माइंडफुलनेस मेडिटेशन से समय की धारणा को कैसे समझें ?
परिचय
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लगभग हर इंसान यही महसूस करता है कि समय बहुत तेज़ी से निकल रहा है। पढ़ाई हो, नौकरी हो या पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ, हर जगह समय का दबाव महसूस होता है। ऐसे माहौल में माइंडफुलनेस मेडिटेशन को एक समाधान के तौर पर पेश किया गया। जो न सिर्फ तनाव कम करता है, बल्कि समय को धीमा महसूस कराने का दावा भी करता है। कहा गया कि रोज़ कुछ मिनट ध्यान करने से समय धीमा महसूस होगा और मानसिक तनाव कम होगा।माइंडफुलनेस मेडिटेशन से समय की धारणा को इस लेख में सरल भाषा में हम जानेंगे l माइंडफुलनेस मेडिटेशन और समय की धारणा के बीच क्या संबंध है,रिसर्च में क्या सामने आया है,और आम लोगों, खासकर स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए इससे क्या सीख मिलती है।
माइंडफुलनेस मेडिटेशन क्या होता है?
माइंडफुलनेस मेडिटेशन का मतलब है इस पल में पूरी तरह मौजूद रहना। न बीते कल की चिंता, न आने वाले कल का डर। सिर्फ अभी।
- इसमें आमतौर पर ये अभ्यास शामिल होते हैं:
- सांस पर ध्यान केंद्रित करना
- शरीर की हलचल को महसूस करना
- विचारों को बिना जज किए देखना
- आंखें बंद करके शांत वातावरण की कल्पना करना
माना जाता है कि इससे दिमाग शांत होता है, फोकस बढ़ता है और व्यक्ति समय के प्रति ज्यादा सजग हो जाता है।
समय की धारणा क्या होती है?
समय सभी के लिए समान गति से चलता है, लेकिन उसे महसूस करने का तरीका हर व्यक्ति के लिए अलग होता है।
जब आप तनाव में होते हैं, समय तेज़ भागता हुआ लगता है ,जब आप शांत और एकाग्र होते हैं, समय धीमा महसूस होता है
यहीं से यह धारणा बनी कि माइंडफुलनेस मेडिटेशन समय को “खींच” देता है।
नई रिसर्च ने क्या सवाल उठाए?
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थैम्पटन और यूनिवर्सिटी ऑफ स्वानसी के शोधकर्ताओं ने यह जांचने की कोशिश की कि क्या सच में सिर्फ कुछ मिनट का मेडिटेशन समय की धारणा बदल देता है? या इसके पीछे कोई और वजह है?
और पढ़ें छात्र इमोशनल ऐप्स विस्तार से जाने
रिसर्च कैसे की गई? (Step-by-Step)
स्टेप 1: प्रतिभागियों का चयन
इस रिसर्च में 300 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया।
स्टेप 2: समय आंकने वाला टास्क
सभी प्रतिभागियों से एक ऐसा टास्क करवाया गया जिसमें उन्हें समय का अनुमान लगाना था।
स्टेप 3: बीच में अलग-अलग गतिविधियाँ
टास्क दो बार कराया गया। दोनों के बीच:
कुछ लोगों ने 5 मिनट का मेडिटेशन किया
कुछ लोगों ने सिर्फ आराम किया
कुछ ने कुछ भी नहीं किया
स्टेप 4: परिणामों का विश्लेषण
इसके बाद सभी के समय के अनुमान की तुलना की गई।
और पढ़ें नीद की गुणवत्ता कैसे सुधारे टिप्स
रिसर्च के नतीजे क्या रहे?
- नतीजे काफी दिलचस्प थे।
- लगभग सभी लोगों को दूसरी बार समय ज्यादा लंबा महसूस हुआ
- यह फर्क मेडिटेशन करने वालों और न करने वालों में लगभग समान था
- यानि समय की धारणा बदलने का कारण मेडिटेशन नहीं, बल्कि एक ही टास्क को दोबारा करना हो सकता है।
रिपीटेशन समय की धारणा को कैसे बदलता है?
