https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education 12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है?

12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है?


12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है?

परिचय 

        हर छात्र 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने भविष्य को लेकर सोचता है कि अब क्या करे, हर माता पिता अपने बच्चे को लेकर सोचते हैं कि कौन सा कोर्स करें किस फील्ड में केरियर बनना सही होगा l इस लेख में 12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है? विस्तार से चर्चा करते हैं l जिससे बच्चों भविष्य का सही निर्णय लिया जा सके l अपने किसी भी स्ट्रीम से पढ़ाई की हो, साइंस, कॉमर्स, या आर्ट्स, सभी के लिए अच्छे कोर्स और केरियर विकल्प हैं l किस स्ट्रीम के लिए कौन सा कोर्स छात्र कर सकते हैं जानते हैं l कोर्स का निर्णय आपके भविष्य की दिशा तय करेगा, इसलिए निर्णय सोच समझकर लेना आवश्यक है l हर किसी की सोच, रुचि और क्षमता अलग अलग होती है l इसलिए किसी की नकल न करें l 

12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है ?

12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है? 

     करियर चुनते समय पहले छात्र स्वयं को पहचाने 

  1. आपकी किस विषय में रूचि है 
  2. आप किस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं 
  3. जिस क्षेत्र को आपने चुना है उसका भविष्य और स्कोप क्या है 
  4. जो कोर्स आपने चुना उसकी प्लेसमेंट की क्या स्थिति है 
  5. असमंजस की स्थिति में प्रोफेसनल काउंसलर की मदद ले 
  6. निरंतर कोशिश और मेहनत से ही सफलता मिलती है  
  7.  स्ट्रीम के अनुसार करियर विकल्प 

(1) साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए विकल्प:

इंजीनियरिंग (B.Tech/BE): यदि गणित में रुचि है।

  • मेडिकल (MBBS/BDS/BAMS): यदि बायोलॉजी पसंद है।
  • B.Sc (Physics, Chemistry, Maths, Biology, etc.): रिसर्च या शिक्षण के लिए।
  • नर्सिंग, फार्मेसी, लैब टेक्नीशियन आदि: पैरामेडिकल क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए।
  • ITI और डिप्लोमा कोर्स: जल्दी नौकरी की चाह रखने वाले छात्रों के लिए।

(2) कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए विकल्प:

  • B.Com (General / Honours): कॉरपोरेट सेक्टर के लिए आधार।
  • CA (Chartered Accountant): अधिक मेहनत और अनुशासन की मांग वाला।
  • CS (Company Secretary): कानूनी और प्रबंधन की समझ रखने वालों के लिए।
  • BBA/MBA: मैनेजमेंट की ओर करियर बनाने वालों के लिए।

(3) आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए विकल्प:

  • BA (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति आदि): अकादमिक या सिविल सर्विस की तैयारी के लिए।
  • Journalism and Mass Communication: मीडिया क्षेत्र के लिए। 
  • Fashion Designing, Fine Arts, Animation: क्रिएटिव छात्रों के लिए।
  • Law (BA LLB): न्यायिक क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए।
  • Social Work, Psychology आदि: समाज सेवा या काउंसलिंग की  इच्छा रखने वाले।

    सरकारी क्षेत्र में करियर 

12th के बाद कौन सा केरियर बेहतर है


जो छात्र सरकारी नौकरी में रुचि रखते हैं, उनके लिए 12 वीं के बाद ये प्रमुख विकल्प हैं :- 

  • SSC CHSL
  • NDA (रक्षा क्षेत्र)
  • रेलवे ग्रुप-C और D की नौकरियां
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती
  • बैंकिंग सेक्टर में क्लर्क पद के लिए परीक्षा       

निष्कर्ष 


12 वीं के बाद करियर की दुनिया बहुत बड़ी है, बस सही दिशा में पहला कदम उठाना ज़रूरी है।
यह समय सिर्फ विकल्प चुनने का नहीं, खुद को पहचानने और एक मजबूत नींव रखने का भी है।
अगर रूचि के अनुसार करियर का चुनाव किया जाए तो सफलता की राह खुद-ब-खुद आसान
हो जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने