डिप्रेशन से जूझ रहे दोस्त की मदद कैसे करें ?
परिचय
आज के समय में कोई भी ऐसा नहीं होगा जिसको कोई तनाव न हो, यही तनाव जब लंबे समय तक रहता है तो वह डिप्रेशन बन जाता है l कई बार हमारा करीबी इस तकलीफ से गुजर रहा होता है, इस लेख में जानेंगे कि डिप्रेशन से जूझ रहे दोस्त की मदद कैसे करें, कैसे भावनात्मक रूप से सहारा दे जिससे वह बेहतर बन सके l कई बार खुश दिखाई देने वाले दोस्त अंदर से बहुत दुखी और टूटे होते हैं वे अपने दुख को किसी को शेयर नहीं करते ऐसे में सच्चा दोस्त वही होता है जो उसको समझे और संवेदनशीलता से मदद करे l
सबसे पहले जाने डिप्रेशन क्या है?
डिप्रेशन व्यक्ति की एक ऐसी स्थिति होती है जिसमे लंबे समय तक उसके मन में नकारात्मक भावनाएं रहती हैं, वह निराश, आत्मग्लानि, अकेलापन, किसी काम में मन न लगना, नींद न आना, भूख न लगना जैसी अवस्था होती है l जो उसकी सोच व्यवहार और दिनचर्या पर गहरा प्रभाव डालती है l डिप्रेशन कोई मन की कमजोरी नहीं होती यह एक मानसिक स्थिति होती है l
सुनना सबसे बड़ी मदद है
जो भी व्यक्ति डिप्रेशन में है उसकी बात को बीच में रोके बिना सुने, जब वह अपनी बात बता रहा हो तो उसे दिल से सुने, चुप होने पर भी उसकी चुप्पी को समझे l उसकी किसी और से तुलना न करें l जब वह अपनी बात कह रहा हो, सलाह न दें,“मैं समझ सकता/सकती हूं कि ये तुम्हारे लिए कितना मुश्किल है।” ऐसे शब्दों का प्रयोग करें l इस प्रकार सहानुभूति से सुनने से उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा l
धैर्य रखें और उम्मीद बनाए रखें
डिप्रेशन से बाहर आने में समय लगता है यह एक लंबी प्रकिया है, उस व्यक्ति से थोड़े थोड़े समय में हालचाल पूछना, मैसेज भेजना, जरूरी है l कई बार वह आपकी मदद को अगर अस्वीकार भी करे तो गुस्सा न हो, बल्कि आप उसे भरोसा दिलाए कि चाहे कुछ भी हो जाय मैं तुम्हारे साथ हू l इस प्रकार आपके लगातार साथ और भरोसे से वह धीरे धीरे ठीक हो जाएगा l
और पढ़ें मानसिक रूप से स्वास्थ्य कैसे रहे
आत्महत्या के संकेतों को गंभीरता से लें
आपका दोस्त अगर यह बात कह रहा है कि "मेरे जीने का कोई मतलब नहीं" , इस बात को गंभीरता से ले, बिना देर किए उसके करीबी परिवार वाले को बताएं l आपात स्थिति हो तो उन्हें नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य सेवा तक ले जाएं भारत में 24x7 हेल्पलाइन: iCall (9152987821), AASRA (91-22-27546669) इन सभी सेवा की मदद ले सकते हैं l
अपनी सीमाएं पहचाने, सामाजिक संपर्क बनवाएं
आप स्वयं भी हर समय साथ नहीं रह सकते ऐसे में जब भी आपको लगे स्थिति आपसे संभल नहीं रही है तब आप विश्वसनीय परामर्शदाता से जुड़ने की सलाह दे l और उसे पॉजिटिव लोगों से मिलवाएं l किसी छोटे ग्रुप में शामिल करवाएं l सोशल मीडिया से दूरी बनवाएं l
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्र.1: डिप्रेशन से जूझ रहे दोस्त को क्या कहें?
उत्तर: कहें – “मैं तुम्हें सुनने के लिए यहां हूं”, “तुम अकेले नहीं हो”, या “तुम्हारी भावनाएं पूरी तरह जायज़ हैं”।
प्र.2: क्या डिप्रेशन वाला व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है?
उत्तर: हां, सही इलाज और सपोर्ट से व्यक्ति सामान्य और खुशहाल जीवन जी सकता है।
प्र.3: क्या डिप्रेशन अपने आप ठीक हो जाता है?
उत्तर: कुछ हल्के मामलों में समय के साथ सुधार हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में पेशेवर मदद की आवश्यकता होती है।
प्र.4: क्या मैं दोस्त के इलाज में हस्तक्षेप करूं?
उत्तर: जब तक खतरा न हो, सलाह जरूर दें लेकिन उनकी अनुमति से ही कोई बड़ा कदम उठाएं।
प्र.5: अगर मेरा दोस्त मुझे दूर कर रहा है तो क्या करें?
उत्तर: नाराज़ न हों, बल्कि दूरी से भी सपोर्ट देने के तरीके खोजें – जैसे मैसेज भेजना, छोटे-छोटे चेक-इन कॉल करना।
निष्कर्ष
जब आप अपने दोस्त से धैर्य और सहानुभूति से बातचीत करते हो तब आप उसके लिए एक रोशनी की किरण बन जाते हो l आपका समझदारी भरा व्यवहार, संवेदनशीलता उसके जीवन में फिर से भरोसा दिलाती है l एक डिप्रेशन से जूझ रहे दोस्त की मदद कैसे करें आपको इस लेख से जरूर कुछ टिप्स मिले होंगे ऐसा मेरा विश्वास है l आज के समय में ज्यादा लोगों की यही समस्या है अगर हम एक दूसरे का सहारा बनेंगे तो बहुत सी जिंदगियां बेहतर हो सकती है l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l आप अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं l अगर आपको इस लेख में थोड़ा भी अच्छा लगा हो तो आप अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l



एक टिप्पणी भेजें