कक्षा में उपस्थित रहने के लिए माइंडफुलनेस तकनीकें
परिचय
आज सीखने के लिए हर कोई कोई न कोई क्लास ज्वॉइन करतें हैं,चाहे वह स्कूल स्टूडेंट्स हों, टेक्नोलॉजी की क्लास हो, या कोई भी कोर्स क्यों न हो, केवल कक्षा में शामिल होने पर ही सीखा नहीं जा सकता है उसके लिए सक्रिय रूप से भाग लेना होता है l तभी बेहतर सीखते हैं और शिक्षक और सहपाठियों से जुड़ाव होता है l इस ब्लॉग में हम ऐसे व्यावहारिक और आसान कक्षा में उपस्थित रहने के लिए माइंडफुलनेस तकनीकें जानेंगे जो हर कक्षा में एक्टिव बनाने में मदद करेगी l
कक्षा में सक्रिय रहने के प्रमुख तरीके
1. ध्यानपूर्वक सुनना
जब आप क्लास में हो, टीचर जो भी पढ़ाए उसे पूरी एकाग्रता से सुने, इससे आपकी न केवल समझ बढ़ेगी बल्कि सवाल पूछने की योग्यता का भी विकास होगा l जब शिक्षक कक्षा में पढ़ाए आप उनकी आंखों में देखकर सुनने की आदत बनाएं ऐसा करने पर ध्यान केंद्रित रहता है जो भी बताया जाता है लंबे समय तक याद रहता है l
2. सवाल पूछना और उत्तर देना
आप अगर जानना चाहते हैं तो आपके मन में सीखने की इच्छा होना आवश्यक है, जिसके लिए आपको अध्यापक से सवाल पूछने की आदत विकसित करनी होगी l इससे आपकी समझ बढ़ेगी l मन में कोई शंका अगर आपको होती है सवाल तुरंत पूछे, इससे शिक्षक भी आपका स्वागत करेंगे l
3. ग्रुप डिस्कशन में भाग लेना
कक्षा में किसी भी विषय को लेकर अगर चर्चा होती है, डिस्कशन होता है तो समूह में अपने विचार साझा करें, चर्चा करने से न केवल ज्ञान बढ़ता है बल्कि सामाजिक कौशल भी विकसित होता है l आप एक नियम बना सकते हैं हफ्ते में एक बार पढ़ाई का कोई विषय चुनकर अपने दोस्तों से चर्चा आवश्य करें l
4. होमवर्क और प्रोजेक्ट समय पर पूरा करना
आप जो भी शिक्षक काम देते हैं उसे समय से पूरा करें, यह आपके अनुशासन को दिखाता है, अगर आप सभी कार्य और प्रोजेक्ट समय से पूरा करते हैं तो इससे शिक्षक भी प्रभावित होते हैं l कोई भी समस्या होने पर आप अपने साथी या शिक्षक से मदद ले सकते हैं l
5.नोट्स बनाना और उन्हें रिवाइज करना
अध्यापक द्वारा जो भी कक्षा में पढ़ाया जाए सुनने के साथ साथ जरूरी बातों को लिखते रहना चाहिए, यह एक आदर्श छात्र कि निशानी होती है l आप जो नोट्स बनाएंगे वे परीक्षा की तैयारी में काम आयेंगे l जो आपकी तैयारी को आसान बनाएंगे l
7. ऑडियो-विज़ुअल की मदद लेना
आजकल अधिकतर स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड द्वारा पढ़ाई कराई जाती है, जिससे कोई भी कोर्स विषय आसानी से समझा जा सकता है l इसका पूरा लाभ उठाएं, जो आपको समझ में नहीं आता है उसे अपने साथियों या अध्यापक से चर्चा करें l ओडियो विजुअल द्वारा जो पढ़ाई की जाती है वह लंबे समय तक याद रहती है l
8.सकारात्मक सोच बनाए रखें
कोई भी संस्थान में सभी बाते अनुकूल नहीं होती है, इसके लिए आपको अगर सीखने की चाह है तो आप अपना नजरिया सकारात्मक बनाए रखें, इससे आपको जो भी विषय पढ़ाया जाएगा वह आपको रोचक लगने लगेगा l
9.शांत और अनुशासित रहें
जीवन में सफल होने के लिए आपको हर स्थान पर शांत और अनुशासित रहने की आवश्यकता होती है, कक्षा में भी आपको इन सभी बातों का ध्यान रखें l आपका व्यवहार महत्वपूर्ण होता है इसको आपके साथी और शिक्षक दोनों गम्भीरता से लेते हैं l
10.बैठने का सही तरीका और बॉडी लैंग्वेज
कक्षा में आपके बैठने का तरीका, टीचर की ओर देखने का तरीका, सही रखें, इसका प्रभाव सकारात्मक पड़ता है l जहां तक हो सकें पंक्ति में आगे बैठने की कोशिश करें , इससे ध्यान केंद्रित रहता है, और शिक्षक से संवाद करने में आसानी होती है l
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. स्कूल में पढ़ाई के समय ध्यान कैसे केंद्रित करें?
ध्यान केंद्रित करने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं, पर्याप्त नींद लें और शिक्षक की ओर देखकर पूरी रुचि से सुनें।
2. क्या सवाल पूछने से शिक्षक नाराज़ होते हैं?
बिलकुल नहीं। शिक्षक हमेशा चाहते हैं कि छात्र सवाल पूछें। यह सीखने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।
3. क्या कक्षा में आगे बैठना फायदेमंद होता है?
हां, आगे बैठने से ध्यान केंद्रित रहता है और शिक्षक से संवाद बेहतर होता है।
4. क्या ग्रुप डिस्कशन हर छात्र के लिए जरूरी है?
जी हां, इससे विचारों का आदान-प्रदान होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
5. नोट्स कैसे बनाएं जो परीक्षा में काम आएं?
संक्षिप्त, साफ-सुथरे और बिंदुवार नोट्स बनाएं। मुख्य बिंदुओं को हाईलाइट करें और रिवीजन के समय इनका उपयोग करें।
निष्कर्ष
अगर आप सीखने की जिज्ञासा रखते हैं तो कक्षा में सक्रिय रहना मुश्किल नहीं है,कक्षा में सक्रिय रहना कोई कठिन काम नहीं है, बस थोड़ा सा प्रयास और लगातार अभ्यास की जरूरत होती है। इस लेख में कक्षा में उपस्थित रहने के लिए माइंडफुलनेस तकनीकें विस्तार से बताई गई है यदि विद्यार्थी इन सरल उपायों को अपनाते हैं, तो न केवल वे पढ़ाई में आगे रहेंगे, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की भावना भी विकसित होगी। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l आप अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं l इस लेख के लिए आप अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l
-

.png)
एक टिप्पणी भेजें