https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education छात्रों में नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करें?

छात्रों में नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करें?

 छात्रों में नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करें? 

परिचय 

             छात्रों के सामने रोज नई चुनौतियां होती हैं, जिनमें तकनीक से संबंधित केरियर से संबंधित, कंपीटिशन का युग है,ऐसे में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं हैं l उनमें नेतृत्व कौशल भी होना आवश्यक है l इस लेख में छात्रों में नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करें, जानेंगे l इसके लिए कौन से गुण होने चाहिए, जो जीवन में आगे बढ़ने में उनकी मदद कर सकें l नेतृत्व एक व्यक्ति मुखिया ही नहीं होता, वह अपने साथ दूसरों को भी साथ लेकर आगे बढ़ता है l वर्तमान समय में यह एक मौलिक आवश्यकता बन गया है l जीवन में आने वाली जटिल स्थिति का सामना करना धैर्य बनाकर रखना और दूसरों को प्रेरित करना नेतृत्व कौशल का आधार होता है l इस कौशल को सीखा जा सकता है l 

छात्रों में नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करें

 छात्रों में नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करे

कैसे विकसित करें नेतृत्व क्षमता? 

1 .समूह गतिविधियों में भाग ले 

         छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें समय समय पर प्रेरणादायक कहानियां सुनाएं, साथ ही बोलने के लिए प्रेरित करें l स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं उनमें भाग लेने के लिए हौसला बढ़ाए l छात्र की जिसमें रुचि हो जैसे गाना, भाषण, समूह गान, नृत्य नाटिका जैसे कार्यकर्मों में हिस्सा दिलाए l इससे आत्मवश्वास बढेगा l 

2. उत्तरदायित्व सौंपे 

        छात्र को कक्षा का मॉनिटर बनना, किसी काम की जिम्मेदारी देना, टीम का लीडर बनना, ऐसे कार्य है जिनसे छात्रों में निर्णय की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है l साथ ही यह भी समझ बनती है कि जिम्मेदारी कैसे निभाई जाती है l और धीरे धीरे लीडरशिप की भावना भी विकसित होती है l 

3. शिक्षकों की भूमिका 

         छात्रों को स्कूल में ऐसा माहौल देना जिससे छात्र अपनी बात बिना भय के बोल सके, खुलकर अपनी बात कह सके, ये स्कूल और अध्यापक की जिम्मेदारी है l उन्हें पढ़ाई के साथ साथ फैसले लेना, टीम में काम करना सीखना चाहिए l और जब छात्र अच्छा कार्य करें तो उसकी प्रशंसा जरूर करें l इन सभी से बच्चे का हौसला बढ़ता है l 

4. माता पिता की भूमिका 

       अभिभावकों को घर पर बच्चों की बात ध्यान से सुननी चाहिए, उनको स्वयं फैसले लेने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए, क्या पहनना है कब पढाई करनी है, कब खेलना है, समय को कैसे विभाजन करना है इसके लिए प्रोत्साहन देना चाहिए l समय समय पर उनकी कोशिशों की सराहना करते रहे l 

छात्रों में नेतृत्व कौशल

5. रोल मॉडल और मार्ग दर्शन देना

       बच्चे को किसी महान नेता, शिक्षक, या स्कूल का ही कोई सीनियर छात्र को रोल मॉडल बनाया जा सकता है जिससे छात्र देखते हैं और सीखते हैं l अच्छा व्यवहार और जिम्मेदारी सीखते हैं l माता पिता खुलकर बात करें उनके सवालों के जवाब दे l गलती करने पर सही सलाह दे l इससे भी बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है l 

6. स्वयं सेवी कार्य करें 

       बच्चों में दूसरों की मदद करने की भावना विकसित करें, किसी संस्था से जुड़े, असहाय लोगों की मदद कराकर माता पिता इस भावना को जगाया जा सकता है l बच्चे जो देखते हैं वही सीखते हैं l बचपन से ही बच्चों में अच्छे संस्कार डालना चाहिए l सभी में एक लीडरशिप की भावना को जगाया जा सकता है l 

छात्रों के जीवन में नेतृत्व कौशल का महत्व 

1. केरियर की अधिक संभावनाएं 

        नेतृत्व कौशल में संचार, सहानुभूति, निर्णय क्षमता, उत्तरदायित्व जैसे गुणों का समावेश होता है, जो जीवन को सरल बनाते हैं और भविष्य को संवारने में मदद करते हैं l जो छात्र टीम वर्क कौशल को जनता है वह जीवन में प्रेरणा स्रोत बनते हैं l सफलता की संभावनाएं बहुत अधिक होती है l 

2. नेतृत्व कौशल सामूहिक प्रयास 

         नेतृत्व कौशल किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है इसमें स्वयं छात्र, अभिभावक, शिक्षक सबकी कोशिश होती है l छात्र को अवसर प्रदान किया जाता है l जो उसको सक्रिय बनाती है l माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को सामुदायिक सेवा में, खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें l जहां उनका आत्मविश्वास का विकास होगा l 

3. नेतृत्व कौशल के दूरगामी लाभ 

       छात्रों में अभिव्यक्ति कौशल, संचार कौशल, आत्मसम्मान, दूसरों को सुनना, समस्या समाधान, मिलकर काम करना, सामूहिक भावना का विकास, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करना, उचित निर्णय लेना, इन सभी गुणों का समावेश होता है l 

नेतृत्व कौशल कैसे विकसित करें

निष्कर्ष 

         एक बेहतर समाज के लिए छात्रों के भविष्य के लिए छात्रों में नेतृत्व कौशल को कैसे विकसित करें , जिससे छात्रों का भविष्य सही दिशा में विकास हो सके l और वे दूसरों को भी राह दिखा सकें l नेतृत्व कौशल एक दिन में नहीं सीख सकते इसके लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं l इन्हीं गुणों से एक साधारण छात्र भी समाज का एक सभ्य नागरिक बन जाता है l जीवन में खुद को साबित करने के लिए छात्रों को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा l यही गुण है जो उसे एक सफल इंसान बना सकते हैं l और उनकी सोच को सकारात्मक बना सकते हैं l इस लेख में अगर आपको कुछ भी अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों से शेयर करें l 

















Post a Comment

और नया पुराने