घर बैठे CTET (2026) कैसे करें तैयारी (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
परिचय
आज के समय में अगर कोई छात्र या युवा सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखता है, तो एक नाम सबसे पहले सामने आता है CTET (Central Teacher Eligibility Test)। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव में कई छात्र सफल नहीं हो पाते।आज के समय में शिक्षक बनना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी है। घर बैठे CTET (2026) कैसे करें तैयारी (स्टेप बाय स्टेप गाइड) इस ब्लॉग लेख में CTET 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को सरल भाषा समझाया गया है। इसमें आपको पात्रता, सिलेबस, तैयारी की सही रणनीति और परीक्षा के बाद मिलने वाले करियर विकल्पों की पूरी तस्वीर मिलेगी। अगर आपका लक्ष्य एक जिम्मेदार और सफल शिक्षक बनना है, तो यह लेख आपके लिए एक मजबूत आधार साबित होगा l
CTET यानी Central Teacher Eligibility Test, जिसे CBSE (Central Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5 (Primary Teacher)कक्षा 6 से 8 (Upper Primary Teacher)के शिक्षक बनना चाहते हैं। CTET पास करना एक तरह से यह साबित करता है कि उम्मीदवार में शिक्षक बनने की न्यूनतम योग्यता और समझ मौजूद है।
CTET क्यों जरूरी है?
कई छात्र यह सोचते हैं कि B.Ed या D.El.Ed कर लेने के बाद सीधे नौकरी मिल जाएगी। लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है। CTET इसलिए जरूरी है क्योंकि सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यह अनिवार्य है,कई प्राइवेट स्कूल भी CTET सर्टिफिकेट को प्राथमिकता देते हैं ,यह आपके टीचिंग करियर की वैल्यू बढ़ाता है,भविष्य में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में यह बेसिक एलिजिबिलिटी बन चुका हैCTET आपके टीचर बनने के सपने का पहला दरवाजा खोलता है l
CTET 2026 परीक्षा का फॉर्मेट समझिए
CTET में कुल दो पेपर होते हैं:
Paper 1
कक्षा: 1 से 5 (Primary Teacher के लिए)
Paper 2
कक्षा: 6 से 8(Upper Primary Teacher के लिए)
आप चाहें तो एक पेपर या दोनों पेपर दे सकते हैं।
और पढ़ें HTET 2026 कैसे तैयारी करें?
परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न: 150
- सभी प्रश्न: Multiple Choice (MCQ)
- प्रत्येक सही उत्तर: 1 अंक
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं
- समय: 2 घंटे 30 मिनट
यह पैटर्न छात्रों के लिए काफी फ्रेंडली माना जाता है, क्योंकि गलत उत्तर पर अंक नहीं कटते।
CTET 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
Paper 1 के लिए
12वीं पास + D.El.Ed या B.El.Ed
या ग्रेजुएशन + D.El.Ed
Paper 2 के लिए
ग्रेजुएशन + B.Ed
या B.Ed के फाइनल ईयर में अध्ययनरत
अगर आप टीचिंग फील्ड में नए हैं, तो पहले अपनी योग्यता अच्छे से चेक करना बहुत जरूरी है।
और पढ़ें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?
CTET सिलेबस को कैसे समझें? (Step by Step)
CTET की तैयारी तभी सही दिशा में होती है जब आप सिलेबस को ठीक से समझते हैं।
Paper 1 सिलेबस
- Child Development & Pedagogy
- Language I
- Language II
- Mathematics
- Environmental Studies
Paper 2 सिलेबस
- Child Development & Pedagogy
- Language I
- Language II
- Mathematics & Science या Social Studies
सबसे ज्यादा वेटेज Child Development & Pedagogy का होता है, जिसे कई छात्र हल्के में ले लेते हैं। यही गलती बाद में भारी पड़ती है।
CTET 2026 की तैयारी कैसे करें? (Smart Strategy)
Step 1: सिलेबस को छोटे हिस्सों में बांटें
पूरे सिलेबस को एक साथ पढ़ने की बजाय, उसे हफ्तों और दिनों में बांटें।
Step 2: बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करें
CTET रटने वाली परीक्षा नहीं है। सवाल बच्चों की सोच, सीखने की प्रक्रिया और टीचिंग अप्रोच पर आधारित होते हैं।
Step 3: पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें
कम से कम 5–7 साल के पेपर जरूर हल करें। इससे:
प्रश्नों का पैटर्न समझ आता है
टाइम मैनेजमेंट सुधरता है
Step 4: मॉक टेस्ट दें
हर हफ्ते एक फुल लेंथ मॉक टेस्ट देने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
Step 5: कमजोर विषय पर ज्यादा फोकस करें
अगर मैथ्स या पेडागॉजी कमजोर है, तो उसे नजरअंदाज न करें।
CTET पास करने के बाद क्या? (Career Scope)
CTET पास करने के बाद सीधे नौकरी नहीं मिलती, लेकिन रास्ता खुल जाता है:
- केंद्रीय विद्यालय (KVS)
- नवोदय विद्यालय (NVS)
- आर्मी पब्लिक स्कूल
- स्टेट टीचर भर्ती परीक्षाएं
- प्राइवेट स्कूल्स
CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम वैलिड होता है, यानी एक बार पास करने के बाद दोबारा देने की जरूरत नहीं।
CTET तैयारी के दौरान होने वाली आम गलतियां महत्वपूर्ण सुझाव
- बिना सिलेबस देखे पढ़ाई शुरू करना, सिलेब्स देखकर पढ़ाई करें,
- सिर्फ गाइड बुक्स पर निर्भर रहना, केवल गाइड पर निर्भर न रहें,
- पेडागॉजी को हल्के में लेना
- मॉक टेस्ट न देना, तैयारी करने के बाद मॉक टेस्ट अवश्य दे,
- अगर इन गलतियों से बच गए, तो सफलता के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
निष्कर्ष
CTET 2026 सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, बल्कि एक शिक्षक के रूप में आपकी सोच और समझ की परीक्षा है। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और धैर्य के साथ इस परीक्षा को पास किया जा सकता है। CTET 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षण को अपने जीवन का उद्देश्य मानते हैं। यह परीक्षा सिर्फ आपकी याददाश्त की नहीं, बल्कि आपकी सोच, समझ और बच्चों को पढ़ाने की क्षमता की परीक्षा है। आपने इस लेख में जाना कि घर बैठे CTET (2026) कैसे करें तैयारी (स्टेप बाय स्टेप गाइड) आप इन सभी स्टेप्स को अपनाकर निश्चित रूप से सफल हो सकते हो,सबसे जरूरी बात यह है कि तैयारी के दौरान धैर्य बनाए रखें और खुद पर भरोसा रखें। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आपको यह लेख कैसा लगा इसके बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
1. CTET 2026 कितनी बार आयोजित होता है?
CTET आमतौर पर साल में दो बार आयोजित किया जाता है।
2. क्या CTET पास करने के बाद नौकरी पक्की होती है?
नहीं, CTET केवल पात्रता देता है। नौकरी के लिए अलग भर्ती प्रक्रिया होती है।
3. CTET सर्टिफिकेट की वैधता कितनी है?
CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम वैलिड होता है।
4. क्या CTET प्राइवेट स्कूल के लिए भी उपयोगी है?
हां, कई अच्छे प्राइवेट स्कूल CTET को प्राथमिकता देते हैं।
5. CTET की तैयारी में कितना समय लगता है?
अगर रोज 4–5 घंटे पढ़ाई करें, तो 4–6 महीने पर्याप्त होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें