CUET EXAM 2025
परिचय
CUET EXAM 2025 एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का प्रवेश परीक्षा है, जो देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में छात्र अपनी विषयगत समझ, भाषा कौशल और सामान्य योग्यता का प्रदर्शन करते हैं। सबसे पहले इसके सिलेबस को समझना जरूरी है। इस लेख में हम CUET के तीनों प्रमुख सेक्शनों – भाषा, डोमेन-स्पेसिफिक विषय और सामान्य परीक्षा – की पूरी जानकारी देंगे। इस परीक्षा की यह विशेषता है कि इसमें छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर सकते हैं l यह जानकारी न केवल छात्रों के लिए उपयोगी है, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी मार्गदर्शक साबित होगी, जिससे वे छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन दे सकें।
सेक्शन I: भाषा कौशल
CUET के पहले भाग में भाषा कौशल की जांच की जाती है। इसमें दो हिस्से होते हैं – Section IA और Section IB।
Section IA में 13 भाषाओं का विकल्प होता है, जिनमें हिंदी और अंग्रेज़ी प्रमुख हैं।
Section IB में 20 क्षेत्रीय भाषाएं शामिल होती हैं।
इस सेक्शन में पूछे जाने वाले मुख्य विषय:
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (कहानी, तथ्यात्मक और साहित्यिक अंश)
शब्दावली (समानार्थी, विलोम शब्द)
व्याकरण और अर्थ की समझ
इस सेक्शन का उद्देश्य यह जानना होता है कि छात्र कितनी गहराई से भाषा को समझते हैं और उसमें अभिव्यक्ति करने में सक्षम हैं या नहीं।
सेक्शन II: डोमेन-स्पेसिफिक विषय
यह सेक्शन छात्रों को उनके चुने हुए विषयों में परखने के लिए होता है। छात्र अधिकतम 6 विषय चुन सकते हैं। यहाँ प्रत्येक विषय का सिलेबस 12 वीं कक्षा के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित होता है।
प्रमुख विषय और उनके टॉपिक्स:
रसायन (Chemistry):
परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन
रेडॉक्स अभिक्रियाएं, ऊष्मा रसायन
एसिड-बेस, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री
पॉलिमर, कार्बोहाइड्रेट, पेट्रोलियम
कोलाइड्स और कोलिगेटिव गुण
भौतिकी (Physics):
गति के नियम, ऊर्जा, कार्य और शक्ति
दोलन और तरंगें, ताप और ऊष्मा
विद्युतधारा, चुंबकीय प्रभाव
प्रकाशिकी और आधुनिक भौतिकी
गणित (Mathematics):
बीजगणित, संभाव्यता
त्रिकोणमिति, रेखागणित
कैल्कुलस, वेक्टर, सांख्यिकी
जीवविज्ञान (Biology):
(i) प्राणिशास्त्र - Zoology:
जीवन की उत्पत्ति, विकासवाद
मानव आनुवंशिकी, अंगों की बनावट
शारीरिक क्रियाएँ
(ii) वनस्पतिशास्त्र - Botany:
कोशिका संरचना, प्रकाश संश्लेषण
अनुवांशिकता, पौधों का वर्गीकरण
मृदा विज्ञान, ऊतक और अंगों की रचना
सेक्शन III: सामान्य परीक्षण
यह सेक्शन उन छात्रों के लिए होता है जो गैर-पारंपरिक विषयों या इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स की तैयारी कर रहे हैं।
इस सेक्शन में पूछे जाने वाले विषय:
सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएँ
मानसिक क्षमता और तार्किक विश्लेषण
संख्यात्मक योग्यता और डेटा व्याख्या
परीक्षा पैटर्न (CUET 2025 Exam Pattern):
घटक विवरण
प्रश्न प्रारूप
मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ)
प्रत्येक सही उत्तर
+5 अंक
गलत उत्तर पर कटौती
-1 अंक
कुल सेक्शन
भाषा, डोमेन विषय, सामान्य परीक्षण
परीक्षा माध्यम
CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
FAQ
1: CUET 2025 के लिए कितने विषय चुन सकते हैं?
उत्तर: CUET 2025 में छात्र अधिकतम 6 डोमेन-स्पेसिफिक विषय, 2 भाषाएँ, और 1 सामान्य परीक्षण (General Test) का चयन कर सकते हैं। हालांकि, चुने गए विश्वविद्यालयों की पात्रता शर्तों को ध्यान में रखकर ही विषयों का चयन करना चाहिए।
FAQ 2: क्या CUET सिलेबस केवल NCERT पर आधारित है?
उत्तर: जी हाँ, CUET 2025 का सिलेबस मुख्य रूप से NCERT कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित है, विशेषकर डोमेन-स्पेसिफिक विषयों के लिए। इसलिए NCERT की किताबों से पढ़ाई करना सबसे उपयुक्त और प्रभावी रहेगा।
निष्कर्ष:
CUET EXAM 2025 एक सुनहरा मौका है उन छात्रों के लिए जो भारत के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाना चाहते हैं। अगर सिलेबस की गहराई से समझ, सही रणनीति, और नियमित अभ्यास से तैयारी की जाए, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। यह एक परीक्षा ही नहीं है बल्कि ऐसा मंच है, जहां आपकी प्रतिभा का पता चलता है l सही दिशा में मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है l इसे एक दूसरे से शेयर करें l

एक टिप्पणी भेजें