12th के बाद लड़कियों के लिए कम फीस के करियर कोर्स
परिचय
सभी परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होते, जितने भी अच्छे कोर्स हैं उनकी फीस बहुत ज्यादा होती है जिसके कारण लड़कियों को अक्सर समझौता करना पड़ता है l वर्तमान समय में शिक्षा और केरियर के अवसर सभी के लिए होते हैं, इस लेख में हम जानेंगे कि 12th के बाद लड़कियों के लिए कम फीस के केरियर कोर्स कौन से है, जिनको करने से आत्मनिर्भर बन सके l लड़कियां अपने भविष्य के लिए कौन सा रास्ता चुने जिससे वे अपने सपने पूरे कर सके l ये कोर्स आपको न केवल आपको अच्छी नौकरी दिलाने में मदद करेंगे, बल्कि बजट में भी होंगे l
क्यों चुनें कम फीस वाले कोर्स?
जिन कोर्सेज की फीस कम होती है वे प्रेक्टिकल स्किल पर अधिक ध्यान देते हैं, जो आपकी नौकरी के लिए उपयोगी होते हैं l साथ ही परिवार पर ज्यादा आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता l कम फीस के कोर्स की अवधि कम होती है जिससे केरियर की शुरुआत आप जल्दी कर सकते हैं l
लड़कियों के लिए कम फीस वाले अच्छे कोर्स
1.ब्यूटी और वेलनेस कोर्स
लड़कियों के लिए ब्यूटी कोर्स हमेशा से ही एक आकर्षक केरियर विकल्प रहा है l हर युग में महिलाओं को सुन्दर बनने का शौक रहा है, इस कोर्स में ब्यूटीशियन, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिंग
स्किन केयर और फेशियल नेल आर्ट ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट शामिल हैं l जिनको करने के बाद आप अपना पार्लर या सैलून खोल सकती हैं।
- कोर्स अवधि: 3 से 6 महीने
- फीस: ₹5,000 - ₹20,000
- करियर स्कोप: खुद का पार्लर, होम सर्विस, सैलून में जॉब
- आय: ₹10,000 – ₹40,000/माह
2.ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स
समय के साथ साथ इस कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, आज हर कम्पनी को अच्छे ग्राफिक डिजाइनर की आवश्यकता है l इस कोर्स में आपको एडोब फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, इनडिजाइन, लेआउट और टाइपोग्राफी ब्रांडिंग और लोगो डिजाइन ,वेबसाइट और ऐप UI/UX डिजाइन के बेसिक्स सिखाए जाते हैं l जिनको सीखकर आप घर बैठे क्लाइंट्स के लिए लोगो, ब्रोशर, वेबसाइट डिज़ाइन आदि बना सकती हैं।
- कोर्स अवधि: 6 महीने से 1 साल
- फीस: ₹10,000 - ₹40,000
- करियर स्कोप: वेबसाइट डिजाइनर, फ्रीलांसर, ग्राफिक डिजाइन एजेंसी
- आय: ₹15,000 – ₹60,000/माह
और पढ़ें ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें
3.डेटा एंट्री और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स
ये कोर्स आमतौर पर बहुत कम फीस में उपलब्ध होते हैं।, इसमें डेटा को व्यवस्थित करना होता है इसको सीखने के बाद कम्पनियों को बहुत जरूरत होती है, यहां तक कि एंट्री का काम आप घर से भी कर सकती हैं l इस कोर्स में आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट) डेटा एंट्री की तकनीकें,टाइपिंग स्पीड बढ़ाना, ऑफिस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर सिखाया जाता है l
- कोर्स अवधि: 3 से 6 महीने
- फीस: ₹3,000 - ₹10,000
- करियर स्कोप: क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर
- आय: ₹10,000 – ₹20,000/माह
4.डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
हर बिजनेस आज ऑनलाइन हो रहा है, ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड बहुत ज़्यादा है। यह कोर्स कम फीस हो जाता है जिसको करने के बाद आप घर पर या ऑफिस से भी काम कर सकते हैं l इस कोर्स में आपको SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग,
वेब एनालिटिक्स, गूगल एड्स सिखाया जाता है l
- कोर्स अवधि: 3 से 6 महीने
- फीस: ₹5,000 - ₹30,000 (ऑनलाइन भी उपलब्ध)
