बच्चों को पढ़ाई में कैसे मोटिवेट करें
बच्चों को पढ़ाई में कैसे मोटिवेट करें
परिचय
हर माता पिता की इच्छा होती है कि उसका बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करे, और भविष्य में सफल हो l लेकिन पढाई में रूचि न होना एक समस्या बन गई है, बच्चों को पढ़ाई में कैसे मोटिवेट करें इसके लिए इस लेख में व्यवहारिक सुझाव दिए जा रहे हैं l अगर बच्चों को सही तरीके से मोटिवेट किया जाय तो वे पढ़ाई में रुचि भी लेंगे और बोर भी नहीं होंगे l इस ब्लॉग में जानेंगे बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे, उनमें खुद सीखने की इच्छा हो, और पढ़ाई में रुचि ले इसके लिए सकारात्मक माहौल और रणनीति बनानी होगी l माता पिता के मन में सवाल उठता है कि इसके लिए बच्चों को प्रेरित कैसे करें उसके लिए सही संवाद के जरिए बच्चों की मानसिकता समझते हुए बात करें l इस लेख में जानेंगे कि किन तरीकों से बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है, जिससे बच्चे आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समझदार नागरिक बन सके l
बच्चों को पढ़ाई में कैसे मोटिवेट करें: आसान तरीके
1. बच्चे की रुचि को पहचानें
हर बच्चे की रुचि अलग अलग होती है, किसी को कोई विषय अच्छा लगता है किसी को कोई, किसी छात्र को विज्ञान अच्छा लगता है तो किसी को कहानी अगर हम बच्चे की रुचि के अनुसार उसकी पढ़ाई को जोड़े तो वह ज्यादा प्रभावी होगा l बच्चे की पढ़ाई उस विषय से जुड़ी वीडियो, किताबें और प्रोजेक्ट से कराई जाए l साथ ही समय पर उसकी तारीफ भी जरूरी है l
2. सकारात्मक माहौल बनाएं
पढ़ाई के लिए सबसे पहले घर का माहौल खुशनुमा बनाए, यह बहुत महत्वपूर्ण है, अगर हम बच्चे को डांटते हैं या किसी दूसरे से तुलना करते हैं तो बच्चा तनाव में हो जाता है और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा l छात्रों को पढ़ाई करने के लिए घर में एक शांत कोना तय करें, जहां पर वह बैठकर पढ़ाई कर सके l बच्चे के लिए हमेशा उत्साहवर्धक भाषा का प्रयोग करें l
पढाई करने का सबसे बेहतर तरीका एक यह भी है कि पढ़ाई को छोटे छोटे टुकड़ों में बांटे, चैप्टर को लिखे, और समझने का प्रयास करें l तभी आगे बढ़ें l एक लक्ष्य बनाएं उसे पूरा होने पर अपने आप को सहज महसूस करें l
और पढ़ें पढ़ते समय जल्दी याद करने के तरीके
4. पढ़ाई को रोचक बनाएं
पढ़ते समय सिर्फ किताबों तक ही सीमित न रहें उसे मजेदार बनाए , इसके लिए स्टोरीटलिंग के द्वारा विषय को समझाया जा सकता है l इसी तरह एजुकेशन गेम्स या मोबाईल ऐप्स द्वारा पढ़ाई की जा सकती है l जैसे (BYJUS,VEDANTU) छात्र ग्रुप स्टडी, और एक्टिविटी लर्निंग से पढ़ाई कर सकते हैं l
5. नियमित बातचीत करें
बच्चों से लगातार संवाद करें पढाई को लेकर उनसे बात करें , उनसे पूछे क्या आपको अच्छा लगा क्या कठिनाई है, यह बातचीत बच्चों में एक भरोसा बनेगा l अगर बच्चों को कोई मदद की आवश्यकता है तो मदद जरूर करें l
6. फिजिकल और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें
छात्रों को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, उसके लिए समय पर सोना , खाना, और व्यायाम करें l इससे तनाव कम होगा और मानसिक दबाव नहीं होगा l साथ ही पढाई में रूचि बढ़ेगी l
और पढ़ें कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें
7. खुद उदाहरण बनें
बच्चे बड़ों का अनुसरण करते है जो देखते हैं वही सीखते हैं इसलिए कभी कभी उनके साथ बैठकर पढ़ें, किताबों में रुचि दिखाए उससे बच्चा प्रेरित होगा l आप अपने पुराने अनुभव साझा करें l कैसे आपने पढ़ाई की, अपनी सफलता को बच्चों को बताएं कितना संघर्ष किया वो भी साझा करें l
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):
Q. क्या मोबाइल से बच्चों को पढ़ाई में प्रेरित किया जा सकता है?
हां, लेकिन सीमित और सही उपयोग ज़रूरी है। एजुकेशनल ऐप्स और वीडियो बच्चों को समझने में मदद कर सकते हैं।
Q. अगर बच्चा बार-बार पढ़ाई से बचता है तो क्या करें?
उससे प्यार से बात करें, कारण जानें और धीरे-धीरे रुचि बढ़ाने के तरीके अपनाएं। डांटना या जबरदस्ती करना उल्टा असर डाल सकता है।
निष्कर्ष
सभी बच्चों को एक ही तरीके से प्रेरित नहीं किया जा सकता, बच्चों को पढाई में कैसे मोटिवेट करें इसके लिए धैर्य, समझ और प्रेम की आवश्यकता होगी l बच्चों को समझें और उनका आत्मविश्वास बढ़ाए l पढाई जब मजेदार,उद्देश्यपूर्ण और उत्साहवर्धक होगी तो बच्चे स्वयं आकर्षित होंगे l पढ़ाई का मकसद केवल नंबर लाना ही नहीं होता बल्कि अच्छा इंसान बनना होता है l इस लेख में अगर आपको कोई भी बात अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें l



एक टिप्पणी भेजें