CUET PG (2026) का फॉर्म स्टेप बाय स्टेप कैसे भरें ?
परिचय
जो स्टूडेंट्स साल 2026 में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए बड़ी और जरूरी खबर है. CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है.अब देश की ज्यादातर Central, State, Private और Deemed Universities में PG कोर्स में एडमिशन के लिए CUET PG परीक्षा देना जरूरी हो गया है.CUET PG (Common University Entrance Test for Postgraduate) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, ऐसे में सही समय पर फॉर्म भरना और पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है l इस लेख में हम जानेंगे कि CUET PG (2026) का फॉर्म स्टेप बाय स्टेप कैसे भरें ?अब यह परीक्षा PG एडमिशन का मुख्य माध्यम बन चुकी है l
CUET PG (2026) का फॉर्म स्टेप बाय स्टेप कैसे भरें ?
CUET PG 2026 आवेदन कब से शुरू हुए
NTA ने CUET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है. स्टूडेंट्स 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की ऑफिशियल वेबसाइट:
exams.nta.ac.in/cuet-pg
CUET PG 2026 महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2026
- करेक्शन विंडो: 18 से 20 जनवरी 2026
- CUET PG परीक्षा: मार्च 2026 (संभावित)
NTA ने साफ कहा है कि करेक्शन विंडो के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.
और पढ़ें स्टूडेंट्स केरियर प्लानिंग स्टेप बाई स्टेप
CUET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
CUET PG 2026 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर जाएं
2. New Registration पर क्लिक करें
3. बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें
4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें
5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
7. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें
CUET PG 2026 करेक्शन विंडो क्यों जरूरी है
कई बार फॉर्म भरते समय छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए NTA 18 से 20 जनवरी 2026 तक करेक्शन विंडो खोल रहा है.
इस दौरान स्टूडेंट्स:
- नाम की स्पेलिंग
- कैटेगरी
- सब्जेक्ट सेलेक्शन
- अन्य जरूरी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं.
CUET PG 2026 क्यों जरूरी हो गया है
पहले अलग-अलग यूनिवर्सिटीज अपने-अपने एंट्रेंस एग्जाम कराती थीं. अब CUET PG ने इस प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बना दिया है.
और पढ़ें 12 वीं के बाद सरकारी कॉलेज में एडमिशन कैसे ले,
CUET PG के फायदे:
- एक ही परीक्षा से कई यूनिवर्सिटीज में मौका
- मेरिट और ट्रांसपेरेंसी
- समय और खर्च की बचत
- स्टूडेंट्स के लिए आसान एडमिशन प्रोसेस
- CUET PG 2026 के लिए जरूरी सलाह
Watch तारीख का इंतजार न करें
- फॉर्म भरते समय डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें
- ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा किसी लिंक पर भरोसा न करें
- करेक्शन विंडो को हल्के में न लें
CUET PG 2026 हेल्पडेस्क डिटेल्स
अगर आवेदन के दौरान किसी तरह की समस्या आती है तो NTA हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है:
फोन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
ईमेल: helpdesk-cuetpg@nta.ac.in
निष्कर्ष
सही रिसर्च, साफ डॉक्यूमेंट्स, और ध्यान से भरा हुआ फॉर्म यही तीन चीजें तुम्हें CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन में आगे रखती हैं। ऊपर दिए गए स्टेप्स और चेकलिस्ट फॉलो करो, डेडलाइंस ट्रैक करो, और प्रीव्यू को हल्के में कभी मत लो। CUET PG (2026) का फॉर्म स्टेप बाय स्टेप कैसे भरें ? CUET PG 2026 उन सभी स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी परीक्षा है जो 2026 में PG कोर्स में एडमिशन चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और समय रहते फॉर्म भरना सबसे समझदारी भरा फैसला है, आप इस लेख में दी गई प्रक्रिया पर अमल करें ,अगर आप सही तैयारी, सही जानकारी और सही टाइमिंग के साथ आगे बढ़ते हैं, तो अच्छे कॉलेज में एडमिशन की संभावना काफी बढ़ जाती है. इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आपको यह लेख कैसा लगा इसके बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
1: CUET PG 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?
CUET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 14 जनवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर आवेदन कर सकते हैं.
2: CUET PG 2026 की परीक्षा कब होगी?
CUET PG 2026 की परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की सटीक तारीख NTA द्वारा बाद में जारी की जाएगी.
3: CUET PG 2026 का फॉर्म कहां से भरें?
CUET PG 2026 का आवेदन फॉर्म केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg पर उपलब्ध है.
4: CUET PG 2026 करेक्शन विंडो कब खुलेगी?
CUET PG 2026 की करेक्शन विंडो 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक खुलेगी. इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं.
5: CUET PG 2026 क्यों जरूरी है?
CUET PG 2026 के जरिए देश की ज्यादातर Central, State, Private और Deemed Universities में PG कोर्सेस में एडमिशन मिलता है. अब यह परीक्षा PG एडमिशन का मुख्य माध्यम बन चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें