभावना है और आयु सीमा भी अपेक्षाकृत अधिक रखी गई है। इस लेख में आपको RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी। 

RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी

RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी

RRB Group D Recruitment 2026 क्या है?

     RRB का पूरा नाम Railway Recruitment Board है। यह भारत सरकार के अधीन एक आधिकारिक संस्था है, जो भारतीय रेलवे में ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को संचालित करती है। RRB वह संस्था है जो लाखों युवाओं को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर देती है। भारत में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया को संभालते हैं। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार RRB का चयन करते हैं। यदि आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो RRB आपके लिए सबसे अहम संस्था है। सरल शब्दों में कहें तो RRB का काम रेलवे में होने वाली भर्तियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराना है।

RRB के जरिए नौकरी क्यों महत्वपूर्ण है?

  • स्थायी सरकारी नौकरी
  • समय पर सैलरी और प्रमोशन
  • पेंशन और मेडिकल सुविधाएं
  • सामाजिक सम्मान और जॉब सिक्योरिटी

RRB Group D 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (संभावित)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार:
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: दिसंबर 2025 का अंतिम सप्ताह या जनवरी 2026 का पहला सप्ताह
  • आवेदन की अंतिम तिथि: आधिकारिक नोटिफिकेशन में घोषित की जाएगी
  • CBT परीक्षा: बाद में सूचित किया जाएगा
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ही अपडेट देखें।

RRB Group D 2026 में कौन-कौन से पद होंगे?

इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख पद नीचे दिए गए हैं:
  • Track Maintainer Grade IV
  • Assistant Track Machine
  • Assistant (Bridge)
  • Assistant (TRD)
  • Pointsman-B (Traffic Department)
  • Assistant Loco Shed
अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पद ,सबसे अधिक वैकेंसी Track Maintainer Grade IV (लगभग 11,000 पद) के लिए बताई जा रही है। इसके बाद Pointsman-B (लगभग 5,000 पद) आते हैं।


और पढ़ें रेलवे में नौकरी कैसे पाए?

RRB Group D 2026 Eligibility Criteria (योग्यता)

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
10वीं पास (Matriculation)
या
NCVT से मान्यता प्राप्त National Apprenticeship Certificate (NAC)

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 36 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RRB Group D 2026 Application Fee (आवेदन शुल्क)

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है:
  • General / OBC / EWS: ₹500
  • SC / ST / Women / EBC / Transgender: ₹250
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

और पढ़ें KVS वेकेंसी आवेदन कैसे करें?


RRB Group D 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

रेलवे Group D भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होती है।

Step 1: Computer Based Test (CBT)

यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है। CBT में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। विषय
  • General Science
  • Mathematics
  • General Intelligence & Reasoning
  • General Awareness / Current Affairs
परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 अन्य भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

Step 2: Physical Efficiency Test (PET)

CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति की जांच होती है।

Step 3: Document Verification

इस चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और कैटेगरी सर्टिफिकेट की जांच की जाती है।

Step 4: Medical Examination

अंतिम चरण में मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है, ताकि उम्मीदवार रेलवे की नौकरी के लिए शारीरिक रूप से योग्य हो।

RRB Group D 2026 Apply Online कैसे करें? (Step-by-Step)

जब आवेदन लिंक एक्टिव हो जाए, तब नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं

2. नया रजिस्ट्रेशन करें

3. आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें

4. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें

5. आवेदन शुल्क जमा करें

6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट या PDF सेव करें

केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें।

महत्वपूर्ण टिप्स 

  • 10वीं स्तर का मैथ्स और साइंस मजबूत करें
  • रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ें
  • रीजनिंग की प्रैक्टिस करें
  • PET के लिए पहले से फिजिकल तैयारी शुरू करें
  • नियमित पढ़ाई और सही स्ट्रेटजी आपको आगे रख सकती है।

निष्कर्ष

       RRB Group D Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो कम योग्यता में स्थायी सरकारी नौकरी चाहते हैं। सही समय पर आवेदन, सही तैयारी और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा आपको सफलता के करीब ले जा सकता है। आपने इस लेख में जाना RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप D की भर्ती (2026) की पूरी जानकारी जिसका उपयोग करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आपको यह लेख कैसा लगा इसके बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs


Q1. RRB Group D 2026 का फॉर्म कब से भरा जाएगा?
संभावना है कि आवेदन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होंगे।

Q2. RRB Group D के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 10वीं पास या NCVT मान्यता प्राप्त NAC होना जरूरी है।

Q3. RRB Group D में आयु सीमा कितनी है?
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष, आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

Q4. RRB Group D परीक्षा किस भाषा में होती है?
परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में होती है।

Q5. RRB Group D की सैलरी कितनी होती है?
चयनित उम्मीदवारों को ₹22,500 से ₹25,380 प्रति माह तक वेतन मिलता है।












Post a Comment

और नया पुराने