https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education NEET EXAM COUNSELLING प्रक्रिया हिंदी में

NEET EXAM COUNSELLING प्रक्रिया हिंदी में

 NEET EXAM COUNSELLING प्रक्रिया हिंदी में 

परिचय 
     NEET (National Eligibility cum Entrance Test) परीक्षा समाप्त हो गई है परिणाम आ गए हैं इस परीक्षा को हर साल लाखों छात्र देते हैं, इसमें परीक्षा पास करना ही नहीं होता बल्कि  सही कॉलेज और कोर्स का चयन काउंसलिंग प्रक्रिया के ज़रिए होता है। ये प्रकिया आपके मेडिकल का केरियर तय करती है l आधिकारिक तौर पर यह प्रकिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी l आपको यह परीक्षा से भी कठिन लगती होगी लेकिन इस लेख में NEET EXAM COUNSELLING प्रकिया हिंदी  में जानकारी दी जा रही है l यह आपके लिए उपयोगी होगा ऐसा मेरा विश्वास है l 

NEET EXAM COUNSELLING प्रकिया हिंदी में

NEET COUNSELLING क्या है?, कौन कराता है

जो छात्र NEET परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं उन्हीं को मेडिकल, डेंटल, और आयुष कॉलेजों में सीट्स एलोकेट की जाती है, जिसके लिए यह प्रक्रिया दो स्तरों पर होती है:
  • ऑल इंडिया कोटा (AIQ) – जिसमें सभी राज्यों के 15% सीटें शामिल होती हैं।  
  • स्टेट कोटा – राज्य सरकारें अपने राज्य के छात्रों के लिए 85% सीटों पर काउंसलिंग करती हैं।
यह काउंसलिंग AIQ Counselling: Directorate General of Health Services (DGHS) द्वारा MCC (Medical Counselling Committee) के अंतर्गत करवाई जाती है।   State Counselling: अलग-अलग राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर इसे आयोजित करती हैं। 

NEET COUNSELLING प्रक्रिया के चरण


1. रजिस्ट्रेशन (Registration):


MCC या राज्य काउंसलिंग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। आपको अपनी NEET रोल नंबर, आधार नंबर, और अन्य डिटेल्स भरनी होती हैं।

2. चॉइस फिलिंग और लॉकिंग (Choice Filling & Locking):


आप जिन कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी प्राथमिकता के अनुसार चुनें और लॉक करें।

3. सीट अलॉटमेंट (Seat Allotment):


आपके रैंक, श्रेणी, और चॉइस के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है। यह प्रोसेस ऑनलाइन होता है।

4. रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:


सीट मिलने के बाद आपको संबंधित कॉलेज में जाकर आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच करवानी होती है।


जरूरी दस्तावेज़ (Important Documents for Counselling):


  • NEET Admit Card
  • NEET Score Card
  • 10 वीं और 12 वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ID Proof (आधार/पैन कार्ड)प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर


NEET COUNSELLING के लिए  महत्वपूर्ण सुझाव 

  • डॉक्युमेंट्स पहले से तैयार रखें और डेट्स का ध्यान रखें।
  • AIQ और State दोनों में अप्लाई करना अच्छा रहता है।  
  • हर राउंड को गंभीरता से लें। 
  • फीस स्ट्रक्चर और कॉलेज की रैंकिंग की जानकारी लें।
निष्कर्ष

    NEET की काउंसलिंग प्रक्रिया थोड़ी जटिल जरूर है, लेकिन सही जानकारी और तैयारी से आप इसमें सफल हो सकते हैं। इस लेख में NEET EXAM COUNSELLING प्रकिया हिंदी में बताया गया है ये आपकी मदद करेगा l मेडिकल प्रवेश की इस अंतिम सीढ़ी को समझना और रणनीति बनाना आपकी सफलता की कुंजी है। NEET काउंसलिंग एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्र को सिर्फ कॉलेज नहीं, बल्कि उनका भविष्य तय करने में मदद करता है। सही जानकारी, सही समय पर निर्णय और संयमित तैयारी ही इस प्रक्रिया को सफल बना सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l





















Post a Comment

और नया पुराने