https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय

बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय

 बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय 

परिचय 
    वर्तमान समय में अधिकतर बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं,न केवल बड़े बल्कि आजकल छोटे बच्चे भी इस समस्या से ग्रसित हैं l बच्चों के बालों की विशेषता होती है कि वे नाजुक और मुलायम होते हैं कम उम्र में बाल गिरने के कारण माता पिता परेशान हो जाते हैं l अधिक मात्रा में अगर बाल गिर रहे हैं तो यह समस्या बाहरी देखभाल से ठीक नहीं होगी l बाल गिरने के बहुत से कारण होते हैं इस लेख में उन कारणों को जानेंगे इसके साथ ही बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें? घरेलू उपाय भी जानेंगे l 

बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय

बच्चों के बाल टूटने के मुख्य कारण


1. पोषण की कमी होना 

  अगर शरीर में विटामिन A,C,D,E, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी होगी तो निश्चित रूप से बाल टूटेंगे l ये सब तत्व आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं l आपको चाहिए कि आप अपने खान पान में सुधार करें l 

2.स्कैल्प इंफेक्शन या डैंड्रफ होना 

   यह बाल टूटने का मुख्य कारण है, स्किन समस्या होने पर यह सब होता है, जिसमें फंगल इन्फेक्शन, या बालों में रूसी होना, जिसके कारण बाल टूटते हैं l 

3.खराब हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करना 

   आजकल बाजार में बहुत से केमिकल युक्त शैंपू हैं जो सभी के लिए उपयुक्त नहीं है, जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको नुकसान पहुंचाते हैं l परिणाम स्वरूप आपके बालों की जड़ों पर प्रभाव पड़ता है और जड़े कमजोर होने लगती है और आपके बाल टूटते हैं l 

4.तनाव या मानसिक कारण होना 

   आज के समय में अधिकतर लोगों को मानसिक तनाव रहता है जिसका सीधा असर आपके शरीर पर होता है, ज्यादा सोचने और तनाव होने पर आपके बाल टूटते हैं, तनाव का पहले कारण जाने फिर उसका समाधान निकाले l 

5.अनुवांशिक कारण होना 

    अगर आपके परिवार में पहले से ही बाल कम रहने की समस्या है तो यह निश्चित रूप से बच्चों में भी जरूर आएगी l जिन माता पिता को कम बाल होने की समस्या है, उनके बच्चों में यह समस्या आती है l 

बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय

बच्चों के बाल टूटने से रोकने के प्रभावी घरेलू उपाय 


1. बच्चों को संतुलित आहार दें 

   जब हमने बाल टूटने के कारण जाने उनमें खान पान में कमी होना पाया उसे दूर करें बच्चों को संतुलित आहार देना होगा जिसमें फल सब्जियां विटामिन्स मिनरल शामिल हो, जिनसे बालों की जड़े मजबूत होंगी l 

2. कोमल शैम्पू का प्रयोग करें 

    बच्चों के लिए केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल बंद करें उनके लिए माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैम्पू का उपयोग करें और प्रतिदिन प्रयोग न करके सप्ताह में दो, तीन बार ही इस्तेमाल करें l 

3. तेल मालिश करें

   बाल टूटते हैं तो आप हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल तेल या बादाम के तेल से सिर की हल्के हाथों से मालिश करें, इससे रक्त संचार बढ़ेगा बालों की जड़े मजबूत होगी के

4. हल्की और ढीली हेयरस्टाइल

    बच्चों के बालों को कभी भी टाईट न करें उनकी हेयर स्टाइल में खिंचाव नहीं होना चाहिए, बालों में आंवला, मेथी और एलोवेरा का उपयोग करें दही-हनी हेयर मास्क तैयार करें उसे बालों में लगाएं उससे जड़े मजबूत होगी l 

बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय


5.चिकित्सकीय समाधान 

    अगर आपको इन घरेलू उपायों से आराम नहीं मिल रहा है तो आप जांच कराए और स्किन केयर डॉक्टर, (त्वचा रोग चिकित्सक) बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें, जो भी आपको वे मल्टीविटामिन या शैंपू सुझाए उनका उपयोग करें, बाल टूटने तुरंत बंद हो जाएंगे l 

6.अतिरिक्त सुझाव 

    इन सब के अलावा आप बच्चों को बताएं कि गिले बालों में कंघी न करें,हफ्ते में एक दिन बालों को खुला रखें ताकि हवा लग सके। बालों में हल्की ब्रश करें, और पर्याप्त मात्रा में पानी पिए l 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs


Q1. क्या बच्चों के बाल झड़ना सामान्य है?


उत्तर: हाँ, थोड़े बहुत बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर अत्यधिक टूट रहे हों तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

Q2. बच्चों के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है?


उत्तर: नारियल का तेल, बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल सबसे बेहतर माने जाते हैं क्योंकि ये नैचुरल और हल्के होते हैं।

Q3. क्या बच्चों को शैम्पू रोजाना करना चाहिए?


उत्तर: नहीं, बच्चों को हफ्ते में 2 से 3 बार ही शैम्पू करना चाहिए। अधिक शैम्पू से स्कैल्प ड्राय हो सकती है।

Q4. पोषण की कमी से बाल टूटते हैं, इसका क्या इलाज है?


उत्तर: बच्चों को आयरन, बायोटिन, जिंक और प्रोटीन युक्त संतुलित भोजन दें। डॉक्टर की सलाह से मल्टीविटामिन भी दिया जा सकता है।

Q5. क्या बाल टूटने पर डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

उत्तर: यदि घरेलू उपायों से लाभ न हो रहा हो, बाल अत्यधिक टूट रहे हों या स्कैल्प पर दाने या खुजली हो तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

निष्कर्ष


   बच्चों के बाल टूटने की समस्या आम है लेकिन इसे नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है। आपने इस लेख में जाना बच्चों के कमजोर बालों को मजबूत कैसे करें?घरेलू उपाय   आप संतुलित आहार, सही देखभाल और समय पर चिकित्सकीय सलाह से इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। याद रखें, बच्चों की त्वचा और बाल नाजुक होते हैं, इसलिए कोमलता और धैर्य से देखभाल करें।इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l आप इनमें अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं l आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l 



























Post a Comment

और नया पुराने