छात्रों में जीवन कौशल का महत्व
परिचय
जीवन में सफल होने के लिए कुछ कौशल आवश्यक है कठिनाइयों से जूझने के लिए तैयार रहना होगा, व्यवहारिक ज्ञान की आवश्यकता होती है, यहां बात करते हैं छात्रों में जीवन कौशल क्या महत्व है, जीवन कौशल होते क्या है, जिनसे आत्मबल बढ़ता है, और व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है l दैनिक जीवन में बहुत सी चुनौतियां आती हैं उनसे प्रभावी तरीके से निबटना जीवन कौशल होता है, इनसे जीवन आसान होता है l आसान भाषा में यहां समझते हैं, यह एक जीवन जीने की कला है l पुस्तकों का ज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान में बहुत अंतर होता है l जीवन कौशल एक अनौपचारिक शिक्षा है l जिसको व्यक्ति विद्यालय से बाहर सीखता है l और किसी भी समस्या को हल करने में सक्षम होता है l इस लेख में समझने का प्रयास करते हैं कि क्या हर बच्चे को बचपन से ही एक मजबूत नींव बनाई जा सकती है जिससे वह भविष्य में एक सक्षम इंसान बन सकें l आज के छात्र कल के नागरिक हैं l उनमें अच्छे गुणों का होना आवश्यक है l
आवश्यक जीवन कौशल
1. स्वजागरुकता (self care)
2. प्रभावी संवाद (Effective communication)
3. समस्या समाधान (Problem solving)
4. समय प्रबंधन (Time management)
5. निर्णय लेने की क्षमता (Decision making)
6. भावात्मक समझ (Emotional intelligence)
सभी में भावनाएं होती हैं, कभी खुश होते हैं, कभी दुःखी होते हैं कभी डर लगता है, इन भावनाओं को समझना आना चाहिए l जब नाराज या उदास हो परिवार से दोस्तों से बात करें, दूसरों की भावनाओं को समझना चाहिए l इससे भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं l
7. आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking)
आजकल बच्चे बहुत कुछ देखते हैं, सुनते हैं, पढ़ते हैं, उनको यह सीखना होगा कि बिना सोचे समझे हर बात को नहीं मानना, पहले उस पर सोचे, सवाल करें और अपनी समझ से फैसला लें l अपने आप से सवाल करें क्या ये सही है, यह सोच निर्णय लेने में आपकी बहुत मदद करेगी l
8. रचनात्मकता (Creativity)
अपनी कल्पना और सोच से कुछ नया बनना रचनात्मक होता है, कुछ बच्चे पेंटिंग, कहानी लिखना, नाचना, गाना खेल का नया तरीका आदि जानते हैं, ऐसे बच्चों को प्रोत्साहन देना चाहिए, खुले दिमाग 3से जब बच्चा सोचता है उससे कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है l
9. सीखते रहने की आदत (Lifelong Learning)
सीखना एक ऐसी प्रक्रिया है जो जीवन भर चलती रहती है, किताबों से तो हम सीखते ही हैं, दूसरों से बातचीत करके, खेलकूद से या फिर किसी की गलती से भी सीखते हैं l बच्चों में यह आदत डालनी होगी कि वे नया जानने की कोशिश करें समझ न आने पर पूछने की आदत डालें l यह आदत समझदार इंसान बनती है l
10. परिवर्तन के साथ सामंजस्य (Adaptability)
बच्चे अपने को हालात के अनुसार अपने को ढाल लें, वे हर परिस्थिति में खुश रह सके ऐसा उन्हें बनना है, जीवन हमेशा एक जैसा नहीं रहता, वे परिवर्तन को स्वीकार कर सके ये गुण बच्चों में लाना जीवन कौशल होता है l इससे बच्चे समझदार बनते हैं l और हर परेशानी को हल कर सकते हैं l
निष्कर्ष
जीवन कौशल एक जीने की शैली है जैसे किसी पौधे को सींचते है वह धीरे धीरे बड़ा होता है, शाखा निकलती हैं, और एक दिन मजबूत पेड़ बन जाता है, ऐसे ही छात्रों में जीवन कौशल का क्या महत्व है, सरल भाषा में समझा जा सकता है l बचपन से ही बच्चों में अगर सोचने समझने की शक्ति निर्णय लेने की क्षमता, भावात्मक रूप से मजबूत होना, संतुलित जीवन जीने की कला आ जाती है तो एक सभ्य नागरिक बनता है l इसलिए सभी माता पिता, अभिभावक और शिक्षक बच्चों में इन कौशलों को दिन चर्या का हिस्सा बनाने में लगे हैं l इसके लिए सभी का सहयोग की जरूरत है l इस लेख में आपको कुछ भी अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों से शेयर करें l

एक टिप्पणी भेजें