- करियर स्कोप: फ्रीलांसर, डिजिटल मार्केटर, कंटेंट क्रिएटर
- आय: ₹15,000 – ₹50,000/माह
और पढ़ें ऑनलाइन कोर्स पूरी जानकारी
5.योग प्रशिक्षक कोर्स
आज अधिकतर लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं हैं ऐसे में वे योग की तरफ आ रहे हैं, ऐसे में एक सर्टिफाइड योग प्रशिक्षक बनकर आप लोगों को स्वस्थ रहने में मदद कर सकती हैं। जिससे आप स्वयं भी स्वास्थ्य रहेंगी l विभिन्न योग आसन,प्राणायाम और ध्यान, योग का दर्शन और इतिहास, क्लास मैनेजमेंट सीखकर आप ऑनलाइन क्लासेज ले सकती हैं l
- कोर्स अवधि: 6 महीने से 1 साल
- फीस: ₹10,000 - ₹30,00
- करियर स्कोप: योगा सेंटर, होम क्लास, ऑनलाइन क्लासे
- आय: ₹15,000 – ₹40,000/माह
और पढ़ें कम फीस में अच्छे कोर्स कौन से है
6.प्री-प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग (PTT) कोर्स
लड़कियों में सबसे अधिक डिमांड में अध्यापक बनना एक सपना होता है, उसके लिए आप यह कोर्स करके अपना सपना पूरा कर सकती हैं l बच्चों को पढ़ाने आपकी रुचि होनी आवश्यक है l घर पर ट्यूशन पढ़ाकर आप घर से भी बच्चों को पढ़ा सकती हैं और स्कूल में भी आपका चयन हो सकता है l
- कोर्स अवधि: 1 साल
- फीस: ₹10,000 - ₹25,000
- करियर स्कोप: प्री-स्कूल टीचर, ट्यूटर
- आय: ₹8,000 – ₹20,000/माह
7.फैशन डिजाइनिंग में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स
समय के साथ कपड़ों के डिजाइन में भी बदलाव आया है, तो फैशन डिजाइनिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकती हैं। आप अपना भी एक ब्रांड बना सकती हैं l यह कोर्स करके आप काम शुरू कर सकती हैं l इस कोर्स में आप फैशन इलस्ट्रेशन,पैटर्न मेकिंग, सिलाई और गार्मेंट कंस्ट्रक्शन फैशन ट्रेंड्स और मार्केटिंग के बेसिक्स सीखती है l
- कोर्स अवधि: 3 महीने से 1 साल
- फीस: ₹3,000 - ₹15,000
- करियर स्कोप: खुद का बुटीक, ऑनलाइन ऑर्डर लेना
- आय: ₹8,000 – ₹30,000/माह
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
Q1. क्या कम फीस वाले कोर्स से अच्छी नौकरी मिल सकती है?
हां, अगर कोर्स स्किल-बेस्ड हो और आप उसमें दक्ष हों तो नौकरी या फ्रीलांस काम आसानी से मिल सकता है।
Q2. क्या ये कोर्स गांव की लड़कियों के लिए भी हैं?
जी हां, अधिकतर कोर्स गांव में भी उपलब्ध हैं या ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
Q3. क्या इन कोर्स के लिए छात्रवृत्ति मिल सकती है?
कुछ संस्थान और सरकारी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए छात्रवृत्ति देती हैं।
Q4. कौन सा कोर्स सबसे जल्दी नौकरी दिला सकता है?
डाटा एंट्री, कंप्यूटर कोर्स, ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग और टाइपिंग कोर्स जल्दी जॉब दिलाने में सहायक होते हैं।
Q5. क्या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कोर्स करना फायदेमंद है?
हां, अगर आप सही प्लेटफॉर्म से सीखते हैं तो यह किफायती और सुविधाजनक होता है।
निष्कर्ष
12वीं के बाद लड़कियों के लिए केरियर चुनना आसान नहीं होता है, उनको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें मुख्य रूप से आर्थिक समस्या अधिक आती है, इस लेख में 12th के बाद लड़कियों के लिए कम फीस में केरियर कोर्स सुझाए गए हैं जो निश्चय ही लाभकारी है जो न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना सकते हैं बल्कि समाज में एक सम्मानजनक स्थान भी दिला सकते हैं। सही कोर्स का चुनाव करके लड़कियां अपने भविष्य को एक नई दिशा दे सकती हैं। यह जरूरी नहीं कि हर कोर्स महंगे संस्थानों से ही किया जाए, बल्कि किफायती कोर्स भी उतना ही प्रभावशाली हो सकता है l इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l




एक टिप्पणी भेजें