https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करें ?

बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करें ?

 बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करें ?

परिचय 

   एंजायटी मतलब चिंता ,आज के समय की सामान्य समस्या हो गई है, व्यवहारिक रूप से हम सभी आसपास देखते हैं कि अधिकतर लोग काम का अधिक दबाव,पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक समस्या, चिंता (एंजायटी) का मुख्य कारण होता है l जिसके नियंत्रण करने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं l आज हम इस लेख में जानेंगे कि बिना दवाइयों के एंजाइटी कंट्रोल कैसे करें?  ऐसे बहुत से प्राकृतिक, वैज्ञानिक और व्यवहारिक तरीके हैं जिनका उपयोग करके शांत और संतुलित जीवन जिया जा सकता है l 

बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करें ?

दवाओं के बिना एंग्ज़ायटी कंट्रोल करने के प्रभावी उपाय

1.अपनी जीवनशैली को एंग्ज़ायटी - मुक्त बनाएं 

    मानसिक स्वास्थ्य पर आपकी जीवन शैली का गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसमें आप स्वयं ही बदलाव कर सकते हैं, दिन की शुरुआत आप व्यायाम से करें, मध्यम तीव्रता वाली कसरतें कर सकते हैं जैसे तेज चलना, दौड़ना, तैराकी करना चाहिए इनके अलावा सुबह की प्रकृति में सैर कर सकते हैं l 
आप जो भोजन करते हैं उसका प्रभाव आपके मूड और शरीर को प्रभावित करता है, अधिक चीनी एंजाइटी को बढ़ाती है अपने खाने में फल, सब्जियां, प्रोटीन, साबुत अनाज का इस्तेमाल करें l इस तरह आप अपने आहार में बदलाव करके एंजाइटी से बच सकते हैं l
एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर रात 7- 8 घंटे की नीद आवश्यक है, क्योंकि नीद की कमी एंजाइटी को बढ़ाती है, आप अपने सोने का समय निश्चित करें आरामदायक नीद का एक रूटीन बनाए, सोने का स्थान अंधेरा वाला और शांत होना चाहिए l
एंजायटी से बचने के लिए कैफ़ीन और नशे से दूर रहे, इन पदार्थों के सेवन से नुकसान होता है l आप इनके स्थान पर हर्बल टी, या तुलसी चाय का सेवन करें l सोशल मीडिया पर समय बिताना कई बार अनजाने में चिंता बढ़ा देता है। दूसरों की ज़िंदगी की तुलना करने से खुद को हीन समझने की प्रवृत्ति पैदा होती है। दिन में कुछ घंटे मोबाइल से दूर रहें।

2 .माइंडफुलनेस और ध्यान की शक्ति 

     हमारे मन में एक समय में बहुत से विचार आते हैं, इन विचारों और भावनाओं का हमारे मन मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है l इन सभी को माइंडफुलेंस का अभ्यास करके नियंत्रित किया जा सकता है l इसके लिए अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करके शुरुआत कर सकते हैं धीरे धीरे अपना ध्यान अपनी सांसों पर लाए इसका नियमित अभ्यास करें l
जब भी चिंतित होते हैं हमारी सांसे उथली हो जाती है, इसके लिए आप धीरे धीरे सांस लें मुंह से धीरे धीरे सांसे छोड़े l इस अभ्यास को कई बार दोहराए l इससे तनाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी l 

बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करें


3. तनाव प्रबंधन तकनीकें 

एंजायटी का मुख्य कारण तनाव होता है ये सभी को पता है l तनाव कम करने में समय प्रबंधन महत्वपूर्ण होता है अपने लक्ष्य निर्धारित करें,इसके लिए योजना बनाए और कोशिश करें कि आपके काम समय से पूरे हो, पहले कौन सा काम करना है और कौन सा काम बाद में कर सकते हैं इसको निश्चित करें l
अपना समय अपने शौक बिताए जैसे बागबानी, पेंटिंग, संगीत पढ़ना इनसे आपके दिमाग को आराम मिलेगा और एंजाइटी दूर होगी l
दिमाग जब ज्यादा सोचने लगे कुछ समय के लिए बाहर घूमने निकल जाए, पास में पार्क यदि हो वहां बैठ जाए इससे दिमाग शांत होगा l प्रकृति में समय बिताए इससे एंजायटी नहीं होगी l
अगर आपको लिखने का शौक है, अपनी भावनाओं विचारों को लिखें इससे आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और एंजाइटी नहीं होगी l 

