https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स

Top News

छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स

 छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स 

छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स

परिचय 
    आज डिजिटल का युग है, अब पारंपरिक किताबों और कक्षाओं से हटकर शिक्षा का नया रूप सामने आया है जो किताबों के साथ साथ मोबाईल लर्निंग ऐप्स बन गए हैं छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स कौन से है जिनसे बच्चे खेल खेल में न केवल सीखते हैं बल्कि अपनी कौशल क्षमता को भी बढ़ाते हैं l  इन ऐप्स से पढ़ाई न केवल आसान हुई है बल्कि मजेदार भी बनी है l इन सभी ऐप्स से बच्चे रंग, अक्षर, गिनती, भाषा खेल खेल में सीखते हैं l आइए इस लेख में अपने बच्चों के लिए इन सभी ऐप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं l 

छोटे बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ लर्निंग ऐप्स 

छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स


1. ABC Kids     यह ऐप 3- 6 वर्ष के छोटे बच्चों को अक्षरों और उनके उच्चारण सीखने में मदद करता है। इसमें मजेदार गेम्स और इंटरैक्टिव एक्सरसाइज़ हैं। इसमें आकर्षक चित्र, एनिमेशन और मज़ेदार ध्वनियाँ बच्चों को व्यस्त रखती हैं। अंग्रेजी सीखने के लिए आसान तरीके से बताया गया है l

2. Khan Academy Kids :-   यह ऐप  2 - 8 वर्ष के बच्चों के लिए फ्री है जो मुफ्त में बच्चों को गणित, भाषा और कला सिखाने के लिए शानदार संसाधन प्रदान करता है। 1 से 100 तक गिनती सीखना अब आसान हो गया है! ये ऐप्स बच्चों को संख्याओं को पहचानने, उन्हें गिनने और यहां तक कि कुछ सरल गणित के कॉन्सेप्ट को समझने में भी मदद करते हैं।

3. Duolingo ABC शुरुआती भाषा सीखने के लिए यह बहुत अच्छा ऐप है, खासकर अगर आप अपने बच्चे को अंग्रेज़ी सिखाना चाहते हैं। इस ऐप में अंग्रेजी भाषा के सभी वर्णों को आकर्षक चित्र, एनिमेशन और मज़ेदार ध्वनियों द्वारा आसान तरीके से सिखाया गया है l

4. PBS Kids Games यह ऐप बच्चों की समग्र मानसिक वृद्धि में मदद करता है और उनकी समस्या सुलझाने की क्षमता को बढ़ाता है। यह ऐप बच्चों को उनके आसपास की दुनिया के बारे में जानकारी देते हैं, जैसे जानवरों के नाम, फलों के नाम, वाहनों के नाम, आदि।

5. Endless Alphabet अक्षरों और शब्दों को सीखने के लिए यह एक बेहतरीन ऐप है, जिसमें मजेदार ऐनीमेशन के साथ शब्दों के अर्थ समझाए जाते हैं। इस ऐप की ऑडियो कहानियाँ और हिंदी की तुकबंदी कविताएँ बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ाती हैं और उन्हें भाषा से प्यार करना सिखाती हैं। 

6.BYJU'S - Early Learn:-   इस ऐप में Disney के किरदारों द्वारा सिखाया गया है जो आकर्षक है, बच्चे बहुत पसंद करते हैं, इसके अलावा एनिमेटेड वीडियो, गेमीफाइड लर्निंग, क्विज आदि है l यह ऐप 4 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए उपयोगी है l

7.Bamboo Learning :- यह ऐप 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए है, जिसमे Alexa आधारित इंटरेक्टिव लर्निंग दी गई है l इसमें वाइस इंटरेक्शन है जिससे बच्चों की बोलने और सुनने की क्षमता बढ़ती है l इसमें टेक्नोलॉजी के साथ लर्निंग का एक बढ़िया मिश्रण है l 

