पाचन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे
परिचय
आज के समय में जब हर कोई भागदौड़ में लगा है न खाने का समय है, मानसिक तनाव अलग से है ऐसे में जंक फूड पर जोर देना, परिणाम स्वरूप हाजमा खराब होना एक आम समस्या हो गई है l इससे परिवार के लगभग सभी सदस्य परेशान रहते हैं l जैसे पेट खराब होना, गैस होना, अपच, पेट फूलना, भारीपन होना शामिल है l इस लेख में हम इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए पाचन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू नुख्से इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे l ये सभी नुस्खे न केवल आसान है बल्कि घरेलू रूप में मौजूद हैं और प्रभावी भी हैं l
पाचन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे
1.अदरक का सेवन हाज़मे का सुपरहीरो
अदरक पाचन के लिए एक औषधि है, इसमें जिज्राल नामक तत्व होता है जो जठराग्नि को बढ़ाता है l अगर भूख कम लगती है तो आप अदरक के टुकड़े पर सेंधा नमक लगाकर नींबू का रस डालें और चबाएं इससे पाचन क्रिया बढ़ेगी भूख भी लगेगी l इसके प्रयोग से गैस भी नहीं बनेगी l
2.त्रिफला का उपयोग करें
त्रिफला में हरड़, बहेड़ा, और आंवला शामिल हैं इनका मिश्रण बनाएं और सोने से पहले गुनगुने पानी से एक चम्मच लेने से तीन दोष संतुलित होते हैं वात, पित्त, और कफ l इसका चूर्ण आंतों की सफाई करता है l पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज को दूर करता है l यह आर्युवेद का विश्वसनीय फार्मूला है l
3.सौंफ: भोजन के बाद
खाने के बाद सौंफ का इस्तेमाल करने से पेट की ऐठन और गैस की समस्या नहीं होती है l सौंफ को कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं, एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालें कुछ देर रखकर छानकर पीने से अपच नहीं होती, भारीपन को कम करने के लिए रात भर सौंफ भिगोकर रखें सुबह उसका पानी पीने से गैस नहीं बनेगी l
4.अजवाइन का उपयोग करें
अगर आपको पेट की जलन, गैस, एसिडिटी, पेटदर्द, पेट फूलना जैसी समस्याएं हैं तो अजवाइन एक रामबाण औषधि है l इसमें थाइमोल नामक यौगिक होता है जिससे पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं l आप इसको कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं, खाने के बाद चबाना, एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच अजवाइन एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से पेट संबंधी बीमारी दूर होती है l पेट दर्द होने पर अजवाइन को तवे पर हल्का भूनकर पीसकर गर्म पानी से ले l
5.हींग ,पेट फूलने और गैस का तुरंत उपाय
हींग एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इनफ्लेमेटरी होता है। यह आंतों की सूजन को कम करता है, खाने को जल्दी पचाता है, पेट संबंधी जितनी भी समस्या हो गैस, पेट फूलना, पेट में दर्द होना, पेट की ऐठन, सबके लिए गुणकारी होता है l आप इसका इस्तेमाल एक चुटकी हींग को गर्म पानी में घोलकर पी सकते हैं, दाल सब्जी में तड़का लगाए, हींग को गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर रोज पीने से पेट साफ रहता है।
6.जीरा: पाचन अग्नि को तेज करता है
जीरा हर भारतीय रसोई में मिलता है जो हर सब्जी में काम आता है l पेट संबंधी जितनी भी परेशानी होती है उसमें जीरा बहुत फायदेमंद है ,यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और पेट में गैस बनने से रोकता है। इसका प्रयोग दही या मट्ठे में जीरा का पाउडर सेवन किया जाता है, पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें उसको ठंडा करें और दिनभर पी सकते हैं l
7. पुदीना: ठंडा और शांत पाचन के लिए
पुदीने से पित्त दोष शांत होता है, और पाचन संबंधी समस्या से बचाव करता है l इसका उपयोग पुदीने के पत्तों को पानी में डालकर चाय बनाएं और उसे पीए, पुदीने की चटनी और रायते में प्रयोग करें, और पुदीने का शरबत गर्मी में पाचन के लिए लाभकारी है l
पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए टिप्स
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए इन घरेलू नुस्खों के अलावा, कुछ जीवनशैली में बदलाव भी आवश्यक हैं जो आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बना सकते हैं l
- जब भी आप भोजन करे, धीरे खाएं और अच्छी तरह चबाएं , ऐसा करने पर पाचन एंजाइमों को काम करने का समय मिलता है और भोजन आसानी से टूटता है।
- भोजन का समय निश्चित करें, और नियमित रूप से भोजन करें, क्योंकि असमय भोजन करने से पाचन संबंधी परेशानी होती है l
- भोजन करने के तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, कम से आधा घंटे बाद पीना चाहिए, दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए इससे कब्ज नहीं होगी l रात के समय हल्का भोजन करें l
- तनाव का संबंध पाचन तंत्रों से जुड़ा है, इसलिए तनाव कम कम करें, तनाव से बचने के लिए योग, गहरी सांस लें व्यायाम करने से तनाव कम होगा l
- भोजन करने के बाद तुरंत नहीं सोना चाहिए, भोजन सोने के 2 से 3 घंटे पहले करना चाहिए l रात के समय भारी भोजन नहीं करना चाहिए l
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या ये नुस्खे बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?
हां, लेकिन डोज कम रखें और डॉक्टर की सलाह से दें।
2. त्रिफला कब तक लेना चाहिए?
नियमित तौर पर 1-2 महीने तक लेने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं। बीच में 1 सप्ताह का ब्रेक लेना उचित है।
3. पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?
गैस, अपच, पेट में भारीपन, कब्ज, एसिडिटी, थकावट और भूख न लगना इसके सामान्य संकेत हैं।
4. क्या योग से भी पाचन शक्ति सुधरती है?
बिल्कुल! विशेषकर वज्रासन और पवनमुक्तासन जैसे योगासनों से लाभ होता है।
5. क्या इन उपायों से तुरंत असर दिखता है?
कुछ उपायों का असर जल्दी दिखता है, जबकि कुछ में नियमितता जरूरी होती है।
निष्कर्ष
आयुर्वेद में पाचन शक्ति को बढ़ाने के अनेक सरल व सुरक्षित उपाय मौजूद हैं। इस लेख में आपको पाचन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू नुख्से बताएं गए हैं ये नुस्खे न केवल आपके पाचन को दुरुस्त करते हैं, बल्कि पूरे शरीर की ऊर्जा और कार्यक्षमता को भी बढ़ाते हैं। इनका इस्तेमाल करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा l अगर फिर भी समस्या बनी रहती है तो आप चिकित्सक की सलाह जरूर लें l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l



एक टिप्पणी भेजें