4.सामाजिक जुड़ाव और सहायक नेटवर्क 

जब भी आपको लगे आप परेशान हैं, आप अपने दोस्तों से बात करे अपनी भावनाओं को साझा करें, और आवश्यकता पड़ने पर मदद मांगने में संकोच न करें l अधिकतर समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए , इसके अलावा आप किसी संस्था , क्लब से जुड़ सकते हैं वहां आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा l अगर आपको पालतू जानवरों का शौक है तो आप एक अपने लिए पालतू जानवर पाले, जानवर बिना शर्त प्यार करते हैं l 

बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करें


5. संज्ञानात्मक व्यवहार तकनीकें (CBT) 

यह एक प्रभावी तरीका है जिससे एंजाइटी दूर होती है इसमें चिकित्सक की आवश्यकता होती है l इसके कुछ मुख्य सिद्धांत कि नकारात्मक विचारों को चुनौती दे, उन विचारों को पहचाने और सवाल करें जो वास्तव में सच हो l उनके समाधान का विकल्प तलाशे l जो भी आपको चिंता है उसे लिखें, एक समय निर्धारित करें, अगर उस समय के बाहर आपको कोई चिंता आती है उस पर ध्यान न दें l कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती जिसका समाधान न हो, इस विचार पर अमल करें l समस्या समाधान के लिए योजना बनाए l

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


1. क्या मेडिटेशन से एंग्ज़ायटी सच में कम होती है?

हाँ, मेडिटेशन वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि यह मस्तिष्क को शांत करता है और चिंता को नियंत्रित करता है।

2. क्या दवाओं के बिना एंग्ज़ायटी ठीक हो सकती है?

हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, लेकिन हल्के से मध्यम स्तर की एंग्ज़ायटी बिना दवा के भी नियंत्रित की जा सकती है।

3. सबसे आसान घरेलू उपाय कौन-से हैं?

गहरी सांस लेना, तुलसी की चाय, नियमित योग और जर्नलिंग सबसे सरल और असरदार घरेलू उपाय हैं।

4. क्या व्यायाम से मानसिक स्थिति सुधरती है?

हाँ, व्यायाम से शरीर में एंडॉर्फिन नामक हॉर्मोन निकलता है जो मूड को बेहतर बनाता है और तनाव घटाता है।

5. मुझे हमेशा ‘कुछ गलत हो जाएगा’ जैसा डर लगता है, क्या करें?

ऐसे विचार एंग्ज़ायटी के लक्षण हैं। माइंडफुलनेस अभ्यास करें, अपने डर को लिखें और धीरे-धीरे उसे तर्कों से चुनौती दें। जरूरत हो तो थेरेपी लें।

निष्कर्ष 

   आप अगर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं,तो जो आपको बिना दवाओं के एंजाइटी कैसे कंट्रोल करे इस सवाल का जवाब मिल गया होगा ऐसा मेरा विश्वास है l आप धर्य और अनुशासन से, अपनी जीवन शैली में बदलाव करके, विभिन्न तरीकों का उपयोग करके स्वास्थ्य शांत और सुखी जीवन जी सकते हैं l अपने आप को कभी अकेला न समझे l चिंता को स्वीकार करें, समाधान जरूर मिलता है l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l आप अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं l इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें जो भी आपको अच्छा लगा l आप इसे अपने दोस्तों से शेयर करें l 

























Post a Comment

और नया पुराने