https://cdn.ampproject.org/v0/amp-auto-ads-0.1.js https://cdn.onesignal.com/sdks/web/v16/OneSignalSDK.page.js howtoovercomeexamfear, Education tips, Mental Health tips, Moral education tips,Velue education tips,career education बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में

बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में

 बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में 

परिचय 
    आज की दुनिया में ध्यान भटकाने वाली बहुत सी चीजें हैं जिनके आपका फोन मुख्य रूप से है , जिसमें सोशल मीडिया और मनोरंजन के अनगिनत विकल्प होते हैं जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचता है  जिससे आपका दिमाग भटकता है , पढ़ाई में मन नहीं लगता, बार बार पढ़ने पर भी मतलब समझ नहीं आता और सीखने में बाधा होती है l इसका कारण है एकाग्रता की कमी होना l इस लेख में बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में, उन व्यवहारिक रणनीतियों और तकनीकों को जानेंगे जो पढ़ाई के दौरान एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करेंगी l जिनका उपयोग करके बेहतर परिणाम मिलेंगे l 

बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढ़ाई में

स्टूडेंट्स के लिए फोकस बढ़ाने की तकनीक 

1.डिजिटल व्याकुलता को दूर करें ,अपने गैजेट्स पर नियंत्रण रखें

    आजकल डिजिटल डिवाइस  एकाग्रता में सबसे बड़े बाधक हैं। इसके लिए आप पढ़ते समय फोन साइलेंट मोड पर रखें, अपनी पहुंच से दूर रखें, हो सके तो दूसरे कमरे में रखें l सोशल मीडिया और ईमेल नोटिफिकेशन को बंद करें l पढ़ाई के समय "Do Not Disturb" मोड ऑन करें।Social Media एप्स को पढ़ाई के दौरान अनइंस्टॉल या लॉक करें। दिन में कम से कम 1 घंटा बिना स्क्रीन के बिताएं। 

2.नोट्स बनाएं और लिखकर पढ़ें

      लिखने से दिमाग में जानकारी अच्छे तरीके से जाती है। केवल पढ़ने से ध्यान भटक सकता है, पर लिखने से मन लगा रहता है। पढ़ते समय जो आपको महत्वपूर्ण लगे उन बिन्दुओं को लिखे और हाईलाइटर का उपयोग करें l सक्रिय रूप से पढाई करें जो आपको समझ में नहीं आता उसे अपने टीचर या ऑनलाइन संसाधनों से उत्तर खोजें l पढ़ाई करने के बाद अपना परीक्षण अवश्य जांचे इसके लिए अभ्यास प्रश्नों का उपयोग करें l 

3.पोमोडोरो तकनीक का प्रयोग करें, केंद्रित अध्ययन के लिए एक सिद्ध विधि 

    POMODORO तकनीक एक प्रभावी तकनीक है, जिसमें 25 मिनट का अध्ययन, 5 मिनट का ब्रेक: 25 मिनट के लिए टाइमर सेट करें और पूरे ध्यान के साथ पढ़ाई करें। जब टाइमर बजता है, तो 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें।चार पोमोडोरो के बाद लंबा ब्रेक: चार पोमोडोरो (यानी 100 मिनट की पढ़ाई) के बाद, 15-30 मिनट का लंबा ब्रेक लें। यह विधि आपके दिमाग को ताज़ा रखती है l ब्रेक के दौरान, उठें, घूमें, पानी पिएं या कुछ हल्का फुल्का करें जो आपको आराम दे। 


4.अपने अध्ययन वातावरण को अनुकूलित करें, व्याकुलता-मुक्त क्षेत्र बनाएं 

   आपके पढाई करने का स्थान शांत और पर्याप्त रोशनी वाला होना आवश्यक है, साथ ही वह स्थान न तो बहुत गरम हो और न ही ज्यादा ठंडा हो, आराम दायक तापमान होना चाहिए l साफ सुथरी जगह व्यवस्थित डेस्क सभी आवश्यक अध्ययन सामग्री, किताबें और उपकरण पास में रखें जिससे बार बार उठना न पड़ें l 

बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में

5.अपने शरीर और दिमाग का ख्याल रखें, एकाग्रता के लिए समग्र दृष्टिकोण 

    शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपकी एकाग्रता को प्रभावित करता है, इसके लिए 7,8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना, पौष्टिक भोजन लेना, नियमित व्यायाम करना, शामिल है l पानी भी नियमित रूप से पीना आवश्यक है निर्जलीकरण से थकान होती है जिससे ध्यान केंद्रित नहीं होता l कुछ समय के लिए आप ध्यान का अभ्यास करें इससे आपका मन शांत होगा l 

6.स्पष्ट लक्ष्य तय करें

   पढ़ाई के लिए आप एक अपना लक्ष्य निर्धारित करें, अगर आपका कोई लक्ष्य नहीं होगा तो पढ़ाई का उद्देश्य कुछ नहीं होगा l एक ऐसी लिस्ट बनाए जो To - Do में हो और पूरा होने पर टिक करें l बड़े लक्ष्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटे, और उस पर काम करें l 


बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में

7 .नियमित अभ्यास और आदत

   एकाग्रता के लिए आप नियमित रूप से अभ्यास करें, इसके लिए समय लगेगा कुछ समय के बाद यह आदत बन जाएगी l निरंतर अभ्यास से मन प्रशिक्षित किया जा सकता है l स्वय को हमेशा प्रेरित रखें l नकारात्मक विचारों को अपने मन में स्थान न दें l अपनी सफलताओं को पहचाने काम पूरा होने पर स्वयं को शाबाशी दें l 


FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 


Q 1. एकाग्रता की कमी का सबसे बड़ा कारण क्या है?

उत्तर मोबाइल और सोशल मीडिया सबसे बड़े कारण हैं। इनके अलावा थकान, नींद की कमी और लक्ष्य की अस्पष्टता भी कारण हो सकते हैं।

Q 2. क्या कोई म्यूजिक एकाग्रता में मदद करता है?

उत्तर हां, हल्का इंस्ट्रूमेंटल या ‘बिना बोल’ वाला म्यूजिक कुछ लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

Q 3. मैं रोज़ पढ़ने बैठता हूं लेकिन ध्यान नहीं लगता, क्या करूं?

उत्तर शुरुआत छोटे सेशन (20-25 मिनट) से करें, मोबाइल दूर रखें, और पढ़ाई से पहले मेडिटेशन करें।

Q 4. क्या खाने-पीने का भी ध्यान पर असर पड़ता है?

उत्तर हां, संतुलित आहार और भरपूर पानी मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखते हैं।

Q 5. क्या एकाग्रता अभ्यास से बढ़ाई जा सकती है?

उत्तर बिल्कुल, रोज़ाना अभ्यास, रूटीन और मेडिटेशन से एकाग्रता में सुधार होता है।

निष्कर्ष


    एकाग्रता बढ़ाना कोई जादू नहीं है, यह एक अभ्यास है। बच्चों में एकाग्रता कैसे बढ़ाए पढाई में यदि छात्र ऊपर दिए गए सुझावों को अपनाएं, तो न केवल पढ़ाई में ध्यान लग पाएगा, बल्कि समझ और याददाश्त भी बेहतर होगी। लगातार छोटे प्रयास ही बड़ी सफलता की ओर ले जाते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l 
आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l 

















 



 






Post a Comment

और नया पुराने