एजुकेशन लोन कैसे मिलता है? कॉलेज का नाम कैसे दिलाता है फायदा | पूरी जानकारी (2026)
परिचय
आज के समय में अच्छी पढ़ाई की सबसे बड़ी रुकावट बन चुकी है बढ़ती हुई फीस। कई बार स्टूडेंट मेहनत से एंट्रेंस एग्जाम तो क्लियर कर लेते हैं, लेकिन फीस ज्यादा होने की वजह से मनपसंद कॉलेज या कोर्स छोड़ना पड़ता है। कई होनहार स्टूडेंट सिर्फ इसलिए अपने सपनों का कॉलेज या कोर्स छोड़ देते हैं ऐसे में एजुकेशन लोन एक मजबूत सहारा बनता है। जो आपकी पढ़ाई को बीच में रुकने नहीं देता। आइए हम इस लेख में जानते हैं ,एजुकेशन लोन कैसे मिलता है? कॉलेज का नाम कैसे दिलाता है फायदा | पूरी जानकारी (2026) अगर सही जानकारी के साथ लोन लिया जाए, तो पढ़ाई पैसों की वजह से नहीं रुकती। इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि एजुकेशन लोन कैसे मिलता है, कॉलेज का नाम क्यों जरूरी होता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
एजुकेशन लोन कैसे मिलता है? कॉलेज का नाम कैसे दिलाता है फायदा | पूरी जानकारी (2026)
एजुकेशन लोन क्या होता है?
एजुकेशन लोन ऐसा कर्ज होता है, जो बैंक या फाइनेंशियल संस्था स्टूडेंट की पढ़ाई के लिए देती है। इस पैसे से आप कॉलेज की फीस,हॉस्टल और मेस का खर्च , किताबें, लैपटॉप और स्टडी मटेरियल दूसरे जरूरी एजुकेशनल खर्च आसानी से पूरे कर सकते हैं। इस लोन की अच्छी बात यह है कि पढ़ाई पूरी होने तक या जॉब लगने तक आपको EMI नहीं देनी पड़ती। इस समय को मोरिटोरियम पीरियड कहा जाता है।
कॉलेज का नाम क्यों दिलाता है ज्यादा फायदा?
हर बैंक सभी कॉलेजों को एक जैसा नहीं मानता। अगर आपका एडमिशन किसी अच्छे और मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में हुआ है, तो:
- लोन जल्दी अप्रूव हो जाता है
- ज्यादा अमाउंट मिल सकता है
- ब्याज दर थोड़ी कम हो सकती है
- कई बार बिना गारंटी भी लोन मिल जाता है
IIT, NIT, IIM, AIIMS या टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटी जैसे इंस्टिट्यूट बैंकों की “पसंदीदा लिस्ट” में होते हैं।
एजुकेशन लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
लोन अप्लाई करते समय आमतौर पर ये कागजात लगते हैं:
- स्टूडेंट का आधार कार्ड और पैन कार्ड
- माता-पिता या गारंटर का इनकम प्रूफ
- कॉलेज का एडमिशन लेटर और फीस स्ट्रक्चर
- पिछली क्लास की मार्कशीट
- बैंक स्टेटमेंट
अगर डॉक्यूमेंट पूरे और सही हैं, तो लोन प्रोसेस काफी आसान हो जाता है।
और पढ़ें छात्रों के लिए सरकारी केरियर स्कीम योजनाएं
एजुकेशन लोन की ब्याज दर कितनी होती है?
एजुकेशन लोन की ब्याज दर आमतौर पर 8% से 12% के बीच होती है। यह इस बात पर निर्भर करती है कि:
- कॉलेज कितना अच्छा है
- लोन सरकारी बैंक से लिया जा रहा है या प्राइवेट से
- लोन की रकम कितनी है
- मोरिटोरियम पीरियड वह समय होता है, जब तक आपको लोन की EMI नहीं देनी होती।आमतौर पर यह होता है:
- कोर्स की पूरी अवधि + 6 महीने या 1 साल
इस दौरान आप पूरी तरह अपनी पढ़ाई और नौकरी की तैयारी पर फोकस कर सकते हैं।
और पढ़ें कॉलेज में पढ़ाई के साथ पैसे कैसे कमाएं टिप्स
एजुकेशन लोन पर टैक्स में क्या फायदा मिलता है?
इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार, एजुकेशन लोन के ब्याज पर सेक्शन 80E के तहत टैक्स छूट मिलती है। इसका मतलब है कि:
- आप जो ब्याज चुकाते हैं, उस पर टैक्स नहीं देना पड़ता
- यह छूट अधिकतम 8 साल तक मिल सकती है
- यह फायदा नौकरी लगने के बाद काफी मदद करता है।
एजुकेशन लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
- लोन लेने से पहले ये बातें जरूर चेक करें:
- कॉलेज UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त हो
- कुल खर्च और लोन अमाउंट का सही हिसाब लगाएं
- ब्याज दर और EMI कैलकुलेशन समझ लें
- फाइन प्रिंट (छोटी शर्तें) जरूर पढ़ें
जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी बन सकता है।
निष्कर्ष:
आज के समय में एजुकेशन लोन सिर्फ एक कर्ज नहीं, बल्कि आपके भविष्य में किया गया निवेश है। अगर सही कॉलेज, सही जानकारी और सही प्लानिंग के साथ लोन लिया जाए, तो कोई भी स्टूडेंट पैसों की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेगा। आपने इस लेख में जाना एजुकेशन लोन कैसे मिलता है? कॉलेज का नाम कैसे दिलाता है फायदा | पूरी जानकारी (2026) आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके इस जानकारी का लाभ उठा सकते हैं l ध्यान रखिए, सही कॉलेज का चुनाव और सही जानकारी आपके लिए एजुकेशन लोन का रास्ता आसान बना देती है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आपको यह लेख कैसा लगा इसके बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. एजुकेशन लोन कौन ले सकता है?
कोई भी स्टूडेंट जिसे मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन मिला हो।
Q2. एजुकेशन लोन कितने रुपए तक मिल सकता है?
भारत में पढ़ाई के लिए 10–20 लाख और विदेश के लिए 30–40 लाख तक मिल सकता है।
Q3. क्या बिना गारंटी एजुकेशन लोन मिलता है?
हाँ, कुछ लिमिट तक अच्छे कॉलेजों के लिए बिना गारंटी लोन मिल जाता है।
Q4. EMI कब से शुरू होती है?
कोर्स पूरा होने के 6 से 12 महीने बाद या नौकरी लगने के बाद।
Q5. क्या टैक्स में छूट मिलती है?
हाँ, सेक्शन 80E के तहत ब्याज पर टैक्स छूट मिलती है।
#rkeducation
#viralarticle
#feed
#blogger
#rkbesteducation

एक टिप्पणी भेजें