https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education कम नंबर आने पर क्या करें ? जानिए केरियर की नई राहें हिंदी में

कम नंबर आने पर क्या करें ? जानिए केरियर की नई राहें हिंदी में

 कम नंबर आने पर क्या करें ? जानिए केरियर की नई राहें हिंदी में   

केरियर की नई राहें

        बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जिनके 10 वीं या 12 वीं में कम नंबर आते हैं। ऐसे में वे सोचते हैं कि अब उनका भविष्य खराब हो गया। कम नंबर आने पर क्या करें? जानिए केरियर की नई राहें,अक्सर परीक्षा परिणाम को केरियर की दिशा तय करने वाला मान लिया जाता है, कम नंबर आने पर माता पिता, समाज यहां तक कि खुद छात्र भी मान लेते हैं कि अब जीवन में आगे बढ़ना कठिन होगा किंतु ऐसा नहीं है, असल में सफलता का रास्ता मार्कशीट से होकर नहीं गुजरता है जीवन में कामयाब होने के लिए सही दिशा, सही सोच, और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है l इस लेख में आपको ऐसे आसान और सस्ते केरियर विकल्प मिलेंगे जो आपको कम नंबर आने पर भी आपको जीवन में सफल बनाएंगे l इस लेख में आपके लिए व्यवहारिक और प्रेरणादायक रूप से गाइड किया जायेगा जिसका उद्देश्य आपका आत्मविश्वास बढ़ाना और और आपको सही केरियर विकल्प बताना जो आपके लिए उपयोगी होगा l अगर आप जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है l 

1. सबसे पहले मन से डर हटाएं।  

हर किसी में कोई न कोई खासियत होती है, उसको पहचाने, अपने मन से यह डर निकाल दे कि मैं कुछ नहीं कर सकता, अपने अंदर के हुनर को पहचाने और उसी दिशा में आगे बढ़ें l 


2. (A) स्किल बेस्ड कोर्स करें 

  • डिजिटल कोर्सेस
  • ग्राफिक डिजाइनिंग
  • यूट्यूब वीडियो एडिटिंग
  • कंटेंट राइटिंग

(b) टेक्निकल कोर्सेस 

  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • मोबाइल रिपेयरिंग
  • इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन
  • फैशन डिजाइनिंग
ये कोर्स आप ऑनलाइन या स्किल इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर कम फीस में कर सकते हैं। 

3. सरकारी योजनाओं का फायदा लें 

प्रमुख योजनाएं:
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)
  • स्किल इंडिया मिशन
  • RSETI ट्रेनिंग प्रोग्राम
  • डिजिटल इंडिया ट्रेनिंग सेंटर
इनमें रजिस्ट्रेशन फ्री या बहुत कम फीस पर होता है और ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलती है।
सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जो स्किल सिखाने और रोजगार देने में मदद करती हैं। 

केरियर की नई राहें


4. ITI और पॉलिटेक्निक कोर्स करें 

कम मार्क्स वालों के लिए ITI और पॉलिटेक्निक बहुत अच्छे विकल्प हैं।
  • ITI कोर्सेस:
  • इलेक्ट्रीशियन
  • फिटर
  • वेल्डर
  • मशीन ऑपरेटर
  • पॉलिटेक्निक कोर्सेस:
3 साल का डिप्लोमा होता है जो इंजीनियरिंग से जुड़ा होता है और 10वीं के बाद किया जा सकता है।

5. अपने पैशन को पहचानें 


अगर आप किसी चीज़ में दिलचस्पी रखते हैं—जैसे गाना, लेखन, खाना बनाना या आर्ट—तो उसे भी करियर बना सकते हैं। उदाहरण:
  • अच्छा बोलते हैं? यूट्यूबर बनें
  • खाना अच्छा बनाते हैं? शेफ या फ़ूड ब्लॉगर बनें
  • आर्ट पसंद है? डिजाइनिंग में जाएं

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)


Q1. कम मार्क्स के बाद करियर कैसे बनाएं?


उत्तर मार्क्स चाहे कम हों, लेकिन स्किल्स सीखकर आप अच्छा करियर बना सकते हैं। डिजिटल और टेक्निकल कोर्स इसमें मदद करते हैं।

Q2. क्या ITI और पॉलिटेक्निक फायदेमंद हैं?


उत्तर हाँ, ये कोर्स आसानी से मिल जाते हैं और इनसे सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी के मौके मिलते हैं।

Q3. क्या कोई सरकारी योजना है जिससे करियर में मदद मिले?


उत्तर जी हाँ, PMKVY और स्किल इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और नौकरी के अवसर देती हैं।

Q4. क्या स्किल सीखकर ही नौकरी मिल सकती है?


उत्तर बिलकुल। आजकल कंपनियां डिग्री से ज्यादा स्किल को महत्व देती हैं।

Q5. कम नंबर से आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं?


उत्तर अपने अंदर की काबिलियत पहचानें, प्रेरक कहानियाँ पढ़ें और छोटे-छोटे लक्ष्य तय करके उन्हें पूरा करें।

निष्कर्ष:


कम नंबर आने का मतलब यह नहीं कि आपका करियर खत्म हो गया है। कम नंबर आने पर क्या करें ये जानिए कि केरियर की और क्या राहें है आज के समय में कौशल ,हुनर और मेहनत ज्यादा मायने रखते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु हैं l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे,अगर आप सच्ची लगन से कुछ सीखना चाहते हैं और मेहनत करने को तैयार हैं, तो रास्ते खुद बनते जाएंगे। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास ही असली सफलता की कुंजी है। 

Post a Comment

और नया पुराने