जब कोई व्यक्ति कोई काम पहली बार करता है,दिमाग ज्यादा उलझा रहता है, ध्यान बंटा होता है हल्का तनाव रहता है, लेकिन दूसरी बार,काम जाना-पहचाना लगता है, तनाव कम होता है,ध्यान बेहतर होता है
इस स्थिति में व्यक्ति समय के गुजरने पर ज्यादा ध्यान देता है, जिससे उसे समय लंबा लगता है।
क्या माइंडफुलनेस बेकार है?
- बिल्कुल नहीं।
- रिसर्च लीड करने वाले डॉ. मैथ्यू हॉपकिंस साफ कहते हैं कि:
- मेडिटेशन तनाव कम करता है
- मानसिक संतुलन सुधारता है
- ध्यान और एकाग्रता बढ़ाता है
- 5 मिनट ध्यान करें
- समय धीमा महसूस होगा
- प्रोडक्टिविटी तुरंत बढ़ेगी
लेकिन समय की धारणा को बदलने का पूरा श्रेय मेडिटेशन को देना सही नहीं होगा।
यह रिसर्च बताती है कि ऐसे दावों को बिना समझे मान लेना सही नहीं है। कई बार जो बदलाव महसूस होता है, वह अभ्यास और रिपीटेशन की वजह से होता है।
और पढ़ें मानसिक रूप से स्वास्थ्य कैसे रहे?
स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए क्या सीख?
स्टूडेंट्स के लिए
सिर्फ मेडिटेशन से टाइम मैनेजमेंट नहीं सुधरता
नियमित अभ्यास और रूटीन ज्यादा असरदार है
एक ही तरह के टास्क को बार-बार करने से फोकस बढ़ता है
टीचर्स के लिए
छात्रों को मेडिटेशन के साथ-साथ अभ्यास की अहमियत समझानी चाहिए
पढ़ाने के तरीकों में रिपीटेशन और स्ट्रक्चर शामिल करें
समय की कमी से निपटने का सही तरीका
अगर आप चाहते हैं कि समय बेहतर महसूस हो, तो ये बातें ज्यादा मददगार हैं:
रोज़ एक तय रूटीन बनाएं
काम को छोटे हिस्सों में बांटें
एक ही काम को बार-बार करने से न डरें
मेडिटेशन को सपोर्ट टूल की तरह इस्तेमाल करें, समाधान की तरह नहीं
निष्कर्ष
यह रिसर्च हमें एक जरूरी बात सिखाती है। हर अच्छा अनुभव किसी ट्रेंड या तकनीक की वजह से ही हो, यह जरूरी नहीं। कई बार साधारण चीज़ें जैसे अभ्यास, परिचय और ध्यान, बड़े बदलाव ला देती हैं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन ज़रूर फायदेमंद है, लेकिन समय की धारणा को समझने के लिए हमें अपनी आदतों और काम करने के तरीके पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से समय की धारणा को आपने इस लेख में जाना l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आपको यह लेख कैसा लगा इसके बारे में अपने कमेंट्स लिखें l
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. क्या माइंडफुलनेस मेडिटेशन से समय धीमा महसूस होता है?
नई रिसर्च के अनुसार, समय धीमा महसूस होना मेडिटेशन से ज्यादा रिपीटेशन का असर हो सकता है।
2. क्या मेडिटेशन करना बंद कर देना चाहिए?
नहीं। मेडिटेशन मानसिक शांति और तनाव कम करने में फायदेमंद है।
3. समय की धारणा बदलने में सबसे बड़ा कारण क्या है?
काम से परिचित होना, कम तनाव और बेहतर फोकस समय की धारणा को बदलते हैं।
4. क्या 5 मिनट का मेडिटेशन असरदार होता है?
यह रिलैक्सेशन में मदद करता है, लेकिन बड़े बदलाव के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है।
5. स्टूडेंट्स के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?
मेडिटेशन के साथ-साथ सही रूटीन, अभ्यास और समय प्रबंधन पर ध्यान देना।
.webp)
एक टिप्पणी भेजें