कम फीस में अच्छे कोर्स कौन से हैं?
परिचय
वर्तमान समय में हर एक छात्र अच्छा केरियर बनाना चाहता है, लेकिन महंगे कॉलेज और महंगे कोर्स इस इच्छा को पूरा नहीं करने देते l अब सवाल उठता है कि ऐसे महंगाई में कम फीस में अच्छे कोर्स कौन से है जो केरियर बनाए ,और बजट में भी हो l कुछ ऐसे ही कोर्स आपको इस लेख में बताए जाएंगे जो बजट में भी है और केरियर बनाने में मदद भी करेंगे l
क्यों ज़रूरी है कम फीस वाले कोर्स की जानकारी?
आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बहुत से छात्र होशियार होने पर पर भी कोर्स नहीं कर पाते, सभी आर्थिक रूप से एक जैसे नहीं होते संसाधन न होने पर योग्य छात्र आत्मनिर्भर नहीं बन पाते l)
भारत में उपलब्ध टॉप बजट-फ्रेंडली कोर्स
1.आईटीआई (ITI – Industrial Training Institute) कोर्स
ITI में टेक्निकल स्किल्स जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। ये कोर्स सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में उपलब्ध हैं।
कोर्स की फीस: ₹5,000 से ₹25,000 प्रति वर्ष
कोर्स की अवधि: 6 महीने से 2 साल
कोर्स के लिए योग्यता योग्यता: 10 वीं या 12 वीं पास
इस कोर्स को करने के बाद नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है l यहां तक कि सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरियों में इसकी बहुत मांग है l
और पढ़ें ITI कैसे करें पूरी जानकारी
2.ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स
अगर आपको रंगों से खेलना अच्छा लगता है, फोटो ग्राफी, डिजाइन बेवसाइट्स में रुचि रखते हैं तो यह कोर्स आपके लिए एक केरियर विकल्प है l
कोर्स की फीस: ₹7,000 से ₹30,000
कोर्स की अवधि: 6 महीने से 1 साल
कोर्स के लिए योग्यता: 12 वीं पास
इसमें Photoshop, Illustrator, CorelDraw, Canva जैसे टूल्स की ट्रेनिंग। जिसको करने के बाद सोशल मीडिया, फ्रीलांसिंग काम कर सकते हैं के
और पढ़े ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें
3.डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA)
आज के समय में हर नौकरी के लिए कंप्यूटर की जानकारी होना आवश्यक है, इस कोर्स में बेसिक कम्प्यूटर,में Office, इंटरनेट,टेली की आवश्यक स्किल सिखाई जाती है l
कोर्स की फीस फीस: ₹3,000 से ₹15,000
कोर्स की अवधि: 6 महीने से 1 साल
कोर्स के लिए योग्यता: 10 वीं/12 वीं
आप इस कोर्स को करने के बाद फ्रीलांस या पार्ट टाइम जॉब कर सकते हो l
4.कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग कोर्स
बदलते समय के साथ यू ट्यूब और बेवसाइट्स को ऐसे लिखने वालों की आवश्यकता है जो कंटेंट राइटिंग कर सके l इस कोर्स में लेखन शैली, SEO राइटिंग, ब्लॉगिंग स्किल्स, ऑनलाइन कमाई के तरीके सिखाए जाते हैं l
कोर्स की फीस: ₹1,000 से ₹15,000 (कुछ यूट्यूब चैनल और पोर्टल्स पर फ्री)
कोर्स की अवधि: 1 से 3 महीने
कोर्स के लिए योग्यता: 12 वीं किसी भी वर्ग के छात्र
इस कोर्स को करने के बाद आप घर से कमाई कर सकते हैं,
5.एनिमेशन और वीडियो एडिटिंग कोर्स
सोशल मीडिया में एनिमेशन का उपयोग किया जाता है जो कि आज के समय की जरूरत है, इस कोर्स में इफेक्ट,Premiere Pro, Filmora जैसे सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाती है l
कोर्स की फीस फीस: ₹10,000 से ₹40,000
कोर्स की अवधि: 6 महीने से 1 साल
कोर्स के लिए योग्यता: 12 वीं पास
आज इस कोर्स की बहुत मांग है, इसको करने के बाद वीडियो क्रिएशन और मीडिया की दुनिया में प्रवेश किया जा सकता है l
6.पैरामेडिकल सर्टिफिकेट कोर्स
मेडिकल क्षेत्र में आपकी रुचि है तो यह कोर्स आपके लिए उपयोगी है, इस कोर्स में आपको X-ray technician, lab assistant, operation theatre technician जैसी भूमिका के लिए ट्रेनिंग दी जाती है l
कोर्स की फीस: ₹10,000 से ₹50,000
कोर्स की अवधि: 6 महीने से 2 साल
कोर्स के लिए योग्यता: 10 वीं या 12 वीं (बायोलॉजी स्ट्रीम)
इस कोर्स के बाद अस्पताल, हेल्थ सेक्टर में और सामाजिक सेवा में काम करने का अवसर मिलेगा l
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
1. क्या सरकारी संस्थानों में भी ये कोर्स उपलब्ध हैं?
हाँ, अधिकतर आईटीआई, कंप्यूटर और पैरामेडिकल कोर्स सरकारी संस्थानों में बहुत कम फीस में उपलब्ध हैं।
2. क्या डिजिटल मार्केटिंग कोर्स ऑनलाइन फ्री में कर सकते हैं?
हाँ, गूगल, डिज़ीटल इंडिया और अन्य कई पोर्टल्स पर फ्री डिजिटल मार्केटिंग कोर्स उपलब्ध हैं।
3. क्या इन कोर्सों से सरकारी नौकरी मिल सकती है?
कुछ टेक्निकल कोर्स जैसे ITI और पैरामेडिकल के माध्यम से सरकारी क्षेत्र में भी नौकरियाँ मिलती हैं।
4. कौन सा कोर्स जल्दी कमाई शुरू करने में मदद करता है?
डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग और टैली जैसे कोर्स से आप 3-6 महीने के अंदर कमाई शुरू कर सकते हैं।
5. क्या ये कोर्स ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं?
हाँ, इनमें से अधिकतर कोर्स आजकल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं, जिससे घर बैठे पढ़ाई करना संभव है।
निष्कर्ष
अच्छे केरियर के लिए कोई न कोई स्किल होना आवश्यक है, इसके लिए आपको कोई कोर्स करना होगा,कम फीस में अच्छे कोर्स कौन से है जो आपको स्किल्स से लैस करके एक अच्छा करियर दे सकते हैं। जरूरी यह है कि आप अपनी रुचि, योग्यता और समय के अनुसार सही कोर्स चुनें। चाहे आप टेक्निकल फील्ड में हों या क्रिएटिव, आज हर क्षेत्र में सस्ते और गुणवत्तापूर्ण कोर्स मौजूद हैं।इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है l कोर्सेज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांचे l
आप इस लेख के बारे में अपने कमेंट्स लिखें और अपने दोस्तों को शेयर करें l



एक टिप्पणी भेजें