8.Kutuki Kids Learning App :- यह 2 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए एक अच्छा ऐप है जिसमे कहानियां, कविताएं, गणित और विज्ञान से जुड़े फीचर हैं l सबसे बड़ी बात यह है कि यह भारतीय बच्चों के लिए लोकल भाषा से लर्निंग की गई है l 

9.Fun kids Hindi:-  यह 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है, इसमें हिंदी वर्णमाला, कविता, और रंग आकार की पहचान बड़े सरल तरीके से बताई गई है l और सबकुछ हिंदी भाषा में है जो मातृभाषा सीखने का अवसर देता है l 

छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स


ऐप चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें 

  • जो भी आप अपने बच्चे के लिए चुने उसका कंटेंट उम्र के अनुसार होना चाहिए l
  • ऐप में ऑफलाइन उपयोग करने की सुविधा होनी चाहिए l 
  • उस ऐप में पेरेंटल कंट्रोल भी होना चाहिए l
  • ऐप में अनावश्यक विज्ञापन नहीं होने चाहिए l
  • ऐप में शिक्षा और मनोरंजन का संतुलन भी होना चाहिए l

छोटे बच्चों के लिए लर्निंग ऐप्स क्यों ज़रूरी हैं?


  • इंटरऐक्टिव लर्निंग:  बच्चे वीडियो, गेम्स और एक्टिविटीज़ के जरिए ज्यादा जल्दी और अच्छे से सीखते हैं।
  • स्क्रीन टाइम का सही उपयोग: अगर बच्चा मोबाइल इस्तेमाल करता है, तो क्यों न उसका उपयोग सीखने में हो?
  • बेसिक स्किल्स की मजबूत नींव: भाषा, गणित, रंग, आकार जैसी बुनियादी चीज़ें आसानी से सिखाई जा सकती हैं।
  • सेल्फ-लर्निंग की आदत: लर्निंग ऐप्स बच्चों में खुद से सीखने की रुचि भी पैदा करते हैं। 

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)


Q1: क्या लर्निंग ऐप्स छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित होते हैं?
उत्तर  हाँ, अगर ऐप्स बच्चों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और ऐड-फ्री हैं, तो वे सुरक्षित माने जाते हैं।

Q2: क्या इन ऐप्स का उपयोग ऑफलाइन भी किया जा सकता है?
उत्तर कुछ ऐप्स जैसे Khan Academy Kids और Kutuki ऑफलाइन कंटेंट एक्सेस की सुविधा देते हैं।

Q3: कितना स्क्रीन टाइम उचित होता है छोटे बच्चों के लिए?
उत्तर WHO के अनुसार 2-5 साल के बच्चों के लिए रोज़ाना 1 घंटे से कम स्क्रीन टाइम बेहतर होता है।

Q4: क्या इन ऐप्स से बच्चे स्कूल की पढ़ाई में बेहतर कर पाएंगे?
उत्तर ये ऐप्स बेसिक स्किल्स को मज़ेदार तरीके से सिखाते हैं, जिससे स्कूल की पढ़ाई समझना आसान हो जाता है।

Q5: क्या ये ऐप्स हिंदी में भी उपलब्ध हैं?
उत्तर हाँ, Kutuki और Fun Kids Hindi जैसे ऐप्स पूरी तरह हिंदी में उपलब्ध हैं। 


निष्कर्ष

     छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन लर्निंग ऐप्स, खासकर हिंदी में, शिक्षा को एक मज़ेदार और इंटरैक्टिव अनुभव बना सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग ऐप्स जो ऊपर सुझाए गए हैं ये ऐप आपके बच्चे को उनकी प्रारंभिक शिक्षा में एक मज़बूत नींव बनाने में मदद करेंगे। बस याद रखें, स्क्रीन टाइम को संतुलित करना और ऐप का उपयोग माता-पिता की देखरेख में करना महत्वपूर्ण है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को शेयर करें l








Post a Comment

और नया पुराने