https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी तरीके

बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी तरीके

 बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी तरीके 

परिचय 
  आज के समय में बच्चो का अधिकाश समय मोबाईल, टेबलेट, टी.वी. या कम्प्यूटर पर बीतता है जिससे हर माता पिता चिंतित है, क्योंकि ये सब बच्चों के शारीरिक. मानसिक, और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं l इसका मुख्य कारण शिक्षा से लेकर मनोरंजन तक हर चीज ऑनलाईन हो गई है l आइए इस लेख में जानते हैं कि बच्चों में स्क्रीन टाईम कम करने के प्रभावी तरीके क्या हो सकते हैं l जिससे हमारे बच्चे स्वास्थ्य सक्रिय और खुशहाल बन सके l 

बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी तरीके

स्क्रीन टाइम अधिक होने के नुकसान

  आजकल बच्चे ज्यादा समय स्क्रीन से चिपके रहते हैं, जिसके कारण नीद की कमी होना, आंखो की समस्या, जलन होना, धुंधला दिखाई देना, शारीरिक गतिविधि कम होने से मोटापा होना, चिड़चिड़ापन होना,गर्दन पीठ में दर्द होना, व्यवहार में आक्रामकता आना, एकाग्रता में कमी होना, जैसे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं जिससे आज हर माता पिता के लिए यह एक चुनौती बन गई है कि अपने बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य कैसे बचाएं l 


बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी और आसान तरीके


1. एक निश्चित समय तय करें 

    आप स्क्रीन के लिए एक दिन में कितने समय इस्तेमाल करना है इसके लिए निश्चित अवधि तय करें, बच्चों को पहले से बता दें, जैसे पढ़ाई के लिए कितना समय और मनोरंजन के लिए कितना समय, इन नियमों को लिखकर नोट बोर्ड पर चिपका दें l जिससे दिखाई देता रहे l इससे उन्हें सीमित दायरे में काम करने की आदत बन जाएगी l 

2. स्क्रीन फ्री ज़ोन बनाएं 

   आप ऐसे स्थान चुने जहां मोबाईल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें जैसे खाने की मेज, बेडरूम, पूजा का स्थान, घर में छोटे बच्चों के लिए टाइम की सीमा निश्चित करें, उनके लिए अन्य विकल्पों को अपनाए जैसे किताबें पढ़ना, बोर्ड गेम खेलना, पहेलियां सुलझना, ड्राइंग पेंटिंग बनाना, क्ले मॉडलिंग बनाना , घर के कामों में शामिल करना आदि l 

 3. माता पिता स्वयं उदाहरण बनें

     बच्चे सबसे ज्यादा अनुकरण करते हैं, अगर माता पिता खुद लगातार फोन, लैपटॉप पर समय बिताते हैं तो निश्चित बच्चे भी वही सीखेंगे इसलिए आप अपने आप को पहले स्क्रीन टाईम कम करें l अपने बच्चों को लीड बाय एग्जांपल बने l 

बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी तरीके



4.बातचीत और समझाना

    आप अपने बच्चों को सबसे पहले स्क्रीन पर अधिक समय देने के नुकसान बताए, फिर प्रतिबन्ध लगाने के बजाय विकल्प बताए जा सकते हैं परिवर्तन में समय लगेगा, इसलिए धर्य रखें l समय समय पर दुबारा प्रयास करें परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा लचीला व्यवहार बनाएं l 

5. मानसिक और शारीरिक सेहत पर ज़ोर दें

   बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है, इसके लिए उन्हें योग, मेडिटेशन, और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करें l इससे बच्चे ऐक्टिव बनेंगे, ध्यान केंद्रित भी रहेगा l 

बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने के प्रभावी तरीके

6. टेक्नोलॉजी की मदद ले 

   अगर बच्चे स्क्रीन पर अधिक समय देते हैं तो आप आजकल मोबाईल, टी. वी. में पेरेंटल फीचर होता 4है जिससे स्क्रीन समय लिमिट सेट किया जा सकता है l बच्चों के लिए यह आवश्यक है इसके साथ ही वे अनावश्यक चीजें भी नहीं देख पाएंगे l 

7.परिवार के साथ समय बिताएं 

   जब भी आपको जितना समय मिले परिवार के लिए बिताए उनके साथ खेले, बात करें घर के कामों में मदद ले, आउट डोर के लिए फैमिली एक्टिविटी प्लान बनाएं l जब माता-पिता बच्चों के साथ खुद खेलते हैं, बातचीत करते हैं या कोई क्रिएटिव एक्टिविटी करते हैं, तो बच्चे स्क्रीन के प्रति कम आकर्षित होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


1. बच्चों का स्क्रीन टाइम क्यों कम करना चाहिए?


बच्चों का स्क्रीन टाइम अधिक होने से नींद, पढ़ाई, आंखों की सेहत और मानसिक संतुलन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

2. क्या टीवी देखना भी स्क्रीन टाइम में गिना जाता है?


हाँ, टीवी, मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर – सभी स्क्रीन का उपयोग कुल मिलाकर स्क्रीन टाइम कहलाता है।

3. क्या बच्चों के लिए एजुकेशनल ऐप्स का उपयोग सुरक्षित है?


एजुकेशनल ऐप्स उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन इनका समय सीमित और माता-पिता की निगरानी में होना चाहिए।

4. अगर बच्चा मोबाइल के बिना नहीं रह पाता तो क्या करें?


धीरे-धीरे समय सीमित करें, रुचिकर वैकल्पिक गतिविधियाँ दें और डिजिटल डिटॉक्स दिन से शुरुआत करें।

5. क्या बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करना उन्हें पीछे कर देगा?


बिल्कुल नहीं। स्क्रीन से दूरी उन्हें और रचनात्मक, स्वस्थ और सामाजिक रूप से मजबूत बनाती है।

6. बच्चों का रोजाना कितना स्क्रीन टाइम सुरक्षित माना जाता है?

WHO और UNICEF के मुताबिक 2 से 5 साल के बच्चों के लिए 1 घंटे से कम और 6 साल से ऊपर के बच्चों के लिए अधिकतम 2 घंटे तक स्क्रीन टाइम सुरक्षित माना जाता है।

निष्कर्ष


   बच्चों का स्क्रीन टाइम पूरी तरह खत्म करना व्यवहारिक नहीं है  बच्चों में स्क्रीन टाईम कम करने के प्रभावी तरीके इस लेख में आपको विस्तार से लिखे गए हैं  सही गाइडेंस, रचनात्मक विकल्प और भावनात्मक जुड़ाव के ज़रिए हम बच्चों को हेल्दी डिजिटल हैबिट्स की ओर प्रेरित कर सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l इनमें आप अपने तरीके से बदलाव कर सकते हैं l इस लेख के बारे में आप अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l














   















Post a Comment

और नया पुराने