किशोरों में नींद की कमी के कारण और समाधान
परिचय
आज की भागदौड़ की जिंदगी में जब बच्चे स्कूल, ट्यूशन, खेलकूद, सोशल मीडिया में रहते हैं उनकी नीद कब गायब हो जाती है पता ही नहीं चलता l जिसका असर उनकी सेहत, पढ़ाई और पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है l इस ब्लॉग पोस्ट में हम किशोरों में नींद की कमी के मुख्य कारण और समाधान जानेंगे जो व्यवहारिक भी हैं l
किशोरों में नींद की कमी के मुख्य कारण
1.बदलती बॉडी क्लॉक
जब किशोर देर रात तक जागते हैं तब शरीर की प्राकृतिक नींद-जागने की साइकिल थोड़ी देर के लिए शिफ्ट हो जाती है। जिससे सुबह जल्दी उठना मुश्किल हो जाता है l जिसे देर से सोना और देर से उठना कहते हैं l
2.स्कूल का दबाव और होमवर्क
समय के साथ पढ़ाई के स्तर में भी बदलाव आया है जिसके कारण होमवर्क, असाइनमेंट जैसे कार्य बढ़ गए हैं जिनको पूरा करना होता है, जिससे किशोरों का बहुत समय लगता है , जिसके कारण उन्हें देर रात तक जागना पड़ता है l
और पढ़ें Overthinking से कैसे बचें जाने टिप्स
3.सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी
सोशल मीडिया के इस दौर में आज किशोर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर स्क्रॉल करना वीडियो देखना, दोस्तों से चैट करना ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। इन सभी ने उनकी नींद चुरा ली है।क्योंकि इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी भी नींद के हार्मोन के उत्पादन को बाधित करती है।
4.तनाव और चिंता
परिवार और स्कूल का किशोरों पर अच्छे नंबर लाने का दबाव होना, भविष्य की चिंता, और परिवार की समस्याओं के कारण तनाव रहता है जिसका असर उनकी सेहत पढ़ाई पर पड़ता है l जिस कारण उनकी नीद भी प्रभावित होती है l
और पढ़ें मानसिक तनाव के कारण और समाधान
5.अस्वस्थ जीवनशैली
आज अधिकतर जंक फूड का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, साथ ही व्यायाम भी नहीं करते हैं, जिस कारण नीद की गुणवत्ता में कमी आती है, इसका असर शारीरिक और मानसिक रूप से पड़ता है l
गहरी नींद पाने के आसान उपाय
1.एक नियमित स्लीपिंग शेड्यूल बनाएं
आप अपने सोने और जागने का एक नियमित शेड्यूल बनाएं , और इसका पालन करें, चाहे वीकेंड ही क्यूं न हो। इससे आपकी दिनचर्या और केरियर, सेहत पढ़ाई सभी पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
2.सोने से पहले रिलैक्स करने की रूटीन बनाएं
आप सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन (मोबाइल, लैपटॉप, टीवी) से दूर रहें। आप गुनगुने पानी से नहा सकते हैं, कोई शांत किताब पढ़ सकते हैं या स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
3.अपने बेडरूम को आरामदायक बनाएं
आपका बेडरूम शांत, अंधेरा और आरामदायक होना चाहिए चाहिए। बिस्तर और तकिए का इस्तेमाल करें। इससे अच्छी नींद आएगी l
4.तनाव का प्रबंधन करें
पहले आप तनाव के कारण जाने अगर आपको तनाव या चिंता महसूस हो रही है, तो मेडिटेशन, गहरी सांस लेने के व्यायाम करें। अच्छी नींद आएगी l
और पढ़ें मानसिक रूप से स्वास्थ्य कैसे रहे
5.सोने से पहले भारी भोजन न करें
आप रात का भोजन हल्का करें सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले भोजन कर लें। अगर नींद की समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेने में संकोच न करें।अच्छी नींद किशोरों के स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1.किशोरों को हर रात कितने घंटे सोना चाहिए?
औसतन, किशोरों को 8-10 घंटे की नींद की ज़रूरत होती है।
2. क्या दोपहर में झपकी लेना रात की नींद की कमी को पूरा कर सकता है?
छोटी (20-30 मिनट) झपकी फायदेमंद हो सकती है, लेकिन लंबी या देर से ली गई झपकी रात की नींद को खराब कर सकती है।
3. नींद न आने पर क्या करना चाहिए?
अगर 20 मिनट तक बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद न आए, तो उठ जाएं और कोई शांत गतिविधि करें जब तक आपको नींद न आने लगे।
4. क्या स्मार्टफोन को बेडरूम में रखना ठीक है?
आदर्श रूप से, स्मार्टफोन को बेडरूम से बाहर रखना चाहिए ताकि आप सोने से पहले उसके इस्तेमाल से बचें। अगर रखना ज़रूरी है तो उसे दूर रखें और नोटिफिकेशन बंद कर दें।
5. क्या व्यायाम करने से नींद अच्छी आती है?
हाँ, नियमित व्यायाम नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है, लेकिन सोने से कुछ घंटे पहले ज़ोरदार व्यायाम करने से बचें।
निष्कर्ष
नींद सिर्फ आराम का समय नहीं बल्कि शरीर और दिमाग के पुनर्निर्माण का चरण होता है। छात्र अगर सही मात्रा में और गुणवत्ता से नींद नहीं लेंगे, तो उनकी एकाग्रता, मानसिक विकास और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इस लेख में हमने जाना कि किशोरों में नींद की कमी के कारण और समाधान क्या है अभिभावकों और शिक्षकों को भी चाहिए कि वे छात्रों के नींद के प्रति जागरूक रहें और उन्हें संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस लेख में दी गई जानकारी मार्गदर्शन के लिए है आप इसमें अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं। आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों से शेयर करें।


एक टिप्पणी भेजें