बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 6 Healthy Diet Tips
परिचय
हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वास्थ्य और तंदरुस्त रहे, लेकिन बदलते खानपान, जीवन शैली और मौसम के कारण बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इससे बच्चा बार बार बीमार पड़ता है l जिसका प्रभाव उसकी पढ़ाई और खेलकूद पर पड़ता है l बच्चों के खानपान में बदलाव करके इस समस्या का समाधान किया जा सकता है, इस लेख में आप जानेंगे बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के 6 Healthy Diet Tips जो बहुत उपयोगी हैं l जिनको अपनी दिनचर्या में शामिल करके बच्चे स्वास्थ्य रह सकते हैं l
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 6 बेहद जरूरी Healthy Diet Tips
1. हर रोज़ फल और सब्जियों का सेवन कराएं
बच्चों को रंग बहुत पसंद आते हैं, रंगों को देखकर उनको खाने की रुचि बढ़ती है l विटामिन सी के लिए कीवी, संतरा, स्ट्राबेरी, जो संक्रमण से बचाएंगे, पालक, मेथी, सरसों में फाइबर होता है एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए गाजर, टमाटर शिमला मिर्च होती है, इन सभी का इस्तेमाल करने से बच्चों में प्राकृतिक रूप से इम्युनिटी बढ़ेगी l कोशिश करें कि बच्चे की थाली में हर दिन कम से कम 3 रंगों की सब्जियाँ हों। अगर उन्हें सब्जियां खाने में पसंद नहीं आती तब आप पराठा बनाए l
2. प्रोटीन से भरपूर आहार दें
प्रोटीन से मांसपेशियों का विकास होता है, और एंटीबॉडी बनाते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनाते हैं l प्रोटीन के स्रोत दाल,पनीर, टोफू, सोया, राजमा, चना, मूंगफली, दूध, दही स्प्राउट्स, आदि हैं l अगर नान वेज खाते हैं तब चिकन, अंडा, मछली को शामिल किया जा सकता है l
3. मेवे और बीजों से भरपूर पोषण
मेवे, सीड्स इम्युनिटी बढ़ाते हैं, जिनमें विटामिन ई, ओमेगा 3, फैटी एसिड और जिंक होता है इसके स्रोत बादाम, अखरोट, आप इनको इस्तेमाल के लिए इनका पाउडर बनाएं दूध में मिलाकर पीने से अधिक फायदा मिलता है l बीजों को दलिया में मिलाकर लेना चाहिए l इस प्रकार प्रयोग करने से ब्रेन का विकास होता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है l
और पढ़ें हेल्थ एजुकेशन से बीमारियों की रोकथाम
4.फर्मेन्टेड (खमीरयुक्त) फूड से पाचन दुरुस्त रखें
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दूध दही पनीर इनमें कैल्शियम और विटामिन डी होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती हैं l ये सभी बैक्टीरिया संक्रमण से लड़ने में सहायक होते हैं l बच्चों को रोज एक गिलास दूध, एक कटोरी दही, देना चाहिए बच्चा अगर दूध पीने में आनाकानी करता है तब उसे मिल्कशेक बनाकर दे l
5. इम्युनिटी-बूस्टिंग मसाले और हर्ब्स
इम्युनिटी कमजोर होने पर बीमारियां जल्दी पकड़ती हैं इसको बढ़ाने के लिए हल्दी, लहसुन, तुलसी की चाय अदरक सूप कारगर है ये बच्चों को जांकफूड से दूरी रखें क्योंकि ये इम्युनिटी को कमजोर करते हैं l और मोटापे का कारण बनते हैं इनके स्थान पर घर का बना पोपकोर्न, भुने चने और फ्रूट चाट इस्तेमाल करें l
और पढ़ें बच्चों में मोटापे के कारण और समाधान हिंदी में
6. पर्याप्त पानी और हाइड्रेशन
दिनभर में बच्चों को 6- 8 गिलास पानी पीना चाहिए, इससे शरीर के टॉक्सिंस निकलते हैं और इम्युनिटी बढ़ती है l नारियल पानी, नींबू पानी, फलों का रस, इन सभी से इलेक्ट्रॉइट्स की कमी पूरी होती है l पानी की कमी से थकान और चिड़चिड़ापन होता है l
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. बच्चों की इम्युनिटी कितनी उम्र से बननी शुरू होती है?
उत्तर: बच्चे की इम्युनिटी जन्म से ही विकसित होना शुरू हो जाती है। लेकिन इसे मजबूत करने के लिए सही आहार और देखभाल जरूरी होती है।
Q2. क्या दही रोज़ बच्चों को देना सही है?
उत्तर: हां, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। रोज़ एक कटोरी दही देना लाभदायक है।
Q3. बच्चों को कौन से फल इम्युनिटी के लिए ज़रूरी हैं?
उत्तर: संतरा, अमरूद, सेब, कीवी, पपीता और बेरीज इम्युनिटी बढ़ाने वाले सबसे असरदार फल माने जाते हैं।
Q4. क्या बच्चे को सप्लीमेंट देना जरूरी है?
उत्तर: अगर डाइट संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर है, तो सप्लीमेंट की ज़रूरत नहीं होती। परंतु डॉक्टर की सलाह से विटामिन D या आयरन सप्लीमेंट दिया जा सकता है।
Q5. क्या जंक फूड इम्युनिटी पर असर डालता है?
उत्तर: हां, अत्यधिक शुगर और प्रोसेस्ड फूड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकते हैं। इससे बचना चाहिए।
निष्कर्ष
बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस थोड़ी सी समझदारी और नियमितता से आप उनके खान-पान में ऐसे तत्व शामिल कर सकते हैं जो उन्हें बीमारियों से दूर रखें। इस लेख में हमने जाना कि बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 6 Healthy Diet Tips कौन से है, जिनका इस्तेमाल करके बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है याद रखें, अच्छी इम्युनिटी का मतलब है खुशहाल और एक्टिव बच्चा।इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आपको यह लेख कैसा लगा अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l


एक टिप्पणी भेजें