हेल्थ एजुकेशन से बीमारियों की रोकथाम कैसे संभव है ?
परिचय
आज जीवनशैली में बदलाव के कारण बहुत सी बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं जो न केवल बड़ों में बल्कि बच्चों में भी, जिनमें मुख्य रूप से डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, तनाव जैसी बीमारियां है l आधुनिक शिक्षा में हम गणित, विज्ञान और तकनीक पर तो ज़ोर देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य शिक्षा को कम महत्व देते हैं l इस लेख में हेल्थ एजुकेशन से बिमारियों की रोकथाम कैसे संभव है? विस्तार से जानेंगे l हेल्थ एजुकेशन वह कुंजी है जो हमें बिमारियों से लड़ने में मदद करती है l जिसकी जानकारी हर व्यक्ति को अपने परिवार के लिए आवश्यक है l
स्वास्थ्य शिक्षा (HEALTH EDUCATION) क्या है?
आसान शब्दों में हेल्थ एजुकेशन लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने की एक प्रक्रिया है l जिसमे विभिन्न जानकारी शामिल है l जैसे सफाई, हाथ धोना, आसपास की सफ़ाई, संतुलित भोजन, स्वास्थ्य जीवन शैली, बनाए रखने के तरीके, सामान्य बीमारियों के कारण लक्षण और रोकथाम के तरीके, सुरक्षित व्यवहार, आदि की जानकारी से बीमारियों का खतरा कम हो जाता है l
हेल्थ एजुकेशन से बीमारियों की रोकथाम कैसे होती है?
1.बीमारी की पहचान समय पर होती है
अगर हेल्थ एजुकेशन के बारे में जानकारी होती है तो आप समय रहते बीमारी की पहचान कर सकते हैं, हर बीमारी के कुछ लक्षण होते हैं जैसे खांसी होना, अचानक वजन कम होना, ज्यादा प्यास लगना, लगातार बुखार रहना ऐसे लक्षण हैं, ऐसा होने पर समय से डॉक्टर से मिलना चाहिए l
2. साफ-सफाई की आदतें बनती हैं
आप जानते हैं कि ज्यादातर बीमारियां गंदगी और अशुद्ध पानी पीने से ही होती हैं l जैसे मलेरिया, डेंगू, डायरिया, हेल्थ एजुकेशन में सिखाया जाता है कि हाथ धोने के क्या फायदे है, पानी उबालकर क्यों पीना चाहिए, साफ सफाई का महत्व क्या है l सभी जानकारी दी जाती है l
3. स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना
अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करकर हम बड़ा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं l जैसे पर्याप्त नींद लेना, तनाव प्रबंधन, और नशे से दूर रहना l स्वास्थ्य आहार लेना और नियमित व्यायाम करके बहुत सी बीमारियां ठीक कर सकते हैं l नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य लाभ मिलता है l हेल्थ एजुकेशन लोगों को सीखती है कि तम्बाकू और शराब से क्या नुकसान होता है l बुरी आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित भी करती है l
4.सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार
हेल्थ एजुकेशन का प्रभाव कुछ ही लोगो पर नहीं पड़ता बल्कि एक समुदाय के लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं l जैसे टीकाकरण कार्यक्रम इसके द्वारा समुदाय में संक्रमण रोगों के फैलने को रोकने में मदद मिलती है l स्वच्छ पेयजल के प्रचार से समुदाय को जलजनित बिमारियों को रोका जा सकता है l
5.स्वास्थ्य शिक्षा के उदाहरण
हेल्थ एजुकेशन छोटी आयु में ही स्कूलों से अच्छी आदतों से शुरू किया जा सकता है, स्वच्छता का महत्व सीखना, अभियान चलाया जा सकता है जैसे मलेरिया डेंगू रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करना इसके लिए टी वी रेडियो, और सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं l इन सबके अलावा वेबसाइट और ब्लॉग के द्वारा भी लोगों को जागरूक कर सकते हैं l
और पढ़ें बच्चों में मोटापे के कारण और समाधान
6 मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल
वर्तमान समय में अधिकतर लोगों को मानसिक बीमारियों ने घेरा हुआ है, जिसमें स्ट्रेस, तनाव, डिप्रेशन जैसी बीमारियां है इन सभी को हेल्थ एजुकेशन द्वारा रोका जा सकता है l क्योंकि इनको बढ़ने पर आत्महत्या जैसे मामलों की रोकथाम हो सकती है l
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. हेल्थ एजुकेशन क्या होता है?
उत्तर: हेल्थ एजुकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लोगों को बीमारियों की जानकारी, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में सिखाया जाता है।
Q2. हेल्थ एजुकेशन बीमारियों को कैसे रोकता है?
उत्तर: यह लोगों को लक्षणों की पहचान, टीकाकरण, साफ-सफाई और खानपान की सही आदतों के बारे में जागरूक करता है, जिससे बीमारी फैलने से पहले ही रोकी जा सकती है।
Q3. हेल्थ एजुकेशन सबसे पहले कहां शुरू होनी चाहिए?
उत्तर: स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत सबसे प्रभावी होती है क्योंकि बच्चों में आदतें जल्दी बनती हैं।
Q4. क्या मानसिक स्वास्थ्य भी हेल्थ एजुकेशन का हिस्सा है?
उत्तर: हां, मानसिक स्वास्थ्य हेल्थ एजुकेशन का अहम हिस्सा है क्योंकि मानसिक समस्याएं भी आज बड़ी बीमारियों का कारण बन रही हैं।
Q5. क्या हेल्थ एजुकेशन सिर्फ डॉक्टर या एक्सपर्ट ही दे सकते हैं?
उत्तर: नहीं, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, NGO, और यहां तक कि जागरूक नागरिक भी सरल भाषा में यह शिक्षा दे
निष्कर्ष
हेल्थ एजुकेशन एक prevention is better than cure नीति पर काम करती है। हेल्थ एजुकेशन से बीमारियों की रोकथाम कैसे संभव है? आपने इस लेख में जाना इससे व्यक्ति सिर्फ खुद नहीं, अपने पूरे परिवार और समाज को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसे स्कूल, कॉलेज, टीवी, सोशल मीडिया, गांवों और शहरों में प्राथमिकता देकर हम एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं l स्वास्थ्य शिक्षा कोई अतिरिक्त विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। अगर हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे न केवल अच्छे विद्यार्थी बल्कि अच्छे इंसान बनें, तो स्कूलों में हेल्थ एजुकेशन को प्राथमिकता देनी ही होगी। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l



एक टिप्पणी भेजें