https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें?

कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें?

 


कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें 

परिचय 

          अधिकतर छात्रों के मन में में परीक्षा पास आते ही बेचैनी और घबराहट होने लगती है,और सवाल आता है कि कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें ? समय कम होता है और सिलेबस अधिक , इस समस्या के समाधान के लिए यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा यहां स्टडी टिप्स, और रणनीतियों के बारे में जानकारी देंगे जिनका प्रयोग करके आप परीक्षा की तैयारी को आसान बना सकते हैं l चिंता करने से केवल आपको तनाव ही होगा, पढाई में ध्यान केंद्रित नहीं होगा जिससे जो आपको याद भी होगा भूल जाओगे, इसलिए याद रखने के पीछे भी साइंस होती है,कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी याददाश्त को बढ़ा सकते हैं, फोकस को मजबूत और सीखने की गति को बढ़ा सकते हैं l यहां ऐसे शानदार असरदार टिप्स साझा करेंगे जो आपकी परीक्षा को प्रभावी बना देगी l और आपमें आत्मविश्वास भर जायेगा l 

कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें

कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें 

कम समय में ज्यादा याद करने के तरीके 

1. लिखकर पढ़ने की आदत 

          किसी टॉपिक को जब आप पढ़ने के साथ साथ लिखते है तो आपका मस्तिष्क ज्यादा सक्रिय होता है इस प्रकिया में दृष्टि और स्पर्श दोनों इंद्रियों को काम करना पड़ता है और एक साथ सक्रिय होती है और लॉन्ग टर्म मेमोरी में जानकारी सेव हो जाती है l जो लंबे समय तक याद रखने की क्षमता को बढ़ाती है l पढाई के लिए यह एक्टिव रिकॉल तकनीक है l जल्दी याद करने का यह बेहतर तरीका है l 

2. नई जानकारी को पुराने से जोड़ना 

           आप जब किसी नई जानकारी को किसी पुरानी तिथि, अनुभव या घटना से जोड़ते हो तो वह हमारे मस्तिष्क में लंबे समय तक याद रहती है l उसे भूलना कठिन हो जाता है l जल्दी याद कैसे करें यह उसका एक तरीका है l पढाई में छात्र इसका उपयोग कर सकते हैं l

3. याद रखने की पोमोडोरो तकनीक 

          लगातार पढ़ने के कारण हमारा दिमाग थक जाता है और बोरियत होने लगती है, जिस कारण से पढ़ाई में मन नहीं लगता, याद भी नहीं होता l इस तकनीक में स्टडी ब्रेक लेना होता है अगर आप 25 मिनट पढ़ाई और 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं तो आपका ध्यान और ऊर्जा दोनों संतुलित रहते हैं l इस तकनीक को विस्तार से समझने के लिए पूरा ब्लॉग पोस्ट है आप उसे पढ़ सकते हैं l 

4. माइंड मैपिंग से पढ़ाई 

    परीक्षा में याद करने के लिए कठिन टॉपिक को चार्ट या डायग्राम में बदलते हैं जिससे कठिन टॉपिक, विषय आसान हो जाता है याद करने का यह तरीका विजुअल लर्नर के लिए बहुत फायदेमंद है l इस तकनीक से टॉपिक जल्दी समझ में आता है l 

5. अधूरी चीजें ज़्यादा याद रहती हैं 

      मनोविज्ञान का एक सिद्धांत है कि हमारा मस्तिस्क अधूरी जानकारी को ज्यादा गहराई से प्रोसेस करता है l आप जब पढाई का कोई हिस्सा अधूरा छोड़ देते हो तो हमारा दिमाग प्रोसेस में लग जाता है, और वह जानकारी स्मृति में हो जाती है l जब आप दुबारा पढ़ेंगे तब वह आपको अच्छी तरह समझ में आ जाती है l 

6. पोषण  और संतुलित आहार 

            ध्यान केंद्रित करने के लिए शरीर और मस्तिस्क को पोषण की आवश्यकता होती है, जिससे मस्तिस्क को ऊर्जा मिलती है l इसलिए पढ़ते समय पौष्टिक आहार लेना और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है l नहीं तो जल्दी ही मानसिक थकावट होने लगती है l 

कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें

7. टाईम मैनेजमेंट करें 

      किस विषय को कितना समय देना है, कठिन टॉपिक के बारे में क्या योजना बनाए जिससे पढ़ाई में मन लगे इसका निर्धारण स्वयं को करना होगा l सबसे बेहतर है कि समय सारणी दिन व घंटों के अनुसार अपनी रुचि के अनुसार बनाए l

निष्कर्ष 

         परीक्षा की तैयारी में समय कम होता है सिलेबस ज्यादा, याद करने में कठिनाई होती है l कम समय में ज्यादा याद कैसे करें इसके लिए स्मार्ट स्ट्रेटजी अपनाए l अगर मेहनत और सही दिशा में करे तो सफलता अवश्य मिलेगी l जब आप अध्ययन की सही तकनीकों को अपनाएंगे तो आपकी पढ़ाई आसान हो जाएगी l जो टिप्स आपको यहां बताई गई है उनका इस्तेमाल करके आपको स्मार्ट तरीके से सीखने में मदद मिलेगी l इन टिप्स को आप अपने दैनिक जीवन में शामिल करें l आपके सपने जरूर पूरे होंगे l जो भी आपको अच्छा लगा हो दोस्तो से शेयर करें l 




Post a Comment

और नया पुराने