केरियर कैसे चुने, निर्णय लेने के आसान तरीके
परिचय
व्यक्ति के जीवन में बहुत से मोड़ आते हैं, उनके एक महत्वपूर्ण मोड है अपने केरियर का चुनाव करना l केरियर कैसे चुने, निर्णय लेने के आसान तरीके क्या हो सकते हैं l आज यहां बात करते हैं जिसमें यह तय करेंगे कि जीवन किस दिशा मे जायेगा l अगर हमें अपने मनपसंद क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलता है तो काम बोझ नहीं लगता l केरियर चुनते समय सोच समझकर और आत्मविश्लेषण करके ही निर्णय लेना चाहिए क्योंकि यही फैसला जीवन की गुणवत्ता को तय करता है l दबाव में आकर चुना गया केरियर व्यक्ति को तनाव और असंतोष देता है l इसलिए यह एक महत्वपूर्ण फैसला होता है l इस लेख में आपको केरियर चुनने में मदद मिलेगी जिससे आप सही फैसला ले सकें l ऐसे तरीके जानेंगे जो बहुत आसान भी हैं l
केरियर कैसे चुने निर्णय लेने के आसान तरीके
1. आत्ममंथन करें
केरियर का चुनाव करते समय सबसे पहले अपने आप को परखें जाने, अपनी योग्यता ताकत और कमज़ोरियों को पहचाने l आपको क्या करना पसंद है जिसमें आप अपने आप को सहज महसूस करते हैं l ऐसी कौन सी बातें है जो कि आप को दूसरों से अलग बनाती हैं l वर्तमान में ऑनलाइन ऐसे बहुत से प्लेटफार्म हैं जिनसे आप फ्री में aptitude test और पर्सनेलिटी टेस्ट से अपनी योग्यता को पता कर सकते हो, जो मुख्य हैं Mypet और CareerGuide हैं l
2. भविष्य की ज़रूरतों को समझें
आज का समय बहुत तेजी से बदल रहा है, केरियर का चुनाव करते समय की मांग को समझना चाहिए आज की टेक्नोलॉजी, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस,, ग्रीन एनर्जी, जैसे क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं, इनमें ग्रोथ की संभावनाएं बहुत अधिक हैं l इनमें सीखने के बहुत अवसर मिलते हैं l कुछ फील्ड हमेशा डिमांड में रहते हैं उन्हें पहचानना आवश्यक है l अगर फिर भी आपको कठिनाई आती है तो आप केरियर काउंसलर की मदद ले सकते हैं l जो आपको एक सही जानकारी है सकता है l
3. आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करें
किसी भी केरियर को चुनते समय आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें, कोर्स की कितनी फीस कितनी है, आपके परिवार की आमदनी कितनी है, कितने वर्ष पढाई करनी होगी, इन सब बिन्दुओं को ध्यान में रखें l वर्तमान समय में कई सरकारी संस्थान, और निजी संस्थान छात्रवृत्ति देते हैं, महंगे कोर्स के लिए एजुकेशन लोन का विकल्प भी होता है l इस सब की जानकारी रखनी चाहिए l बहुत से ऑनलाइन कोर्स, ओपन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर सकते हैं l
4. पारिवारिक और सामाजिक विचार
केरियर का चुनाव करते समय कई बार परिवार और समाज की अहम भूमिका होती है, माता पिता कुछ और चाहते हैं और आप कुछ और बनना चाहते हैं, ऐसे में आप अपने परिवार से खुलकर बात करें, उन्हें अपनी योग्यता और रुचि बताएं, तर्क से अपनी बात रखें l उनकी भावनाओं को समझते हुए शांति से बात रखें l अपने निर्णय को मजबूत बनाएं, आत्मविश्वास के साथ संवाद करें l
5. शिक्षा और योग्यता की अनिवार्यता
किसी भी केरियर को चुनते समय आप सबसे पहले अपनी योग्यता को देखें, आप जिस क्षेत्र में प्रवेश पाना चाहते हैं उस की अवधि कितनी है, अनुभव क्या चाहिए, विषयवस्तु क्या है आपकी रुचि और क्षमता क्या है, पता होना चाहिए l कई बार छात्र रुचि या ट्रेड देखकर केरियर को चुन तो लेते हैं किंतु योग्यता न होने पर निराशा होती है l इसलिए सभी तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए l
6. रोजगार के अवसरों की जांच करें
जब भी आप केरियर का चुनाव करें,कुछ सवाल स्वयं से भी करें जैसे, उस फील्ड में स्थाई रोजगार की संभावनाएं कितनी है, वेतन कितना है, स्टार्टअप के कितने अवसर हैं आदि l आपको चाहिए कि किसी भी कोर्स में प्रवेश से पहले रिसर्च जरूर करें l
7. रोल मॉडल से सलाह लें
जिनके जीवन या उपलब्धियों से आप प्रेरणा लेते हैं वे रोल मॉडल होते हैं इनका अनुभव और मार्गदर्शन आपके लिए प्रेरणादायक होता है l वे आपको सही समय पर सही सलाह दे सकते हैं आप अपने जीवन की चुनौतियों से कैसे पार कर सकते हैं यह भी सिखा सकते हैं l जिस भी फील्ड में आप जाना चाहते है उसकी सच्चाई क्या है उसके लिए अपने स्कूल के पूर्व साथियों से मार्ग दर्शन ले सकते हैं l
8. केरियर काउंसलर का सहारा लें
निर्णय लेने में अगर आप को भ्रम हो रहा हो तो आप केरियर काउंसलर की मदद ले, जो आपकी स्किल, तर्कशक्ति, क्षमता का मनोवैज्ञानिक तरीके से आपके व्यक्तित्व का विश्लेषण करेंगे l और आपके केरियर के लिए सही सुझाव देंगे l
- और पढ़ें फ्री ऑनलाइन कोर्स कैसे करें
निष्कर्ष
केरियर का चुनाव व्यक्ति के जीवन का आधार होता है, सही केरियर कैसे चुने, इसके लिए निर्णय लेने के आसान तरीके क्या हो सकते हैं हमने चर्चा की जो आत्ममंथन करना, भविष्य की जरूरत को पहचानना, आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन, आवश्यक शिक्षा स्किल की जानकारी, देता है l हमें क्या बनना है केवल इसकी जानकारी ही नहीं दी बल्कि जीवन में संतुष्टि और सफलता कैसे मिलती है इसकी जानकारी भी विस्तार से दी गई है l केरियर चुनने में जल्दबाजी न करें सोच समझकर निर्णय लें आत्मविश्वास के साथ अपना रास्ता चुने l इस लेख में आपको कुछ भी अच्छा लगा हो तो आप अपने दोस्तों से शेयर करें l


एक टिप्पणी भेजें